डॉ. शालीना रे,-कन्सल्टेंट - कान, नाक और गला विशेषज्ञ, मणिपाल हॉस्पिटल्स,व्हाइटफील्ड

म्युकर माइकोसिस एक जानलेवा फंगल इन्फेक्शन है जिसे साधारण भाषा में ब्लैक फंगस कहा जाता है. यह इन्फेक्शन माईक्रोमाईसेट्स नामक जंतुओं के समूह के कारण होता है. यह असाधारण इन्फेक्शन है, जो साधारण तौर पर जिनकी प्रतिकार शक्ति कम होती है या बीमार होतें है उन मरीजों में इस इन्फेक्शन की केसेस साल में साधारण 3 से 4 पायी जाती थी. पर अब इस की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. यह फंगस अधिक मात्रा में अब कोविड-19 के मरीजों में पाया जा रहा है. दूसरी लहर के बाद हम इस इन्फेक्शन को बढ़ते हुए देख रहें है विशेष रूप से ऐसे मरीजों में जो कोविड के लिए पॉजिटिव होने के 15 से 30 दिनों के भीतर इस के शिकार हो रहे है. मरीज़ जिनकी प्रतिरक्षा क्षमता कम है, मधुमेह से पीड़ित और जो मरीज स्टेरॉईड्स ले रहें है उन्हें ब्लैक फंगस का शिकार होने का खतरा बना रहता है. उपचारों के बावजूद ब्लैक फंगस के मरीजों के मृत्यू की दर 50 प्रतिशत से अधिक होती है. अगर जल्द निदान किया जाए तो इस पर इलाज किया जा सकता है.

प्रमुख लक्षण

1. बहती नाक

2. आँखों में सूजन

3. नाक या साइनस में जमाव

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...