फिल्मे देखना तो सभी को पसंद होता है, आपको भी बेशक पसंद ही होगा. लेकिन कम ही लोग हैं जो फिल्में देखते तो हैं पर भारतीय सिनेमा के बारे में पूरी जानकरी रखते हैं. तो हम आज आपको बॉलीवुड से जुडी कुछ ऐसी ही खास बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपने शायद ही पहले कहीं पढ़ा होगा या सुना होगा.
सबसे ज्यादा फिल्मों का रिकार्ड
सिनेमा जगत में बॉलीवुड ही एक ऐसा स्थान है, जहां विश्वभर में बनने वाली कुल फिल्मों में, सबसे अधिक फिल्मो का निर्माण होता है. इसका मतलब दुनिया में सबसे अधिक फिल्मों का निर्माण भारत में ही होता है.
फिल्मों से पहले टॉकीज में ही लैब असिस्टेंट
हम बात कर रहे हैं उश दौर के महानायक अशोक कुमार की. हम आपको बता देना चाहते हैं कि अशोक कुमार फिल्मो में आने से पहले बॉम्बे टॉकीज में लैब असिस्टेंट थे.
16 साल की उम्र में डेब्यू और शादी
हम आपको बता रहे हैं अभिनेत्री डिंपल कपाडिया के बारे में. डिंपल कपाडिया ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी और इसी उम्र में उन्होंने राजेश खन्ना से शादी की थी.
बॉलीवुड के नाम है सर्वाधिक अवार्डस का रिकार्ड
हिन्दी फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को सबसे ज्यादा अवार्ड मिले हुए हैं. इस फिल्म को पूरे 92 मिल चुके हैं. इस फिल्म का ये रिकार्ड इसका नाम ‘Guinness Book of World Records’ में भी दर्ज है.
