टीवी सीरियल का जुनून हर दर्शकों के दिलों में देखी जा सकती है. दिन-प्रतिदिन टीवी सीरियल जनता को खूब मनोरंजन करते है. मनोरंजन की दुनिया में सारा खेल टीआरपी का है. जनता के मन पसंद शो टीआरपी की किस नंबर पर हैं, आज हम आपको बताएंगे.

साल 2023 के 33वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है. एक बार फिर से इस लिस्ट में सब टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने टीआरपी में झंडे गाड़ दिए है तो वहीं सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का पत्ता टॉप 10 टीआरपी लिस्ट से साफ हो चुका है. तो वहीं रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो 'अनुपमा'  की हालत में सुधार देखने मिला है. आइए आपको बताते हैं कि कौन सा सीरियल पहले नंबर पर है?

TMKOC बना नंबर वन

इस साल 2023 के 33वे हफ्ते की टीआरपी जारी हो गई. दर्शकों का सबसे चाहेता सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अभी भी नंबर वन पर छाया हुआ है. एक्टर दिलीप जोशी का शो हर बार की तरह इस बार भी सबको पछाड़ते हुए टीआरपी में नंबर वन पर बना हुआ है. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 74 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर जगह बनाई है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...