टीवी इंडस्ट्री से इन दिनों दुखद खबरें सामने आ रही है. जहां बीते दिनों पॉपुलर कॉमेडियन रहे राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की मौत से फैंस हैरान हो गए हैं तो वहीं अब एक और कॉमेडियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. दरअसल, लाफ्टर चैलेंज का हिस्सा रह चुके कॉमेडियन पराग कंसारा (Parag Kansara) का निधन हो गया. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

कॉमेडियन के निधन से फैंस हैरान

कॉमेडियन पराग कंसारा के निधन की खबर कॉमेडियन सुनील पाल ने फैंस के साथ शेयर किया और वहीं कैप्शन के साथ दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'कॉमेडी की दुनिया से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. हमारे लाफ्टर चैलेंज के साथी पराग कंसारा जी अब इस दुनिया में नहीं रहे. वह हर बात को उल्टा सोचो कहकर हमें हंसा दिया करते थे. पराग भैया, पता नहीं कॉमेडी की दुनिया को किसकी नजर लग गई है. अभी हमने राजू भाई को खोया और एक के बाद कॉमेडी के पिलर खो रहे हैं.' इसके साथ ही वीडियो में कॉमेडियन ने भाभी जी घर पर हैं एक्टर दीपेश भान को भी याद किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Pal Comedian (@sunilpalcomedian)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...