Kids Nicknames:  जब मैं 4-5 साल की थी, मेरी दादी मुझे ‘गोलू’ बुलाती थीं. स्कूल से लौटते समय थकान और परेशानी के बावजूद दादी की यह पुकार मेरे सारे दुख भुला देती. यह सिर्फ नाम नहीं था, यह उन का प्यार और अपनापन था. मगर बड़े होने के बाद जब मुझे इस नाम से पुकारा जाने लगा तो मुझे सुन कर झिझक होती थी क्योंकि अब मैं गोलू यानी मोटी नहीं कहलाना चाहती थी.

मुझे लगता था कि इस से बेहतर मेरा कोई दूसरा प्यारा सा निक नेम होता तो ज्यादा अच्छा रहता क्योंकि निक नेक बचपन के प्यार के साथसाथ अपनापन जताने का भी तरीका लगता है मुझे. बचपन में किसी भी बच्चे की दुनिया उस के घर के आंगन से शुरू होती है, जहां मां की ममता, पिता का साया, दादीदादा की कहानियां और भाईबहनों की शरारतें होती हैं.

इसी स्नेहिल संसार में जन्म लेते हैं निकनेम यानी उपनाम जो सिर्फ नाम नहीं बल्कि प्यार का दूसरा नाम होते हैं. गोलू, चिंटू, बबलू, मुन्नी, सोनू, पिंकी इन नामों में कोई तर्क नहीं होता, लेकिन इन में सच्चा प्रेम और अपनापन होता है. ये नाम हमारे रिश्तों की जान होते हैं ऐसे रिश्ते जो औपचारिकता नहीं, भावना में जीते हैं.

बड़े होने पर झिझक क्यों जैसेजैसे हम बड़े होते हैं, इन नामों से घबराने के पीछे केवल ‘इमेज’ की चिंता नहीं होती. इस के अलावा कई और भावनात्मक और सामाजिक कारण भी होते हैं जैसे: इमेज की चिंता: हम समाज में अपनी प्रोफैशनल या गंभीर पहचान बनाना चाहते हैं. बचपन का निकनेम हमें बचपन की याद दिलाता है, जिस से हम दूरी बनाने लगते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...