फेस्टिवल बेहद ही नजदीक आ गया है ऐसे में घर पर क्या बनाएं. चिंता छोड़िए बस झट से घर पर बनाएं कोकोनट सूप और राजगिरा हलवा. आइए इसकी रेसिपी आपको बताते है.

  1. कोकोनट सूप

सामग्री

1. 2 बड़े चम्मच औलिव औयल 

  2. थोड़ा सा प्याज बारीक कटा

  3. थोड़ा सा लहसुन का पेस्ट 

   4. 1 कप मशरूम कटी

   5.  1 कप गाजर लंबे टुकड़ों में कटी 

   6. 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट

   7.  1 छोटा चम्मच चीनी

   8. 1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर

  9.  सोया सौस

  10.  थोड़ा सा लैमन जेस्ट

   11. 3 कप वैजिटेबल स्टौक 

   12. 2 केन कोकोनट मिल्क

   13.  थोड़ी सी धनियापत्ती

  14.  नीबू के टुकड़े सजाने के लिए

   15. स्वादानुसार नमक.

विधि

एक बड़े बरतन में औलिव औयल ले कर उसे गरम करें. गरम होने पर उस में प्याज, लहसुन का पेस्ट व मशरूम डाल कर 5 मिनट तक चलाएं. फिर इस में बाकी बची सामग्री को अच्छे से मिक्स कर 15-20 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें. बीच में चलाना न छोड़ें. जब अच्छे से पक जाए तो नीबू के टुकड़ों से सजा कर सर्व करें.

2. राजगिरा हलवा

सामग्री

1. 1 कप राजगिरा आटा

 2.  21/2 कप दूध

 3.  8 बड़े चम्मच घी

 4.  1/2 कप चीनी

 5.  थोड़ा सा इलायची पाउडर

 6.  थोड़े से काजू व बादाम कटे हुए.

विधि

एक पैन में धीमी आंच पर दूध पकाएं. पकने पर उस में चीनी डाल कर अच्छी तरह चलाएं. अब एक अन्य पैन में घी गरम कर उस में राजगिरा आटा डाल कर तब तक चलाएं जब तक कि वह सुनहरा न हो जाए. फिर इस में धीरेधीरे दूध डालते हुए धीमी आंच पर थोड़ी देर चलाएं. जब दूध सूख जाए और शीरा घी छोड़ने लगे तब आंच बंद कर इस में इलायची व ड्राईफूट्स डाल कर गरमगरम सर्व करें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
 
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
 
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...