Waheeda Rehman : आज बौलीवुड सेलिब्रिटीज या टीवी के कलाकार भी जब शूटिंग के लिए आते हैं तो उन्हें बाकायदा एक वैनिटी वेन दी जाती है , जिसमें उनके लिए रहने की व्यवस्था होती है, और उस वैनिटी वैन में वह सभी व्यवस्था मौजूद होती है जो एक कलाकार के लिए जरूरी होती है, जैसे टौयलेट, ड्रेसिंग टेबल, टीवी सोफा और बेड आदि  और अगर कहीं वह बड़े और प्रसिद्ध कलाकार हैं जैसे रणवीर सिंह रणबीर कपूर या सलमान और शाहरुख खान तो उनकी वैनिटी वैन में जो फैसिलिटी होती है उसके बारे में तो सोच भी नहीं सकते, बड़े स्टारों की वैनिटी वेन करोड़ों की लागत में बनी होती है, कई बार तो बड़े एक्टर जब शूटिंग में आते हैं तो तो सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अपने साथ आए लोगों के लिए 5-5 वैनिटी वेन का इंतजाम करवाते हैं.

कहने का तात्पर्य यह है कि आज एक्टर्स के लिए शूटिंग के दौरान वैनिटी वैन के नाम पर बहुत सारी फैसिलिटी मौजूद है. लेकिन एक टाइम ऐसा भी था कि जब एक्टर कई घंटे फिल्म स्टूडियो में शूटिंग करते थे , लेकिन उनके पास बाथरूम तक की व्यवस्था नहीं होती थी , ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही में वहीदा रहमान ने दिया , वहीदा रहमान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मोहन स्टूडियो जहां मुगले आजम फिल्म की पूरी शूटिंग हुई थी वहां पर एक बाथरूम नहीं था ऐसे में जब मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी तो उस फिल्म स्टूडियो में एक बाथरूम ना होने की वजह से हम कलाकारों को दिक्कत हो रही थी.

लिहाजा उस दौरान मै और एक्टर महमूद साथ में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे , तो उस दौरान हम सभी को बाथरूम को लेकर बहुत दिक्कत थी , लिहाजा मैंने और महमूद जी ने निर्णय लिया कि हम अपने पैसे देकर वॉशरूम बनवाएंगे . हमने उस स्टूडियो के मालिक को बुलाया और कहा तुम हमारे लिए बाथरूम बना लो , पैसे हम दे देंगे . 10 दिन के बाद हम जब फिर से शूटिंग पर पहुंचे और उस स्टूडियो मालिक से बाथरूम बनाने को लेकर सवाल किया तो उसने बड़े जोश में कहा की हां मैंने बाथरूम बनवा दिया है, लेकिन जब हम बाथरूम देखने पहुंचे तो वहां पर पर्दा लगा था और एक थंडर बॉक्स रख दिया था , यानी की पैसा देने के बावजूद वहां हम कलाकारों के लिए बाथरूम तक की व्यवस्था ठीक से नहीं हुई. वहीदा जी के अनुसार उस दौरान हम पूरा दिन पानी ही नहीं पीते थे ताकि बाथरूम ना जाना पड़े ,घर पहुंच के ही बाथरूम जाते थे . वहीदा रहमान की तरह श्रीदेवी ने भी एक बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि उनको आउटडोर शूटिंग के दौरान साड़ी के पर्दे लगाकर कपड़े बदलने पड़ते थे , श्रीदेवी के अनुसार आज एक्टरों के पास जितनी सहूलियत है , हमारे पास उसकी आधी भी नहीं थी.

बावजूद इसके आज के एक्टरों में अभिनय को लेकर वो बात नजर नहीं आती है जो पुराने एक्टरों में देखने को मिलती थी. फैसेलिटीज और पारिश्रमिक कम होने के बावजूद वह अपने किरदार को पावरफुल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आते थे. जो आज के कलाकारों में कम ही देखने को मिलती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...