Love Affair : एक  अनजान डर ने पायल की पूरी दुनिया में उथलपुथल मचा दी थी और इस डर का कोई समाधान उसे नजर नहीं आ रहा था. दरअसल, पिछले 2 दिनों से उस के बौयफ्रैंड आशीष का फोन बंद आ रहा था, जिस की कोई वजह उसे सम?ा नहीं आ रही थी. 2 दिनों के अंदर पायल की हालत बहुत खराब हो चुकी थी. उस का चेहरा पीला पड़ गया था. न कुछ खाने को जी करता था और न कुछ करने का. मन के भीतर का डर कभी यह कहता कि आशीष उस से खेल कर चला गया तो कभी उस का दिल कहता कि कहीं उस के साथ कोई दुर्घटना तो नहीं हो गई.

आजकल प्यार इतनी जल्दी हो जाता है कि कुछ जाननेसम?ाने की जरूरत ही नहीं लगती. लड़कालड़की कुछ मुलाकातों में ही खुद को प्यार के बंधन में बांध लेते हैं. इन बंधनों में लड़की को लड़के के बारे में सिर्फ उस का नाम, कुछ हौबीज और आम बातें ही पता होती हैं. दरअसल, इन रिश्तों में आए इन्हें कुछ दिन या 1-2 महीने ही हुए होते हैं और छोटे समय में ही ये एकदूसरे के इतने करीब आ जाते हैं कि एकदूसरे को अपना हमसफर मान लेते हैं.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

और यह रिश्ता भी आम अच्छे रिश्तों की तरह चलता भी है. लड़का आप को पूरा समय देता है, साथ घूमताफिरता है, आप को सम?ाता भी है, इज्जत भी देता है. लेकिन फिर अचानक एक दिन आप की जिंदगी से गायब हो जाता है और तब आप की पूरी दुनिया पलट जाती है.

अब जब रिश्ता कुछ दिनों लंबा ही था, जिस में आप न कभी उस के किसी दोस्त से मिले, न आप उस का घर जानते हो, कहां काम करता है यह भी नहीं जानते, न आप उस के घर वालों को जानते हो और न कोई ऐसा पता या इंसान जानते हो जो उस से जुड़़ा हो तो तब अपने बौयफ्रैंड का पता करें किस से? कहां से और कैसे?

यह परिस्थिति सुनने में भले अजीब हो लेकिन आजकल बहुत देखी जा रही है. जैसे लड़कालड़की किसी डेटिंग ऐप पर मिलते हैं, रिलेशनशिप में आते और फिर एक दिन लड़का गायब.

अचानक किसी के गायब होने की कई वजह हो सकती है. यह वजह चाही भी हो सकती है और अनचाही भी. हां, मगर इन वजहों का सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है. यह अंदाजे भी कई तरह के होते है जो आप को हर पल और बेचैन और अधीर बनाने का काम करते हैं क्योंकि ये सारी वजहें किसी न किसी रूप से नकारात्मक ही होती हैं.

अब नकारात्मक ही सही लेकिन कोई तो वजह होगी ही उस एक के गायब होने की. इन्हीं वजहों में से कुछ पर नजर डालते हैं, जिन में कुछ सीधीसाफ धोखेबाजी है और कुछ हालाती, अनिश्चितता एवं डर है जैसे:

सीधी धोखेबाजी

प्यार नहीं खेल था: यह एक सब से बड़ा घात करने वाला कारण है जो किसी लड़की को सीधा यह बताता है कि उस का सिर्फ इस्तेमाल किया गया है. लड़के का जब तक मन था, वह साथ रहा और वह इस में कोई खराबी भी नहीं सम?ाता, इसलिए जब उस का जी भर गया तो खामोशी से चला गया.

कोई दूसरा: कई बार एक रिश्ते में होते हुए भी एक लड़के की दोस्ती किसी दूसरी लड़की से होती है जो अचानक गायब हो जाने की अपनेआप में एक बड़ी वजह है. लड़का एक को छोड़, बिना कोई तर्क दिए या किसी जवाबदेही से बचने के लिए चुपचाप किसी दूसरी लड़की के पीछे चल देता है.

कोई परवाह नहीं: अचानक से गायब होना यह भी दिखाता है कि लड़की के बौयफ्रैंड को आज तक उस लड़की से कोई अटैचमैंट था ही नहीं कि वह उसे अपने जाने का कोई कारण बताए. यहां लड़के का कोई दूसरा चक्कर न होते हुए भी लड़की के इमोशन, उस का प्यार लड़के के मन के आगे कोई माने नहीं रखता, इसलिए लड़के ने उसे कुछ भी बताने की जिम्मेदारी नहीं समझ और चला गया.

हालाती अनिश्चितता एवं डर

फोकस और प्राथमिकता: अब इस में लड़का कोई धोखेबाज तो नहीं होता लेकिन फिर भी बिना किसी सूचना के छोड़ कर चले जाना एक धोखा ही माना जाएगा. कई बार पार्टनर या बौयफ्रैंड के गायब होने के पीछे की वजह उस का फोकस या रु?ान होता है. वह फोकस जो किसी विषय पर होता है. अब यह विषय कोई पढ़ाई, कोई नौकरी, कला या कोई भी चीज हो सकती है जो उस के जीवन में इतनी महत्त्वपूर्ण हो कि जिसे पूरा करने के लिए, हासिल करने के लिए वह हर तरह के त्याग और संघर्ष के लिए तैयार हो. ऐसे में वह किसी करीबी रिश्ते को भी पीछे छोड़ सकता हो क्योंकि कई लोगों का प्यार के चक्कर में फंस कर जीवन के लक्ष्यों से फोकस खराब हो जाता है.

