Gardening in Winter: सर्दियों के मौसम में जिस तरह हमे ठंड से बचाव की जरुरत होती है वैसे ही पौधों को भी बचाव की जरुरत होती है. दरअसल, कई पौधे सर्दियों में अपनी वृद्धि को धीमा कर देते हैं या निष्क्रिय अवस्था dormant state में चले जाते हैं, जिसके कारण उन्हें कम पानी चाहिए होता है. तापमान कम होने और धूप कम निकलने के कारण मिट्टी से पानी का वाष्पीकरण evaporation धीमा हो जाता है और अगर ऐसे में हम उन्हें ज्यादा पानी दें तो पौधें मरने लगते हैं इसलिए  सर्दी के सीजन में भी पौधों को स्पेशल केयर की जरूरत होती है. यदि आप चाहते हैं कि आपके घर के बगीचे में लगे सारे पौधे ज्यादा ठंड होने पर भी

खिलखिलाते रहे तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इसलिए आइये जानें कि आप ठंड  में अपने पौधों को कितना और अब पानी दें जिससे ये हमेशा हेल्‍दी और हरे भरे रहें.

किस समय देना चाहिए पानी

सर्दियों में ठंडी के मौसम में यदि शाम के समय पौधों को पानी देते हैं तो रात के समय मिट्टी में पानी के जमने की सम्भावना होती है, जिससे मिट्टी में उपस्थित होल्स बंद हो जाते हैं और पौधे की जड़ों तक अच्छी तरह हवा का आदान-प्रदान नहीं हो पाता है. ठंड के मौसम में दोपहर के समय या फिर जब दिन का तापमान 10°C से अधिक हो, तब पौधों को पानी देना सबसे सही रहता है. इस समय, पौधे की मिट्टी द्वारा पानी अच्छे से सोख लिया जाता है. ठण्ड के समय सूर्यास्त से कम से कम एक घंटे पहले तक पानी दिया जा सकता है, ताकि पानी मिट्टी में गहराई तक अवशोषित हो सके.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...