महिलाओं के लिए ड्राइविंग सीखना क्यों जरूरी

ऐसा समय भी था जब केवल पुरुष ही कार या बाइक चलाते थे. महिलाएं कार या बाइक नहीं चलाती थीं, लेकिन बदलते समय के साथसाथ अब केवल पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी ड्राइविंग सीट पर हैं. आंखें पुरुषों से अधिक सेफ ड्राइविंग करती हैं.

आज की महिलाएं शिक्षा के साथसाथ ड्राइविंग को भी महत्त्व देने लगी हैं क्योंकि यह उन की स्टाइल स्टेटमैंट बन चुकी है. आज महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, उन्हें कहीं जानेआने, रिश्तेदारों, दोस्तों से मिलने या शौक से भी ड्राइविंग करती हैं. इतना ही नहीं अब महिला ड्राइवर्स टैक्सी और बसें चला कर पैसे भी कमा रही हैं. महिला ड्राइवर के साथ कहीं आनेजाने में बुजुर्ग या लड़कियां खुद को सुरक्षित भी मानती हैं क्योंकि दिन हो या रात किसी इमरजैंसी में महिला ड्राइवर के साथ किसी को भी कही जाने में परहेज नहीं होता.

मुंबई के एक पौश एरिया में रहने वाली सुधा के पति की आधी रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई. उस ने औनलाइन कार खोजने की कोशिश की, लेकिन कहीं कार नहीं मिली, फिर वह खुद उन्हें ड्राइव कर हौस्पिटल ले गई जहां उन्हें तुरंत इलाज मिला. इस के अलावा कभी बच्चों की स्कूल बस मिस होने या अन्य किसी इमरजैंसी में हमेशा ही महिलाएं कार, स्कूटी ड्राइव कर उस काम को समय से कर सकती हैं.

महिलाएं करती हैं सेफ ड्राइविंग

एक रिपोर्ट के अनुसार भीषण हादसों का शिकार होने वाले ड्राइवरों में महिलाएं सिर्फ 3त्न ही हैं. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में 56,334 (97.3त्न) पुरुष व 1551 (2.7त्न) महिला चालकों की हादसों में मौत हुई, जबकि देश के कुल 20.58 करोड़ ड्राइवरों में से 1.39 करोड़ महिलाएं (6.76त्न) हैं. शोध यह भी कहता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं स्पीड लिमिट का उल्लंघन 12त्न कम करती हैं.

इस प्रकार महिला ड्राइवर को हर लिहाज से सुरक्षित माना जाता है. यही वजह है कि दिल्ली की सरकार और कई कार ड्राइविंग संस्थाएं ऐसी हैं, जो महिलाओं को मुफ्त ड्राइविंग सीखने में मदद करती हैं.

ड्राइविंग के फायदे

द्य यह महिला को अधिक स्वतंत्र बनाती है, उन्हें कहीं जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहता. वे अपनी सुविधानुसार कभी भी कहीं भी किसी काम को कर सकती हैं.

द्य ड्राइविंग महिला के कौन्फिडैंस को बढ़ाती है क्योंकि ड्राइविंग करते वक्त गाड़ी का पूरा कंट्रोल व्यक्ति के हाथ में होता है, जिस में स्पीड, ब्रेक, क्लच आदि होता है. शुरू में कई बार ड्राइविंग करना कठिन लगता है, लेकिन समय के साथ इस में परिपक्वता आ जाती है.

द्य ड्राइविंग सीखने से समय की बचत अधिक होती है क्योंकि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जानेआने में समय अधिक लगता है. इस के अलावा अगर कोई ड्राइव कर जा रहा हो, तो उस के समय के अनुसार चलना पड़ता है, जो कई बार सूट

नहीं करता. ड्राइविंग जानने पर महिला अपने समय के अनुसार आते हुए कई काम निबटा सकती है.

