Goa Trip 2025: कभी ऐसा समय था जब गोवा में लोग केवल समुद्र, प्राचीन धरोहरों को देखने, मादक पदार्थों का सेवन करने और पार्टी मनाने जाते थे, लेकिन आज के परिवेश में युवाओं ने गोवा टूरिज्म में अपना एक अलग ऐंगल विकसित कर लिया है और वह है ऐडवेंचर्स टूरिज्म, जिस में कायाकिंग, जंपिंग, काइट सर्फिंग, बनाना राइड्स, स्नोर्केलिंग, पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग आदि कई साहसिक खेलों का मजा वहां वे लेना पसंद कर रहे हैं. गोवा में कराई जाने वाली ये ऐक्टिविटीज आज पर्यटकों और ऐडवेंचर प्रेमियों को सब से ज्यादा आकर्षित कर रही हैं.

आज गोवा को ऐडवेंचर ऐक्टिविटीज के लिए सब से खूबसूरत जगहों में से एक माना जा रहा है. वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 के दिसंबर महीने में न्यू ईयर पर गोवा आने वाले घरेलू पर्यटकों की संख्या में रिकौर्ड 27% की वृद्धि हुई है.

जानकारी के अनुसार साल 2023 की तुलना में दिसंबर, 2024 में गोवा ने ₹75.51 करोड़ से अधिक राजस्व अर्जित किया, जो आज तक सब से अधिक है.

गोवा ट्रिप को रोमांचक और मजेदार बनाना चाहते हैं, तो गोवा की इन ऐक्टिविटीज में खुद को शामिल करना जरूरी है, लेकिन इन साहसिक खेलों के लिए कुछ नियमों को जान लेना आवशक है.

गोवा टूरिज्म डेवलपमैंट कोरपोरेशन यानि जीटीडीसी इस दिशा में कई ऐडवेंचर्स स्पोर्ट्स को इस दिशा
में आयोजन कराती है, जो सुरक्षित और रोमांचक होता है. आइए, जानते हैं कुछ ऐसी ही खेलों के बारे में, जिन का क्रेज आजकल गोवा में खूब है :

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...