कई बार हमें ऐसा लगता है कि हम जितना कमाते हैं, सब खर्च हो जाता है. हमारे देश की करेंसी की कीमत कितनी कम है, तो आप फिक्र ना करे हमारे देश की करेंसी इतनी भी कम नही है, क्योंकि आज हम आपको दुनिया के कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भारतीय करेंसी का बोलबाला है. ऐसे में आप वहां जाकर घूम फिर सकती हैं और काफी शौपिंग कर सकती हैं वो भी कम पैसों में.

इंडोनेशिया

यहां पर साफ नीला पानी टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है. इसके अलावा टोबा झील, बालियम घाटी, माउंट ब्रोमो, कोमोडो नेशनल पार्क जैसी दिलचस्प जगह आपको जरुर पसंद आएगी. आप भारतीय करेंसी की वैल्यू का अंदाजा इसी बात से लगा सकती हैं कि भारत के 1 रुपए की कीमत इंडोनेशिया रुपया में 208 रुपए है.

travel in hindi

आइसलैंड

यूरोप में स्थित आइसलैंड में घूमने-फिरने की बहुत दिलचस्प जगहें है. यहां स्वार्तीफोस, ब्रिडाविक बीच, आस्कजा, स्कोगाफोस, ब्लू लगून जैसी जगह आपको जन्नत से कम नहीं लगेंगी. यहां भारत के 1 रुपए की कीमत आइसलैंडिक क्रोना (आइसलैंड करेंसी) में 1.60 रुपए के बराबर है.

travel in hindi

कंबोडिया

यहां जाकर आप भारत को कम मिस करेंगी क्योंकि यहां भी भारत की तरह ही कई बड़े-बड़े मंदिर हैं. कंबोडिया में दुनिया का सबसे बड़ा विष्णु मंदिर है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...