Monsoon Food : दिन चाहे छोटे हों या बड़े शाम की चाय के साथ कुछ हल्के फुल्के नाश्ते की दरकरार होती ही है. मानसून के इन दिनों में बाहर का नाश्ता न तो हाइजीनिक होता है, न ही पौष्टिक और न ही जेब के अनुकूल इसलिए जहां तक सम्भव हो इन दिनों में घर पर ही नाश्ता बनाने का प्रयास करना चाहिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्नैक्स बनाना बता रहे हैं जिन्हें आप बड़ी आसानी से घर पर बनाकर परिवार के सदस्यों को खिला सकते हैं, तो आइये देखते हैं कि इन्हें कैसे बनाया जाता है-
-पेरी पेरी कॉर्न रोल
कितने लोगों के लिए 6
बनने में लगने वाला समय 30 मिनट
मील टाईप वेज
सामग्री(रोल के लिए)
गेहूं का आटा 1 कप
सूजी 1/4 कप
नमक स्वादानुसार
अजवाइन 1/4 टीस्पून
तेल 4 टेबल स्पून
सामग्री(भरावन के लिए)
उबले कॉर्न 1 कप
बारीक कटा प्याज 1
बारीक कटी हरी मिर्च 4
अदरक, लहसुन पेस्ट 1/4 टीस्पून
हींग चुटकी भर
जीरा 1/4 टीस्पून
उबला आलू 1
नमक 1/4 टीस्पून
चाट मसाला 1/4 टीस्पून
पेरी पेरी मसाला 1 टीस्पून
बारीक कटा हरा धनिया 1 टीस्पून
तेल 1 टीस्पून
विधि
गेहूं के आटे में नमक, अजवाइन और सूजी मिलाकर गुनगुने पानी से गूंथकर आधे घंटे के लिए ढककर रख दें.
कॉर्न को मिक्सी में बिना पानी के दरदरा पीस लें. गर्म तेल में हींग और जीरा तड़काकर प्याज को सुनहरा होने तक भूनकर अदरक, लहसुन भून लें. अब इसमें पिसे कॉर्न और उबले आलू को मैश करके डालें. समस्त मसाले डालकर अच्छी तरह चलायें. 5 मिनट धीमी आंच पर भूनकर गैस बंद कर दें. हरा धनिया डालकर ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इसे 6 भागों में