बरतें सावधानी

इस बारे में मुंबई ट्रैफिक पुलिस इंस्पैक्टर मुकुंद वैंकटेश यादव कहते हैं कि मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में महिलाओं के लिए ड्राइविंग करना आसान नहीं होता. उन्हें घंटों जाम में फंसना पड़ता है. ऐसे में ड्राइविंग आनी चाहिए ताकि किसी इमरजैंसी में वे परिवार या आसपास के लोगों के काम आ सकें. कई बार वे गाड़ी चला कर रोजगार भी कर सकती हैं, लेकिन कार या बाइक ड्राइविंग करते हुए उन्हें इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए:

  •  ड्राइविंग सीट पर बैठने के बाद सब से पहले सीट बैल्ट पहनें और फिर अपने कंफर्ट के अनुसार सीट की हाइट एडजस्ट करें. इस से गाड़ी चलाने में आसानी होती है. मोबाइल फोन को साइलैंट मोड पर रखें.
  •  एबीसी की सही जानकारी यानी ए का अर्थ है ऐक्सलेरेटर, ब्रेक, सी क्लच से है. इन सभी 3 चीजों का मानदंड प्रशिक्षण लेते वक्त सैट कर लें ताकि सड़क पर गाड़ी चलते वक्त किसी प्रकार की समस्या न हो.
  •  ट्रैफिक नियमों को पूरी तरह सम?ा लें, किस जगह कार रोकनी है, कार किस लेन में चलानी है, कार को ट्रैफिक जंप या अन्य प्रकार के चालान से कैसे बचाना है आदि. कार चलाते समय साथ लाइसैंस जरूर रखें वरना काफी जुरमाना हो सकता है. बाइक चलाते हुए हैलमेट अवश्य पहनें.
  •  जिस कार या बाइक को चलाना है उस की सभी खूबियों को अच्छी तरह जान लें. मसलन, कार में एसी, पावर विंडो, कंट्रोल्स, वायरलैस चार्जिंग, स्मार्टफोन कनैक्टिविटी के साथ ही लाइट्स और साउंड सिस्टम से जुड़े बटन्स होते हैं, जिन की सही जानकारी जरूरी है.
  •  यंग जैनरेशन को ओवरस्पीड या ओवरटेक पसंद आता है, जिसे वे ड्राइविंग फन समझते हैं, लेकिन ऐसा कोई फन उन्हें हादसे के करीब ले जा सकता है. अत: जितना संभव हो स्पीड लिमिट और आगे की गाड़ी से दूरी का खयाल रखें.
  •  कार चलाने वाली महिला सिगनल इंडिकेटर्स का ध्यान रखें, जिस में लैफ्टराइट इंडिकेटर्स, हजार्ड लाइट्स, स्टौप, हैडलैंप और टेललैंप, डीमडीपर या अन्य कुछ जरूरी बातों को अच्छी तरह सम?ा लेना चाहिए. इस से दिन या रात के समय ड्राइविंग में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी.
  •  आप अगर गाड़ी चला रही हैं, तो ड्राइविंग के समय दोनों हाथ स्टीयरिंग व्हील पर रखें, एक हाथ की स्टीयरिंग छोड़ कर इधरउधर की बातें न करें. मैनुअल कार हो या औटोमैटिक सभी में आप का फोकस गाड़ी की स्टीयरिंग व्हील पर होना चाहिए.
  •  गाड़ी चलाते समय महिला की नजरें बराबर लैफ्ट और राइट व्यू मिरर के साथ ही कैबिन के अंदर रियर व्यू मिरर पर भी बनी रहनी चाहिए ताकि बाएंदाएं और पीछे से आ रही कारों या अन्य गाडि़यों के साथ ही सभी जरूरी चीजें देख सकें और कार आदि से टकराने से टक्कर से बचाया जा सके.

ड्राइविंग करते वक्त खुद पर विश्वास रखें कि आप एक अच्छी चालक हैं. खुद पर विश्वास और धैर्य रखें. किसी प्रकार की हड़बड़ी न करें. ऐसा करने पर बिना किसी परेशानी के कार या बाइक को अच्छी तरह चला सकती हैं.

