1. स्ट्राबेरी स्वैटर विद ट्रैंडी पर्स

नाप: लंबाई-16 इंच, चौड़ाई-12 इंच.

सामग्री: पिंक और क्रीम कलर की ऊन, शेड नं. 1 व 19, सलाई नं. 7 व सिलने वाली सुई.

कुल ऊन: 320 ग्राम.

स्वैटर को नीचे से इकट्ठा शुरू करने की विधि: 95 फंदे डाल कर क्रीम ऊन से बार्डर शुरू करें. 2 सलाइयां उलटीउलटी से बुन कर डार्क पिंक ऊन लगा कर 1 सलाई सीधी 1 सलाई उलटी से प्लेन बुनते हुए अगले वाले दोनों साइड 3, 3 फंदे का बार्डर बुनते जाएं. क्रीम ऊन से बाकी फंदे डार्क पिंक ऊन से बुनते हुए 11 इंच का भाग बना कर कंधे की घटाई के लिए अगले 2 भाग अलग कर के 1 भाग पीछे का अलगअलग कर के कंधे की घटाई डाल कर तीनों भागों को अलगअलग कर के पिछले भाग की 4, 3, 2 की घटाई डाल कर 5 इंच का कंधा तैयार कर लें. अगले भाग की 11 इंच पर कंधे की घटाई डाल कर 5 इंच का कंधा तैयार कर के 12 इंच पर गले की गोलाई पर घटाई डाल कर 1 साइड का भाग तैयार कर के इसी प्रकार दूसरी साइड का भी भाग तैयार कर के कंधों से सिलाई कर के आगे और पीछे का भाग तैयार हो जाएगा.

कंधे का बार्डर: कंधे से गोल राऊंड में क्रीम ऊन से फंदे उठा कर उलटीउलटी सलाइयों से 2 सलाइयां बुन कर फंदों को बंद कर के एक साइड का बौर्डर तैयार कर के इसी प्रकार दूसरे का भी भाग तैयार कर के फंदों को बंद कर के दोनों साइड के बौर्डर तैयार कर लें.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD10
 
सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD79
 
सब्सक्राइब करें
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...