समय की मांग: कुछ मामलों में बौयफ्रैंड अपने रिश्ते की गंभीरता को समझने के लिए अपने साथी से दूर चला जाता है ताकि वह एकल रह सोचविचार कर अपने रिश्ते को परख सके.

तुम्हें ले कर श्योर नहीं: कई बार वह इसलिए भी गायब हो जाता है कि वह आप को यानी अपनी गर्लफ्रैंड को ले कर पूर्णतया निश्चित नहीं होता. उस के मन में साथी को या रिश्ते के टिकाऊ रहने को ले कर कोई न कोई उलझन या संदेह रहता है.

रिश्ते के लिए तैयार न होना: सबकुछ ठीक रहते भी अचानक ओझल होना, यह भी दिखाता है कि बौयफ्रैंड या पार्टनर रिश्ते को और उस की गंभीरता व जिम्मेदारी को पूर्णतय अपनाने के लिए अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है. एक रिश्ते की प्रतिबद्धता शायद उस के हाथपांव फुला रही हो.

जरूरत से ज्यादा देना: कई बार रिश्तों में जरूरत से ज्यादा किया गया प्रयास, जरूरत से ज्यादा रुझान एक भय या अस्थायिकता का डर पैदा करता है. ऐसा लगता कि यह जरूरत से अधिक प्रयास कभी जरूरत से अधिक दखलंदाजी में न बदल जाए, इसलिए गर्लफ्रैंड का अधिक रुझान देख कर भी लड़के भाग खड़े होते हैं.

उस के अंतर्मन से जुड़ाव नहीं: कई बार अपने बौयफ्रैंड को करीब से जानने के बाद भी उस की हर पसंद, नापसंद को अच्छे से जानते हुए भी आप उसे नहीं जान पातीं कि असल में वह कैसा है. लड़के के भीतरी इंसान, जिसे अंतर्मन या इनर सैल्फ भी कह सकते हैं उस से आप का जुड़ाव नहीं हो पाता और इस बात की कमी से भी बौयफ्रैंड अदृश्य हो जाता है.

अभिभूत और घबराहट: अभिभूत का चलन इंग्लिश अर्थ है ओवरव्हेल्म यानी जरूरत या समर्थ से ज्यादा मिल जाना, इतना कि एक व्यक्ति की सुधबुद्ध ही खो जाए. अब चाहे वह कोई वस्तु हो, भावना हो या कोई व्यवहार. कुछ परिस्थितियों में यह व्यक्ति को भावविभोर कर देता है तो किसी को अंदरअंदर व्याकुल और परेशान. ठीक वैसी ही सोच से अधिक प्यार और अटैंशन मिलने पर लड़के घबरा जाते हैं. उन्हें लगता है यह जो मिल रहा है वह बहुत ज्यादा है इतना कि वह शायद इस लायक भी नहीं और इस के बदले में वह कुछ देने लायक खुद को सम?ाता नहीं, इसलिए वह घबरा कर भाग जाता है.

दुर्घटना या आपातकाली: कुछ मामलों में कारण बहुत बड़ा और दुखद निकलता है, जैसे कोई दुर्घटना, जिस में आप का बौयफ्रैंड किसी दुर्घटना का शिकार बन जाता है. कोई ऐसी दुर्घटना जिस से वह कभी जीवित वापस नहीं आ पाता और यदि कोई आता है तो इस हालत में नहीं होता कि आप की जिंदगी से फिर से जुड़ सके.

इंटिमेसी टू फर्स्ट: कभी रिश्ते में जल्द से करीब आने पर भी दूरी बन जाती है अर्थात यदि किसी रिश्ते में लड़की बौयफ्रैंड के साथ रिश्ते के शुरुआती समय में ही बिना संकोच के नजदीक आ जाए तो अंदर ही अंदर यह बात बौयफ्रैंड को उस के अधिक खुलेपन की ओर सचेत करती है. उस के मन में लड़की के चरित्र के प्रति संदेह होने लगता है.

मैच्योरिटी: यदि किसी लड़के की गर्लफ्रैंड उस से ज्यादा सम?ादार हो, जिम्मेदार हो और रिश्तों में आई ऊंचनीच को संभालने में समर्थ हो तो भी बौयफ्रैंड को असहजता महसूस होने लगती है. वह गर्लफ्रैंड की आभा से ही भय खाने या छोटा होना महसूस करता है, जिस से वह एक समय बिना कोई तर्क दिए भाग खड़ा होता है.

हालात या डर मगर किसी को कारण बताएसम?ाए बिना उस से मुंह मोड़ लेना या भाग जाना है तो धोखेबाजी ही, इसलिए किसी के इंतजार और गम में अपना जीवन न खराब करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...