 

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये हैल्दी रेसिपीज

दीवाली के त्यौहार में हमारा खानपान बहुत अव्यवस्थित हो जाता है. मिठाइयों और तले भुने खाद्य पदार्थ खाकर हम अपनी कैलोरी तो बढ़ा ही लेते हैं साथ ही हमारा पाचनतंत्र भी अपनी क्षमता से अधिक कार्य करके परेशान हो जाता है अब त्यौहार बीत गया है और हमारा रूटीन भी अब अपने ढर्रे पर आ चुका है तो अब जरूरत है कुछ हैल्दी खाने की. नाश्ता हमेशा ही हर घर की बहुत बड़ी समस्या होती है इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपको कुछ हैल्दी नाश्ता बनाना बता रहे हैं जिन्हें आप घर में उपलब्ध सामग्री से ही बहुत आसानी से बना सकते हैं तो आइए देखते हैं कि इन्हें कैसे बनाते हैं.

 1. लौकीओट्स उत्तपम

कितने लोगों के लिए   4

बनने में लगने वाला समय    30 मिनट

मील टाइप  वेज

सामग्री

प्लेन ओट्स   1 कप

किसी लौकी  1/2 कप

ताजा दही   1/2 कप

नीबू का रस  1/2 टीस्पून

बारीक कटी शिमला मिर्च  1 टेबलस्पून

किसी गाजर   1 टेबलस्पून

बारीक कटा प्याज   1 टेबलस्पून

बारीक कटी हरी मिर्च    2

बारीक कटा हरा धनिया 1 टीस्पून

नमक  1/2 टीस्पून

लाल मिर्च पाउडर  1/4 टीस्पून

चाट मसाला  1/2 टीस्पून

कश्मीरी लाल मिर्च   1/4 टीस्पून

तेल अथवा घी  2 टीस्पून

विधि

ओट्स को मिक्सी में बारीक पीस लें. अब इसमें किसी लौकी और दही मिलाकर 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. 20 मिनट के बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च और चाट मसाले को छोड़कर अन्य सभी मसाले, कटी सब्जियां और नीबू का रस अच्छी तरह मिलाएं. तैयार बेटर से चिकनाई लगे तवे पर उत्तपम बनाएं. दोनों तरफ से सुनहरा हो जाने पर चाट मसाला और कश्मीरी लाल मिर्च बुरककर टोमेटो सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.

 2. खील स्टफ्ड बॉल्स

कितने लोगों के लिए  6

बनने में लगने वाला समय   30 मिनट

मील टाइप  वेज

सामग्री

दीवाली की बची खील   2 कप

सूजी  1/2 कप

चावल का आटा  1/2 कप

दही  1 कप

पानी 1/4 कप

किसा अदरक  1 इंच

हल्दी पाउडर  1/4 टीस्पून

किसा  पनीर  1 कप

बारीक  कटा प्याज  1 टेबलस्पून

बारीक कटी हरी मिर्च   2

बारीक कटा हरा धनिया  1 टेबलस्पून

नमक  स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर  1/4 टीस्पून

जीरा 1/4 टीस्पून

राई के दाने   1 टीस्पून

तिल्ली  1 टीस्पून

तेल  सेंकने के लिए

विधि

दही में खीलें, सूजी और चावल के आटे को भिगोकर 30 मिनट के लिए ढककर रख दें. पनीर में प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च मिलाकर छोटी छोटी बॉल्स बनाकर अलग रख लें. 30 मिनट बाद भीगी खीलों में हल्दी पाउडर, 1 टीस्पून नमक और पानी डालकर अच्छी तरह चलाएं. अब अप्पे पैन में दो बूंद तेल डालकर थोड़ी सी तिल्ली और राई के दाने डालकर तैयार मिश्रण में से 1/2 चम्मच मिश्रण डालकर पनीर की बाल रखें और ऊपर से पुनः तैयार खीलों का बेटर इस तरह डालें कि वह  पनीर की बाल को अच्छी तरह कवर कर दें. इसी प्रकार अप्पे के प्रत्येक सांचे में मिश्रण को  डालकर ढक दें और धीमी आंच पर ढककर 20 से 25 मिनट तक पकाएं. जब बॉल्स दोनों तरफ से सुनहरी हो जाएं तो बटर पेपर पर निकालकर टोमेटो सॉस या हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें.

