स्टिक कबाब
सामग्री
2 कप आलू मैश किए
2 बड़े चम्मच पनीर मसला
1/2 कप ब्रैडक्रंब्स
1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती बारीक कटी
1/2 छोटा चम्मच हरीमिर्च बारीक कटी 1/2 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट
1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पिसी
1 बड़ा चम्मच चाट मसाला
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
2 छोटे चम्मच अनारदाना कुटा
तेल तलने के लिए
आइसक्रीम स्टिक्स
नमक स्वादानुसार.

विधि
सारी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण के 2-2 बड़े चम्मच ले कर आइसक्रीम स्टिक्स पर लपेट लें. तेल गरम कर के सुनहरा होने तक तलें और फिर हरी चटनी के साथ गरमगरम परोसें.
‘गेहूं के आटे से यह डिश जल्दी भी बनती है और स्वादिष्ठ भी.’
नमकीन गुच्छी
सामग्री
200 ग्राम गेहूं का आटा
2 बड़े चम्मच लहसुन पेस्ट
थोड़ी सी सूजी
250 ग्राम घी मोयन के लिए
1 छोटा चम्मच कालीमिर्च
रिफाइंड तेल तलने के लिए
नमक स्वादानुसार.
विधि
मैदा, सूजी, नमक व घी मिला कर अच्छी तरह मसलें. आवश्यकतानुसार थोड़ाथोड़ा पानी डालते हुए कड़ा गूंध लें. तैयार आटे की छोटी पेडि़यां बनाएं. प्रत्येक पेड़ी को अंडाकार बेल लें. चाकू से 1/2-1/2 सैंटीमीटर की दूरी पर इस तरह काटें कि किनारे जुड़े रहें. किनारों से समेटते हुए गुच्छी का आकार दें. कड़ाही में रिफाइंड तेल गरम कर के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक गुच्छी तलें और फिर सौस डाल कर सर्व करें.
‘लहसुन के फ्लेवर वाली यह पापड़ी चाय के साथ बैस्ट है.’
लहसुनी पापड़ी लीफ
सामग्री
250 ग्राम गेहूं का आटा
2 बड़े चम्मच लहसुन पेस्ट
250 ग्राम घी मोयन के लिए
1 छोटा चम्मच कालीमिर्च
रिफाइंड तेल तलने के लिए
नमक स्वादानुसार.
विधि
आटा, नमक, कालीमिर्च, लहसुन पेस्ट और घी मिला कर अच्छी तरह मसलें. आवश्यकतानुसार पानी मिला कर गूंध लें. तैयार आटे की छोटीछोटी पेडि़यां बनाएं. प्रत्येक पेड़ी को बेल कर पत्ते के आकार में पापड़ी बनाएं. कड़ाही में तेल गरम कर धीमी आंच पर सुनहरा होने पर हरी चटनी से सजा कर सर्व करें.
‘आलू और सेब की यह जुगलबंदी एक बार ट्राई जरूर करें.’
ऐप्पल टिक्की
सामग्री
2 सेब 2 आलू मैश किए 1/4 कप चावल का आटा 2 बड़े चम्मच कौर्नफ्लोर
1 छोटा चम्मच हरीमिर्च कटी 1 छोटा चम्मच
अदरक पेस्ट 1 छोटा चम्मच नीबू का रस
तेल तलने के लिए नमक स्वादानुसार.
विधि
ऐप्पल को छील कर बीज निकाल लें. फिर इन्हें छोटेछोटे टुकड़ों में काट कर एक बाउल में डाल कर नीबू का रस मिला लें. तेल और कौर्नफ्लोर को छोड़ कर बाकी सारी सामग्री इस में मिलाएं और गूंध कर डो बना लें. इस डो से टिकियों के आकार की बौल्स बनाएं और दबा कर टिकियों का आकार दें. फिर इन्हें कौर्नफ्लोर में रोल कर के रख लें. कड़ाही में तेल डाल कर तेज आंच पर गरम करें. टिकियों को गरम तेल में डाल कर आंच धीमी कर सुनहरा तल कर इन्हें दही, सोंठ और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
‘पालक का स्वाद इस तरह भी ट्राई कर के देखें.’
पालक पोटैटो रोल्स
सामग्री
10 पत्ते पालक बड़े आकार के 3 आलू मैश किए 1 कप बेसन 2 बड़े चम्मच चावल का आटा 1/4 छोटा चम्मच मीठा सोडा 2 बड़े चम्मच चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च कुटी 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर तेल तलने के लिए नमक स्वादानुसार.
विधि
पालक के पत्तों के ठंडल तोड़ कर साफ कर लें. बेलन की सहायता से इन की धारियां दबा दें. मैश किए आलू में चाट मसाला अच्छी तरह मिला कर 10 भाग कर लें. हरेक भाग को एकएक पालक के पत्ते पर रख कर रोल्स बना लें. तेल छोड़ कर बाकी बची सामग्री एक बाउल में डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ाथोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा पेस्ट बना लें. कड़ाही में तेल गरम करें. पालक के रोल्स पर बेसन का पेस्ट लपेट कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें और हरी चटनी के साथ सर्व करें.
