सलमान खान अपनी अगली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में चाइनीज एक्ट्रेस जूह जूह के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे. सलमान के इंडियन फैन्स के लिए ये नाम नया है, क्योंकि जूह जूह की यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी. वैसे बता दें कि जूह जूह चाइनीज फिल्म इंडस्ट्री का लोकप्रिय नाम हैं. आइए आपको रूबरू कराते हैं जूह जूह से...!

जूह जूह का जन्म चीन के बीजिंग में 19 जुलाई 1984 को एक मिलिट्री फैमिली में हुआ. उनके दादाजी पीपल्स लिब्रेशन आर्मी में थे और उन्होंने अपने जमाने में कई युद्ध लड़े थे.

जूह जूह पढ़ाई-लिखाई में बहुत तेज रही हैं. उन्होंने इलेक्ट्रोनिक्स और इंफॉर्मेशन इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल कर रखी है. ग्रेजुएशन के बाद जूह जूह ने डिजाइनिंग में कॅरियर बनाना चाहा, लेकिन किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था. इसके बाद उनका सेलेक्शन एमटीवी चाइना के लिए बतौर वीजे हो गया. यहां से जूह जूह को एक पहचान मिली.

बतौर वीजे एक अलग पहचान बनाने के बाद जूह जूह ने एक्टिंग वर्ल्ड की ओर रुख किया. यहां भी उनके हाथ सफलता लगी. जूह जूह ने कई इंटरनैशनल प्रोजेक्ट जैसे 'वट वुमेन वांट', 'शंघाई कॉलिंग' और 'लास्ट फाइट' किया है.

सलमान खान की ही तरह 'ट्यूबलाइट' की उनकी को-एक्ट्रेस जूह जूह को भी घुड़सवारी का शौक है. जूह जूह बहुत अच्छी घुड़सवार भी हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...