हेयरस्टाइल सिर्फ बालों को बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हेयर जूलरी से उन्हें सजाना अब एक बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है. ये हेयर ज्वेलरी न सिर्फ देखने में खूबसूरत होती है, बल्कि हर पार्टी या फंक्शन में आपको रॉयल लुक देती है. तो अगर आप भी अपने लुक में कुछ हटकर चाहती हैं, तो इनआइडिया को भी आजमा सकती है. ये आइडियाज ट्रेंडी होने के साथ हर उम्र की महिलाओं पर फिट बैठते हैं. अगर आप चाहें तो इन स्टाइल्स को मिक्स-मैच करके भी अपना सिग्नेचर लुक बना सकती हैं!

1 ऑलवेज मांग टीका इन डिमांड

मांग टीका का फैशन हमेशा से इन रहा है. यह देखने में पैंडेंट जैसा लगता है,जिसे माथे पर सजाते हुए पीछे बालों में फंसाने के लिए एक चेन अटैच होती है. दुल्हनों को ऐसा मांगटीका लुभाता है, जिसमें कई लेयर में साइड चेन अटैच होती है. मांगटीका के साथ पहनी जाने वाली मल्टीलेयर चेन श्रंगार पट्टी या माथा पट्टी कहलाती है.

इसमें बारीक मोतियों और कट-वर्क कुंदन स्टोन का कॉम्बिनेशन होता है, जो लहंगे और हैवी साड़ियों के साथ बहुत शानदार लगता है.

जिन लोगों को ज्यादा हैवी लुक नहीं चाहिए, वे सिंगल लेयर पर्ल माथा पट्टी चुन सकती हैं.

वहीं, ज्यादा रॉयल लुक के लिए 2-3 लेयर वाली पर्ल चेन्स बहुत ट्रेंड में हैं.

मांग टीके में चांदबाली स्टाइल का बड़ा पेंडेंट चेहरे को बहुत सुंदर फ्रेम करता है और ब्राइडल आउटफिट्स पर खूब जंचता है.

2 ब्रेडेड पोनीटेल विद स्टोन और हैंगिंग झूमर हेयरस्टाइल

ब्रेडेड पोनीटेल विद स्टोन और हैंगिंग झूमर एक बेहद ग्लैमरस, इंडो-वेस्टर्न और रॉयल हेयरस्टाइल है. इसमें पारंपरिक चोटी/पोनीटेल का एथनिक टच और स्टोन्स व हैंगिंग झूमर की चमक मिलकर एक स्टनिंग स्टेटमेंट लुक बनाती है. यह हेयरस्टाइल शादी के संगीत, सगाई, कॉकटेल नाइट्स या ग्रैंड फेस्टिवल्स के लिए एकदम परफेक्ट है.

इस चोटी को तैयार करने के लिए बालों को हाई या मिड-लेवल पर बांधकर एक मजबूत पोनीटेल बनाएं.

इसके बाद 3-स्ट्रैंड चोटी , फिशटेल या फिर डच बी बनाएं. चोटी को थोड़ा हाथों से खींचकर पफी और घना लुक दें .

इसके बाद चोटी के पूरे टेक्सचर पर छोटे-छोटे क्रिस्टल बीैक्स, राइनस्टोन पिन्स या पर्ल बीैड्स एक-एक गैप में लगाएं.

आप स्टिक-ऑन राइनस्टोन्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, जो बालों पर बहुत आसानी से चिपक जाते हैं और लाइट में शाइन करते हैं.

3 हेयर वाइन्स और फ्लेक्सिबल चोटी एक्सेसरीज

हेयर वाइन्स और फ्लेक्सिबल चोटी एक्सेसरीज आजकल के सबसे ट्रेंडिंग, वर्सेटाइल और रोमांटिक हेयर डेकोरेशन ऑप्शंस में से एक हैं. ये फ्लेक्सिबल वायर बेस पर बनी होती हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी हेयरस्टाइल में आसानी से मोड़कर, लपेटकर या पिन-अप करके लगा सकती हैं.

इसमें लचीले तार पर छोटे-छोटे मोती और चमकते क्रिस्टल पिरोए होते हैं. यह ओपन सॉफ्ट वेव्स या मेसी बन के चारों तरफ लपेटने के लिए सबसे पॉपुलर है.

खजूर चोटी या मेसी ब्रेड चोटी बनाने के बाद इस वाइन को ऊपर से नीचे की तरफ जिग-ज़ैग पैटर्न में लपेटें या चोटी के गूंथ के बीच-बीच में बॉबी पिन्स की मदद से फंसाएं.

जूड़े के चारों तरफ इसे गोल घुमाकर U-पिन्स से सिक्यॉर करें. यह आपके सिंपल जूड़े को तुरंत डिज़ाइनर लुक दे देता है.

