सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाने वाले शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) की जोड़ी फैंस के दिलों पर राज करती है, जिसके चलते हर कोई दोनों की औनस्क्रीन कैमेस्ट्री को दोबारा देखने के लिए बेताब हैं. वहीं जहां बालिका वधू 2 (Balika Vadhu 2) में शिवांगी जोशी की एंट्री के बाद एक्टर मोहसिन खान के भी शो में हिस्सा लेने की खबरें जोरों पर हैं. इसी बीच मोहसिन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. आइए आपको बताते है पूरी खबर...

डांस करते दिखे मोहसिन खान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

जहां खबरें थीं कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को दोबारा औनस्क्रीन लाने के लिए 'बालिका वधू 2' (Balika Vadhu 2) के मेकर्स कोशिश कर रहे हैं तो वहीं हाल ही में मोहसिन खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, वीडियो में मोहसिन खान, सिंगर हार्डी संधू के लेटेस्ट गाने 'Bijlee Bijlee' गानें पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इसमें उनका साथ  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के कोरियोग्राफर हिमांशु गडानी साथ दिख रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...