Shanaya Kapoor: बौलीवुड की युवा ब्रिगेड में अगर किसी गर्ल गैंग की दोस्ती सब से ज्यादा चर्चा में रहती है तो वो शनाया कपूर, सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और अनन्या पांडे की है. इन्हें अपकमिंग स्टार्स बताया जा रहा है. इन की दोस्ती से जुड़ी फोटोज आएदिन इंस्टाग्राम पर छाई रहती हैं. इन की फ्रैंडशिप कमाल की है. ये अकसर पार्टी, घूमनाफिरना, मौजमस्ती साथ में करती हैं. ये चारों फिल्मी घरानों से आती हैं. इन्हें अच्छाख़ासा प्रिविलेज है कि ये जब चाहें फिल्मों में कदम रख सकती हैं.

इन में से अगर अमिताभ बच्चन की नवासी नव्या नवेली नंदा को छोड़ दिया जाए तो बाक़ी तीनों ने बौलीवुड में अलगअलग समय पर अपना डैब्यू कर लिया है. हां, भले उन के काम को अभी सराहा न गया हो, काम पर खूब किरकिरी हुई हो पर मौकों की कमियां उन के पास अभी भी नहीं हैं.

इन तीनों में से शनाया कपूर ने हाल ही में आई फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से डैब्यू किया है, जिस में उन के को-ऐक्टर विक्रांत मैसी रहे. शनाया एक समय अचानक मशहूर हुए ऐक्टर और अनिल कपूर के भाई संजय कपूर की बेटी है. भले संजय की झोली में ‘शक्ति’ और ‘दिलबर’ जैसी कुछेक अच्छी फिल्में आईं मगर वे फ्लौप ऐक्टर में ही गिने गए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...