स्नैक्स यानि ऐसा नाश्ता जिसे ब्रैकफास्ट अथवा लंच और डिनर के बीच खाया जा सके इस के अतिरिक्त घर में बर्थडे अथवा अन्य कोई छोटीमोटी पार्टी हो तो उस में भी स्नैक्स से ही भोजन की शुरुआत की जाती है.

चूंकि इसे लंच और डिनर के बीच में खाया जाता है इसलिए इसशका हैल्दी होना बेहद आवश्यक होता है ताकि शरीर को पर्याप्त पोषण तो मिले पर कैलोरी सीमित रहे.

गेहूं का दलिया आमतौर पर प्रत्येक घर में उपलब्ध होता है. इस में फाइबर, विटामिंस, ऐंटीऔक्सिडेंट, मिनरल्स, आयरन, कैल्सियम और अमीनो ऐसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

कितने लोगों के लिए : 8

बनने में लगने वाला समय : 20 मिनट
मील टाइप : वेज

सामग्री (कवर के लिए)

पका दलिया : 1 कप
ब्रेड क्रंब्स : 1 कप
शेजवान सौस : 1 टीस्पून
नमक : ¼ टीस्पून
जीरा : ¼ टीस्पून
हलदी पाउडर : ¼ टीस्पून
तलने के लिए तेल पर्याप्त मात्रा में

सामग्री(फिलिंग के लिए)

उबले आलू : 2
उबली मटर : 1 कप
बारीक कटी गाजर : 1
बारीक कटी हरीमिर्च : 2
कटा प्याज : 1
कटा अदरक : 1 इंच
बारीक कटे काजू : 10
कटी किशमिश : 8-10
जीरा : ¼ टीस्पून
लालमिर्च पाउडर : ¼ टीस्पून
शेजवान चटनी : 1 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर : ¼ टीस्पून
नमक स्वादानुसार
तेल : 1 टीस्पून
बारीक कटा हरा धनियापत्ती : 1टीस्पून

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...