आज के समय में लोगों के रहन-सहन बदल चुका है. ज्यादातर लोग प्लास्टिक के कंटेनर और टिफिन का ही इस्तेमाल करते हैं. एक ओर जहां इन प्लास्टिक के कंटेनर्स को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना अपेक्षाकृत आसान है वहीं इन्हें आसानी से साफ भी किया जा सकता है. साथ ही साथ ये माइक्रोवेव फ्रेंडली भी होते हैं.
विशेषज्ञों की मानें तो प्लास्टिक के कंटेनर्स का इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन जब प्लास्टिक का रंग बदलना शुरू हो जाए उसे बदल देना चाहिए. ये वो पहला संकेत है जिसे देखकर आपको ये समझ लेना चाहिए कि कंटेनर बदलने का समय हो गया है. इसके साथ ही अगर कंटेनर में रखा खाना कुछ ही देर में बदबू देने लगे या फिर कंटेनर से ही बदबू आने लगे तो उसे फेंक देना ही बेहतर होगा.
एक ओर जहां हर चीज की तरह प्लास्टिक कंटेनर्स के इस्तेमाल की भी एक समय-सीमा होती है वहीं ये भी सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप उनकी सही से सफाई करें. अगर आप प्लास्टिक के कंटेनर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको उनकी देखरेख का सही तरीका भी पता होना चाहिए. ऐसा करने से आपके कंटेनर लंबे समय तक आपके साथ रहेंगे.
इन तरीकों को अपनाकर आप अपने प्लास्टिक कंटेनर्स को लंबे समय तक खराब होने से बचा सकते हैं.