जानें क्या हैं ब्राइडल मेकअप की बारीकियां

हर दुलहन चाहती है कि उस का स्टाइल और लुक ऐसा हो, जिस से वह न सिर्फ उस के जीवनसाथी के, बल्कि ससुराल वालों के भी दिल का नूर बन जाए. तो ऐसा क्या किया जाए, जिस से दुलहन की खूबसूरती पति का मन मोह ले?

सैलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट ओजस राजानी बताती हैं कि सब से पहले दुलहन की पर्सनैलिटी, स्किन टाइप, बालों का टैक्स्चर, कलर, आईब्रोज शेप और फेस कट को परखना होता है. अगर इस में कहीं किसी तरह की कमी है, तो दुलहन को ऐक्सरसाइज और स्किन केयर रूटीन की सलाह दी जाती है, जिस से मेकअप से पहले स्किन और जवां व निखरीनिखरी दिखाई दे.

स्किन केयर रूटीन

स्किन केयर रूटीन के बारे में बात करते हुए ब्राइडल मेकअप आर्टिस्ट आकांक्षा नाइक का कहना है कि दुलहन के लिए अपनी स्किन टाइप के बारे में पता होना बेहद जरूरी है.

शादी से पहले उसे रोजाना क्लींजिंग, टोनिंग और मौइश्चराइजिंग का रूटीन अपनाना चाहिए. यदि स्किन ड्राई है तो सोप फ्री कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए. त्वचा को दिन में 2 बार मौइश्चराइज भी करना चाहिए.

यदि स्किन टाइप औयली है, तो क्लींजिंग के साथसाथ दिन में 2-3 बार चेहरा धोना भी जरूरी है. औयली स्किन टाइप के लिए टोनिंग बेहद जरूरी है. इस से चेहरे के पोर्स बंद होते हैं और त्वचा से तेल का रिसाव रुकता है. इस के साथसाथ त्वचा को मौइश्चराइज्ड करने के लिए वाटर बेस्ड मौइश्चराइजर लगाना चाहिए. औयली स्किन के लिए फेस मास्क लगाना भी बेहद जरूरी है. इस से चेहरे की डैड स्किन से छुटकारा मिलता है और त्वचा सांस ले पाती है.

वाटर बेस्ड व क्रीम बेस्ड मेकअप का चुनाव

मेकअप में सब से जरूरी है फाउंडेशन का सही होना. अगर बेस मेकअप अच्छी तरह से लगाया गया है और फाउंडेशन का रंग स्किन से अच्छी तरह मेल खाता है, तो एक लाइनर लगा कर भी दुलहन खूबसूरत लग सकती है.

इसी तरह क्रीम बेस्ड मेकअप उन के लिए अच्छा है, जिन के चेहरे पर दागधब्बे, पिंपल्स और डार्क स्पौट्स नहीं होते. लेकिन औयली स्किन के लिए क्रीम बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए, वहीं दागधब्बे वाली स्किन के लिए वाटर बेस्ड मेकअप जरूरी है. अगर शादी के दौरान धूप में रहना हो, तो वाटर बेस्ड मेकअप की जरूरत पड़ेगी.

