टीवी एक्ट्रेस और कौमेडियन भारती सिंह अपनी प्रैग्नेंसी और काम को लेकर सुर्खियों में रही हैं. हालांकि बेटे के जन्म के बाद भी एक्ट्रेस ने अपने बेटे लक्ष्य का चेहरा फैंस से छिपाकर रखा था. लेकिन अब बेटे के 3 महीने पूरे होने पर एक्ट्रेस ने उसकी फोटोज और वीडियो की झलक फैंस को दिखा दी है. आइए आपको दिखाते हैं भारती सिंह के बेटे का चेहरा...
3 महीने का हुआ लक्ष्य
View this post on Instagram
भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने बेटे की पहली फोटो और वीडियो फैंस को दिखाई है. दरअसल, एक्ट्रेस अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बेटे लक्ष्य के 3 महीने पूरे होने की पार्टी की झलक फैंस को दिखाई है. वहीं इसमें भारती और उनके पति हर्ष मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और बेटे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
करीना कपूर के बेटे से हुई तुलना
View this post on Instagram
स्टारकिड्स की क्यूटनेस का हर कोई कायल है. वहीं करीना कपूर के बेटे जेह और तैमूर की क्यूट फोटोज सोशलमीडिया पर छाई रहती हैं. हालांकि भारती सिंह के फैंस उनके बेटे लक्ष्य को दोनों से ज्यादा क्यूट बता रहे हैं, जिसके चलते फोटोज सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
