कई बार ऐसा होता है कि घर का खर्च ठीक से नहीं पाता है और इस वजह से आप परेशान रहती हैं. आप इस सोच में पड़ जाती हैं कि आप अब कैसे लोन की किश्त चुकाएंगी.

इसके अलावा आपके ये चिंता भी सताती है कि कैसे आप बच्चों की फीस देंगी और ऐसे में जब बच्चे कोई डिमांड कर बैठते हैं तो आप परेशान हो उठती हैं. हम आपसे कहना चाहते हैं कि घर में ऐसी परिस्थिति उत्पन्न न हो, उसके लिये जरूरी है कि घर में एक्स्ट्रा इनकम या‍नि अतिरिक्त कमाई हो.

हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे घर बैठे बैठे आप अतिरिक्त धन कमाया जा सकता है...

- शौक को बदलें : बिजनेस में अगर आप कुछ लिखने का शौक रखती हैं, तो किसी मीडिया कंपनी से बतौर फ्रीलांसर जुड़ जाइये, अगर आपको पढ़ाने का शौक है, तो घर पर ट्यूशन पढ़ाना भी शुरू कर दीजिये, अगर आप अच्छी खिलाड़ी रह चुकी हैं, तो कोच बन जाइये और अगर आपके अंदर क्रिएटिविटी है, तो पड़ोसियों के बच्चों को क्रिएटिव क्लासेस देकर पैसा कमा सकती हैं. यही नहीं अगर आप एक अच्छी ऐक्टर हैं, तो शॉर्ट फिल्म्स बनाकर यूट्यूब पर वीडियो अपलोड भी कर सकती हैं. ये सभी ऐसे तमाम शौक हैं, जो धन के स्रोत में बदल सकते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...