टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और राजीव सेन ने एकबार फिर से नई तस्वीरों से खलबली मचा दी है. चारू पिछले काफी वक्त से अपने पति राजीव सेन से अलग रह रही हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में वो राजीव के साथ रोमांटिक होती नजर आईं. तस्वीरों में राजीव और चारु के अलावा उनकी बेटी जियाना भी दिखाई दे रही हैं. इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि दोनों एक बार फिर एक-दूसरे के साथ आ गए हैं! अपने तलाक की कार्यवाही के बीच, चारू असोपा और राजीव सेन ने इस बार फिर से सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
View this post on Instagram
राजीव ने मनाया चारु का बर्थडे
दरअसल चारू असोपा के जन्मदिन पर राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये खूबसूरत फैमिली फोटोज शेयर की हैं. राजीव अपने परिवार के साथ समय बिताते दिख रहे हैं. जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वो बेटी जियाना के साथ और चारू के साथ जन्मदिन मनाते दिख रहे हैं. राजीव, एक्ट्रेस को बड़े ही प्यार भरे अंदाज में बर्थडे विश करते हुए दिखाई दिए. तस्वीरों को शेयर करते हुए राजीव ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई चारु… आपको ढेर सारा प्यार, अच्छी सेहत और हमेशा खुशियां मिले.'