 

4  हाफ हेयरडू विद हैवी जूलरी क्लच

अगर बाल बहुत घने हैं या आप ओपन हेयर रखना चाहती हैं, तो हाफ क्लच स्टाइल में बैक साइड को हैवी बॉबी पिन्स या जूलरी क्लच को सेट करें. यह हेयरडू कुर्ती, गाउन और लहंगे सबके साथ मैच हो जाता है. खास बात ये है कि ये 10 मिनट में बन सकता है.

5 बन के साथ जूलरी कैप हेयरस्टाइल

बन विद जूलरी कैप हेयरस्टाइल पारंपरिक और मॉडर्न लुक का एक बहुत ही शानदार और रॉयल कॉम्बिनेशन है. इसमें सिंपल जूड़े के ऊपर एक बनी-बनाई नेट या डोम शेप की जूलरी कैप लगाई जाती है, जो पूरे हेयरस्टाइल को तुरंत एक रिच और एलिगेंट फिनिश देती है.

पर्ल एंड मोती जाल कैप में बारीक मोतियों का एक नेट जैसा ढांचा होता है. यह डार्क कलर के बालों पर बहुत ही खूबसूरत कंट्रास्ट देता है और काफी सॉफ्ट व एलिगेंट लगता है.

 

जाल विथ हैंगिंग पर्ल/झुमकी में कैप के निचले हिस्से में छोटी-छोटी मोतियों की लटकन या मिनी झुमकियां लगी होती हैं, जो गर्दन के पास बहुत सुंदर मूवमेंट देती हैं.

साइड-पार्टिंग करके एक तरफ 2-3 पर्ल या स्टोन वाले एलिगेटर पिन्स लगाना वेस्टर्न ड्रेसेस, गाउन और सिंपल कुर्तियों पर बहुत ग्लैमरस दिखता है.

6 ओपन हेयर स्टाइल के लिए हेयर क्लिप

हाफ-अप स्टाइल के लिए एथनिक बैक पिन्स  पसंद किये जाते है. जब आप बालों का आधा हिस्सा पीछे बांधती हैं, तब कुंदन या लटकन वाली फ्रेंच बारैट या कैच क्लिप्स लगाने से इंडियन आउटफिट्स (जैसे लहंगा या अनारकली) में बहुत रॉयल लुक आता है.

बटरफ्लाई और चेन क्लिप्स भी लड़कियां काफी लगाती है. छोटी बटरफ्लाई या डेलिकेट वाली क्लिप्स ओपन हेयर में पीछे लगाने पर बालों में बहुत सुंदर मूवमेंट और नयापन देती हैं.

7 गजरा रैप

एक पारंपरिक और सदाबहार भारतीय हेयरस्टाइल है, जो मोगरे या चमेली के ताजे सफेद फूलों की खुशबू और सुंदरता से बालों को सजाता है. यह स्टाइल साड़ी, लहंगे या अनारकली के साथ बेहद खूबसूरत लगता है.अपने बालों का एक सादा या डोम-शेप जूड़ा बनाएं. अब गजरे की स्ट्रैंड को जूड़े के चारों तरफ गोल-गोल (3-4 राउंड) घुमाकर लपेटें और U-पिन्स से अच्छे से सिक्यॉर करें. गजरा रैप के बीच में छोटी सी जूलरी बन ब्रोच लगाने से इसका लुक और भी ज्यादा ब्राइडल और हैवी हो जाता है.

हेयर जूलरी से रिलेटेड कुछ टिप्स-

* अगर आपकी ड्रेस में बहुत सारा गोटा-पत्ती, ज़री या भारी वर्क है, तो हेयर जूलरी को थोड़ा सिंपल और मिनिमल (जैसे सिंगल पर्ल वाइन या बारीक पिन्स) रखें.

* अगर आपकी ड्रेस प्लेन या लाइट है, तो स्टेटमेंट माथा पट्टी, शीशपट्टी या हैंगिंग झूमर पहनकर बालों को ही पूरे लुक का हाईलाइट बनाएं.

* बैकलेस या डीप-बैक ब्लाउज/ड्रेस के साथ जूलरी कैप या हैंगिंग चोटी वाली एक्सेसरीज़ बहुत निखरकर आती हैं.

* अगर आपके बाल जयादा ही सिल्की है तो उसमे से पिन का फिसलकर गिर जाना लाज़मी है. इसलिए बालों में थोड़ी ग्रिप बनाने के लिए पिन्स लगाने से पहले बालों की जड़ों में थोड़ा स्प्रे या पाउडर छिड़क लें.

* हेयर पिंस को निकालते समय बहुत सावधानी बरतें. अगर यह बालों में फंस जाएँ तो मुश्किल हो सकती है और बाल काटने भी पड़ सकते है.

*  हेयर जूलरी को लगाते समय दो पिन्स को X शेप में लगाएं, इससे भारी जूलरी भी अच्छे से टिकी रहेगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...