दुनिया में हर प्रकार के लोग हैं अलग अलग सोच और तरीके के कुछ लोग अपने जीवन को चुपचाप बैठे बैठे गुजार देते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ घूमने का शौक होता है, इस तरह के लोग अक्सर मौके की तलाश में रहते हैं, कि कब मौका मिले और कब वो कहीं घूमने के लिये निकल पड़े.

लेकिन इन सबके बीच जब कई बार हम विदेश यात्रा का मन बनाते हैं तो मन में पैसों का ख्याल आता है, और हम पैसों का मुंह देखते रह जाते हैं और खर्चे हो जाने के डर से हम अपना प्लान रद्द कर लेते हैं. लेकिन अगर हम कहें की अब आप भी विदेश यात्रा पर जा सकती हैं वो भी कम खर्चों में तो आप इस बात पर यकिन नहीं करेंगी.

तो हम आपको यह बताना चाहेंगे की अब आप इस टेंशन को अलविदा कह दें क्योंकि अगर आपका मन विदेश यात्रा करने का कर रहा है और पैसे की वजह से परेशान है. तो हम आपको विदेशों के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहें हैं, जहां जाकर रहना, खाना, घूमना फिरना और शौपिंग करना काफी सस्ता है लेकिन आपको यहां का सफर अगर करना है तो मेरी माने सर्दियों के मौसम में यहां जाना आपके लिये फायदे का सौदा होगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...