जानीमानी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का मंगलवार के दिन अतिंम संस्कार हुआ. एक्ट्रेस ने 'अली बाबा दास्तान ए-काबुल' के सेट पर मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था.जिनकी पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी गई.एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. जिस घटना से सब हैरान थे.
आपको बता दें, कि इस मामले में तुनिषा के को-एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल शीजान चार दिन की पुलिस रिमांड पर हैं. इस दौरान एक्ट्रेस को अंतिम विदाई देने के लिए टीवी इंडस्ट्री के बड़े सितारे पहुंचे थे.लेकिन तुनिषा के अंतिम संस्कार में आरोपी शीजान खान की बहन फलक नाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया. फलक भी तुनिषा के अंतिम संस्कार में पहुंची थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
View this post on Instagram
जी हां, अंतिम संस्कार की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फलक नाज फूट-फूटकर रो रही हैं.बता दें कि फलक नाज तुनिषा शर्मा के काफी करीब थीं. तुनिषा भी फलक से बहुत प्यार करती थीं और वह अक्सर एक्ट्रेस के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती नजर आ जाती थीं.
