जाह्नवी कपूर किसी भी ड्रेस के सिंपल से लुक को भी बहुत ज्यादा एक्स्ट्रा आर्डिनरी बना देती हैं. यदि आप उनका वॉर्डरोब देखेंगे तो आपको उसमें मैक्सी ड्रेसेस से लेकर बॉडी कॉन ड्रेसेस तक हर प्रकार की ड्रेस मिलेंगी. जाह्नवी कपूर के पास हर किसी के लिए कुछ न कुछ ड्रेस आइडिया मिल ही जाएगा.
चाहे आप कॉकटेल पार्टी के लिए ड्रेस लेने जा रहे हों या फिर कोई रोजाना पहनने वाली मैक्सी ड्रेस में निवेश करने की सोच रही हैं, हमने आपके लिए ऐसे 5 आउटफिट आइडिया चुने हैं जिनसे आप प्रेरणा ले सकती हैं.
1. लेस कट आउट के साथ एक रोमांटिक ड्रेस :
यदि आप लोग और आरामदायक कपड़ों को पहनते पहनते थक गयीं हैं और कुछ बदलाव चाहती हैं आप भी जाह्नवी कपूर के इस ड्रेस सेंस को अपनायें. जिसमें उन्होंने एक स्लीप ड्रेस के पहनकर सभी को हैरान कर दिया. उनकी यह ड्रेस पर्पल व ब्ल्यू का एक कॉम्बिनेशन में है. जिसमें वेस्ट पर सफेद रंग की लेस लगी हुई थी और इस ड्रेस की गहरी नेकलाइन थी. इस सेटिन ड्रेस का बैक भी ओपन था और आप में से किसी के पास भी यकीनन ऐसी ड्रेस अभी तक नहीं होगी.
View this post on Instagram
