महिलाओं को हर महीने एक समस्या आकर परेशान करती है. कभी छुट्टियों के बीच आकर उनका मजा किरकिरा कर देती है तो कभी किसी पार्टी में उनकी मौजूदगी को असहज बना जाती है. कभी उन्हेें धार्मिक अनुष्ठान से दूरी बनानी पड़ जाती है तो कभी उन्हें अपनी पसंदीदा ड्रस से तौबा करना ही बेहतर लगता है. इस समस्या का नाम है महावारी. जो महिलाओं को कई बार अल्पविराम सी महसूस होती है. यह विराम उनकी प्लानिंग पर न लगने पाए इसके लिए कई बार वह पीरियड को आगे बढ़ाने के लिए गोलियों का सहारा ले लेती हैं. पर क्या कभी सोचा है कि इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं. अगर नहीं तो इनके बारे में जान लेना ही बेहतर होगा. इनके दुष्परिणामों की पुष्टी कई शोधों में भी हो चुकी है.
हो जाती है अनियमितता
पीरियड का एक पूरा चक्र होता है. अगर आप उस चक्र्र को ब्रेक करती हैं और उसे आगे बढ़ाने के लिए दवा लेती है तो उसका असर आने वाले महीनों में नजर आने लग जाते है. जानकारों की मानें तो अगर आप अक्सर महावारी को बढ़ाने की दवा ले लेती हैं तो आपकी महावारी लम्बे समय तक, अधिक स्त्राव वाली हो जाती है. साथ आपको उस दौरान अधिक दर्द का भी सामना करना पड़ता है.
