बौलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएलिटी शो 'लॉकअप' (Lock Upp) इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां शो के कंटेस्टेट के चलते हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों को देखने को मिल रहा है तो वहीं इस शो में कई नए खुलासे भी देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) और उनकी एक्स वाइफ निशा रावल (Nisha Rawal) की जिंदगी के कुछ राज भी खुलते हुए देखने को मिले हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...
करणवीर बोहरा के सामने खोले राज
View this post on Instagram
शो के लेटेस्ट एपिसोड में करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) और निशा रावल की आपस में बातचीत के दौरान निशा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की परेशानियों और बेटे काविश का जिक्र किया है. दरअसल, निशा रावल ने बताया कि जब घरेलू हिंसा की घटना हुई तो उनका बेटा काविश (Kavish) 4 साल का भी नहीं था. वहीं पिता के बारे में बेटे को बताने को लेकर निशा कहती हैं कि 'वो बहुत कम ही उनके बारे में पूछता है, क्योंकि उनके पिता हमेशा दूसरे शहर में एक शो की शूटिंग के लिए बाहर रहते थे. वे रोज कॉन्टैक्ट में नहीं रहते थे. उनका बॉन्ड ऐसा नहीं था कि वो हर दिन कॉल पर एक-दूसरे से बात करें.'
