बौलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख खान को बच्चा-बच्चा जानता है. हर कोई मुंबई जाता है तो उनके घर मन्नत को देखने जाता है, लेकिन क्या आपने शाहरूख के घर के अंदर की झलक देखी है. हाल ही में शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान ने वोग मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है, जिसमें उन्होंने अपने घर के बारे में कई बातें बताईं. ये फोटोशूट घर के कईं हिस्सों में शूट हुआ है. आपको याद दिला दें कि गौरी खान एक कौस्टयूम डिजाइनर के साथ-साथ फर्नीचर डिजाइनर भी हैं. इसीलिए उन्होंने अपने घर का फर्नीचर खुद डिजाइन किया है. साथ ही घर को सजाया भी है. तो आज हम आपको शाहरूख खान के घर की झलक दिखाकर अपने घर को सजाने की टिप्स के बारे में भी बताएंगे...
- घर को सजाने में लगे चार साल
बंगले के इंटीरियर के साथ-साथ स्टाइलिंग का काम खुद गौरी ने किया है, जिसके लिए उन्हें चार साल से भी अधिक का समय लगा. गौरी खान ने ट्रैवलिंग करते हुए एक-एक चीज खुद अपनी पसंद से खरीदी है. साथ ही घर के हर कोने को पूरी शिद्दत से सजाया है. आप चाहें तो ट्रेवलिंग करते हुए घर के लिए सामान चुनकर खरीद सकती हैं. ये आपके घर को नया लुक देगा.
