कपिल शर्मा अपनी फिल्म 'फिरंगी' को लेकर काफी उत्सुक हैं. हाल ही में फिल्म 'फिरंगी' का ट्रेलर और पहला गाना 'ओय फिरंगी' रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. अब कुछ समय बाद इस फिल्म का दूसरा गाना 'सजना सोहने जिहा' रिलीज हो गया है, जिसमें आप पहली बार कामेडी के स्टार कपिल शर्मा को रोमांटिक अंदाज में दखेंगे. इस गाने को ज्योती नूरा ने गाया है, जबकि इसका संगीत जितेंद्र शाह ने दिया है.
इस रोमांटिक गाने में आंखों ही आंखों में प्यार करते कपिल और उनकी हीरोइन नजर आ रही हैं. गाने में कपिल और ईशिता के बीच की लव केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है. कपिल के शो पर आपने देखा होगा कि वह अपनी पत्नी के तौर पर नजर आने वाली शुमोना के साथ रोमांटिक नहीं हो पाते थे, पर इस गाने को देखकर तो यही लगता है कि कपिल ने इसमें रोमांटिक अंदाज अपनाने के लिए काफी मेहनत की है.
आप भी देखें फिल्म 'फरंगी' का यह रोमांटिक गाना.
दो साल बाद कपिल बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. 'फिरंगी' कपिल के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म है. इस फिल्म में उनकी जोड़ी ईशिता दत्ता और मोनिका गिल के साथ जमेगी. लेकिन फिल्म की दोनों हीरोइनें अभी तक किसी भी पोस्टर में नजर नहीं आई हैं.