कौंप्लैक्शन के अनुसार मेकअप

आकांक्षा ने बताया कि भारतीयों में 3 तरह के कौंप्लैक्शन होते हैं- गोरा, गेहुआं और सांवला. कौंप्लैक्शन के अनुसार मेकअप का चुनाव करें इस तरह:

गोरी त्वचा : अगर आप की रंगत गोरी है तो आप पर रोजी टिंट बेस कलर और कुछ मौकों पर सुनहरे रंग का फाउंडेशन बेस फबेगा. आंखों का मेकअप करते समय ध्यान रखें कि आईब्रोज को ब्राउन कलर से उभारें. जहां गोरे रंग पर पिंक और हलके लाल रंग का ब्लशर बेहद जंचता है, वहीं होंठों पर लाइट कलर की लिपस्टिक अच्छी लगती है.

गेहुआं रंग : अगर आप का कौंप्लैक्शन गेहुआं है, तो आप को स्किन कलर से मैच करता वाटर बेस्ड फाउंडेशन लगाना चाहिए. त्वचा पर लाइट रंग का फाउंडेशन लगाने से बचना चाहिए. आंखों के मेकअप के लिए ब्रौंज या ब्राउन कलर का इस्तेमाल करना चाहिए. गालों पर ब्रौंज कलर के ब्लशर का इस्तेमाल करना चाहिए. इस स्किनटोन के अनुसार आप पर डार्क रंग की लिपस्टिक जंचेगी.

सांवली त्वचा : सांवली त्वचा का मेकअप करने से पहले सब से ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए. सांवली त्वचा के लिए वाटर बेस्ड नैचुरल ब्राउन टोन फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए, इस के लिए फाउंडेशन की ब्लैंडिंग पर भी अच्छी तरह से ध्यान देना चाहिए.

ध्यान रहे कि आप त्वचा के रंग से गहरे शेड का फाउंडेशन इस्तेमाल न करें. आंखों का मेकअप करते समय ध्यान दें कि लाइट रंग के आईब्रोज कलर का इस्तेमाल न करें, लेकिन आउटलाइन के लिए काजल का इस्तेमाल करें. ब्लशर के लिए प्लम और ब्रौंज कलर का इस्तेमाल करें. लिप कलर के लिए पर्पल, रोज और पिंक ग्लौस का इस्तेमाल कर सकती हैं.

ओजस के अनुसार दुलहन इस बात का भी खयाल रखे कि मेकअप ज्यादा नहीं होना चाहिए. इस से उस की उम्र ज्यादा दिखाई देती है, इसलिए हैवी मेकअप से बचें.

ध्यान से चुनें लिप कलर

ओजस के अनुसार आजकल बौलीवुड तारिकाएं भी कम मेकअप और लाइट शेड की लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं. अब हाई डैफिनेशन कैमरे के दिन हैं, जो आप के मेकअप की बारीकियों को और उभार देते हैं. अगर आप डार्क शेड लिपस्टिक लगाएंगी, तो इस से आप शादी की तसवीरों में डरावनी लग सकती हैं.

ट्रैंड के अनुसार आजकल मार्केट में कई तरह की लाइट शेड लिपस्टिक आ रही हैं, जो लाइट होते हुए भी आप को डार्क लिपस्टिक के जैसा लुक देंगी. इस से आप के लिप्स को थोड़ा पाउट लुक भी मिल जाएगा. वहीं अगर आप डार्क लिपस्टिक का चुनाव करती हैं, तो आप को आई मेकअप कम करना चाहिए. अगर आप हैवी आई मेकअप कर रही हैं, तो आप को लिप कलर में लाइट शेड ही चुनना चाहिए.

कलर्ड लैंस का चुनाव

ओजस बताती हैं कि आप का रंग गोरा हो, गेहुआं हो या सांवला, आप को आई लैंस के लिए हलके भूरे रंग का ही चुनाव करना चाहिए. आई लैंस में ग्रीन और ब्राउन को मिला कर एक नया कलर बनाया गया है, जो देखने में बहुत अच्छा लगता है. आप को ग्रे और नीला रंग नहीं चुनना चाहिए.

