Irregular periods causes : महिलाओं की एक खास आदत होती है जो आज से नहीं बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी चली ही आ रही है और वह है सब का ख्याल रखना और खुद की सेहत पर ध्यान ना देना. जब परेशानी अधिक बढ़ जाती है तब जाकर वे अपनी परेशानी को किसी से साझा करती हैं. ऐसी ही एक आम पाए जानी वाली समस्या है पीरियड का अनियमित होना.

जिसे वो कभी मौसम में बदलाव तो कभी खान पान का बदलाव कर टालती रहती हैं और अधिकतर महिलाएं घरेलू उपाय ही अपनाकर समस्या से निदान पाने की जद्दोजहद में लगी रहती है लेकिन उनकी लापरवाही उनकी सेहत को बिगाड़ सकती है. यह समझने की बात है कि पीरियड्स का अनियमित होना बल्की यूटरस (गर्भाशय में सूजन) की निशानी भी हो सकता है.बल्की यूटरस को समझें

1.पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द के साथ साथ ज्यादा ब्लीडिंग का होना या सफेद पानी की समस्या हो सकती है.

2.गर्भाशय पर सूजन का आना महिलाओं की फर्टिलिटी को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं.

3.सूजन के कारण मूत्राशय पर दबाव पड़ता है, जिससे महिलाओं को पेशाब रुकरुक कर आने की समस्या भी हो जाती है.

4.सूजन के कारण पेट में गैस बनती है, जिससे अपच और पेट में असहजता महसूस हो सकती है.

कैसे पाएं निदान

समस्या होने पर विशेषज्ञ को अवश्य जांच कराएं और उनके निर्देशों का पालन करें.

ज्यादा देर लगातार बैठे ना रहें क्योंकि बैठने से गर्भाशय पर दबाव पड़ता है व सूजन की समस्या बढ़ जाती है.

रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें.

तला भुना,मसालेदार चीजों से परहेज करें.

साफ सफाई का ज्यादा ध्यान दें.

पीरियड्स के दौरान ज्यादा वजन ना उठाएं. ठंडी चीज़ों से परहेज करें व पानी गुनगुना पिए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...