जब आप किसी अंतरिक्ष यात्री की कहानी सुनती हैं या आप अंतरिक्ष के बारे में सुनती हैं, तो आप सोचती होंगी कि काश, आप भी अंतरिक्ष की सैर कर सकती. अब आपका ये काश, हकीकत में बदल सकता है लेकिन उसके लिए आपको करोड़ों रुपए खर्च करने होंगे.
ये कंपनी दे रही है मौका
अब एक्सिओम स्पेस (Axiom Space)नाम की नई कंपनी ढेरों पैसा खर्च करने वाले और अडवेंचर पसंद करने वालों के लिए 8 दिन की अंतरिक्ष यात्रा की व्यवस्था कर रहे हैं जो पूरी तरह से कंफर्टेबल ना सही लेकिन ठाठ-बाठ से भरपूर है जिसमें नासा की भी चमक देखने को मिलेगी.
ऐसा होगा स्पेस केबिन
Axiom एक बिल्डिंग की तरह होगा जिसमें फ्यूजन बुटिक होटल, अडल्ट स्पेस कैंप और नासा ग्रेड रिसर्च फसिलिटी होगी और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह पृथ्वी से 402 किलोमीटर ऊपर मंडराता रहेगा.

इस स्पेस स्टेशन के केबिन्स के इंटीरियर को डिजाइन करने के लिए Axiom ने फ्रेंच डिजाइनर फिलिप स्टार्क को हायर किया है जिन्होंने हाइ-एंड होटल्स से लेकर बेबी मौनिटर्स तक को डिजाइन किया है. स्टार्क ने केबिन की दीवारों को क्रीम कलर के पैडेड और स्वेड जैसे फैब्रिक से बनाया है जबकि केबिन के अंदर सैंकड़ों LED लाइट्स लगाइ गई हैं जिसकी अलग-अलग रंगों की चमक इस बात पर निर्भर करेगी कि स्पेस स्टेशन दिन के समय कहां से गुजर रहा है.