मेकअप से पहले फ्लैश टैस्ट

दुलहन हो या अदाकारा, आप का मेकअप बेस या फाउंडेशन परफैक्ट होना चाहिए. कैमरे की फ्लैश की वजह से मेकअप पहले ही ग्रे दिखाई देता है. ऐसे में आप को बेस लगाने के बाद अपने फोन के कैमरे की फ्लैश औन कर के एक तस्वीर लेनी चाहिए. इस से आप को साफ पता चल जाएगा कि आप ने फाउंडेशन अच्छी तरह से लगाया है या नहीं. इसे मेकअप आर्टिस्ट फ्लैश टैस्ट कहते हैं.

कम बेस के साथ जरूरत भर मेकअप को हमेशा तवज्जो देनी चाहिए. कम फाउंडेशन, लाइट कलर ब्लश और हलके रंग की लिपस्टिक आप के लुक को उभार देती है. इसी सौफ्ट स्टाइलिंग के साथ दुलहन बेहद खूबसूरत दिखाई देती है. इस के अलावा हमेशा अपनी पर्सनैलिटी को ध्यान में रख कर मेकअप करना चाहिए.

जरूरी मेकअप टिप्स

– दुलहन के पास हमेशा उस की स्किनटोन से मैच करता कंसीलर होना चाहिए ताकि वह आंखों के नीचे के काले घेरों और दागधब्बों को आसानी से छिपा सके. दुलहन के लिए टिंटेड मौइश्चराइजर भी बेहद जरूरी है, जिसे लगाने के बाद चेहरे पर हलका ग्लो आ जाता है.

– अगर आप के बाल सही तरह से स्टाइल किए गए हों, तो आप बेहद खूबसूरत दिखाई देंगी. अगर आप बालों को बेबी रखती हैं तो यह आप को एक स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक देगा. स्ट्रेट बाल आप को मैच्योर लुक देंगे.

सुभा: भाग 1- देवी की मूर्ति हटाने की बात पर क्या हुआ सुभा के साथ

‘‘निर्धनतथा संपन्न, सबल तथा निर्बल के बीच कभी न समाप्त होने वाली असमानता व्याप्त है. परंतु इस क्षणभंगुर संसार में भी एकमात्र वही हैं, जिस ने बिना किसी पक्षपात हर श्रेणी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. नियत समय पर भयमुक्त आती है और मनुष्य को अपनी सत्ता दिखा जाती है, मृत्यु ही परम सत्य है.’’

‘‘परंतु मैम, जीवन क्या परम सत्य नहीं हैं?’’

‘‘आप के जीवन में नवांकुर पल्लवित होगा अथवा नहीं, इस में संशय हो सकता है, परंतु मृत्यु आएगी इस में कोई संशय नहीं है. इसलिए मेरे अनुसार जीवन एक सार्वभौमिक सत्य है परंतु परम सत्य तो मृत्यु ही है,’’ अपने प्रथम वर्ष के विधार्थियों की भीड़ को मुग्ध कर प्रोफैसर सुभा ने अपनी बात समाप्त की और कक्षा से निकल गई.

सुभा की सर्विस का यह 10वां वर्ष था. अपने इन 10 वर्षों के कार्यकाल में वह देहरादून स्थित एल.एम. कालेज में दर्शनशास्त्र का पर्याय बन गई थी. अपने सभी विद्यार्थियों को उस ने दर्शन कला में इतना निपुण बना दिया था कि उस ने पिछली बार कालेज के मुख्यातिथि, राज्यपाल को वर्ण व्यवस्था पर आधारित नाटिका में अपने विचारों से मुग्ध कर दिया था.

माननीय अतिथि के सम्मान में उस विलक्षण प्राध्यापिका ने प्राचार्य के कुछ ही क्षणों के दिए गए आदेश का पालन कर सुंदर कार्यक्रम ही प्रस्तुत नहीं किया, एक मानपत्र भी भेंट किया. उस की लच्छेदार और त्रुटिरहित भाषा की सराहना स्वयं राज्यपाल ने भी की थी.

इस वर्ष भी कार्यक्रम की सूत्रधार सुभा ही थी. उस के निर्देशन में दर्शनशास्त्र के छात्र एक विशेष नाटिका की तैयारी में व्यस्त थे. ‘सबरी का प्रेम’ नामक नाटक के मंचन की तैयारियां चल रही थीं. यह एक सवर्ण राजकुमार और दलित कन्या के प्रेम पर आधारित नाटिका थी.

नवल को भी नाटक में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिल गया था. वह दर्शनशास्त्र के प्रथम वर्ष का छात्र था. उस के  पिता देवेन देहरादून के प्रख्यात हीरा व्यवसायी थे. नवल उन का एकमात्र पुत्र था.

उस की उम्र में समाज और स्वयं को ले कर ढेरों प्रश्न होते हैं. अपने इन्हीं प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए वह सुभा के समीप जाने लगा था. प्रतिदिन की मुलाकातों और सुभा के दोस्ताना व्यवहार ने नवल को मुखर बना दिया था. हालांकि सुभा का आचरण सब विद्यार्थियों के साथ समान ही था, परंतु अपरिपक्व नवल स्वयं को उस के निकट अनुभव करने लगा था.

सुभा को देख कर कोई दोबारा देखने का लोभ विस्मरण नहीं कर पाता था. उस के जैसी ओजस्वी वक्ता अपनी मीठी वाणी और अकर्तित तर्कों के मोहपाश में कड़े से कड़े आलोचक को भी बांध देती थी तो फिर नवल तो एक अपरिपक्व और अपरिणामदर्शी युवक था. सुभा को देख कर उस के भीतर विस्मय मिश्रित श्रद्धा का भाव उत्पन्न हुआ था, जिस ने कालांतर में एकतरफा प्रेम का रूप ले लिया.

एक दिन नाटक के प्राभ्यास के पश्चात जब सभी थोड़ा विश्राम कर रहे थे नवल ने अनायास ही एक प्रश्न पूछ लिया, ‘‘मैम, समानता कब आएगी?’’

सुभा ने जरा हंस कर सामने पड़ी कुरसी को हाथ से ठेल कर कहा, ‘‘जिस दिन हर मनुष्य यह जान लेगा कि जिस धर्म, जाति, रंग, प्रदेश अथवा देश के दंभ में वह स्वयं को दूसरों से उच्च समझता है, वह उस की कमाई नहीं, बल्कि विरासत है, समानता उसी क्षण आ जाएगी.’’

नवल ने पुन: प्रश्न किया, ‘‘परंतु इस में तो संदेह है, तो क्या शांति कभी नहीं होगी?’’

सुभा पलभर चुप रह कर मीठे स्वर में बोली, ‘‘जब कर्मठ और मेहनतकश लोगों का राज होगा शांति तभी आएगी. उन की बस एक जाति होगी- कर्मण्यता. जो निठल्ले और नाकारा लोग हैं वे लड़ने और लड़ाने के अलावा कुछ सोच ही नहीं सकते.

‘‘यदि लोग अपनी हर मुसीबत का हल स्वयं ढूंढ़ने लगें तो सोचो पंडितों की तो दुकानें ही बंद हो जाएंगी,’’ सबरी का पात्र निभाने वाली मेघा की इस बात पर सभी हंस पड़े थे और माहौल हलका हो गया था.

नवल भी कुछ क्षण चुप रह कर बोला, ‘‘आरक्षण समानता के प्रथम सोपान की तरह था. परंतु आप को नहीं लगता कि वह भी समाज की सोच को नहीं बदल पाया?’’

‘‘हां, कह तो तुम सही रहे हो, परंतु यह बात भी तो है कि शोषित वर्ग की इस व्यवस्था में हिस्सेदारी भी तो बड़ी है. पहले उच्च पद पर कितने दलित मिलते थे, परंतु आज देखो,’’ उन में से एक छात्र रमन ने जवाब दिया.

‘‘हां, आज तो आलम यह है कि जो लोग पहले ऊंची जाति के गुमान में रहते थे, वे भी आरक्षण के दायरे में आने के लिए आंदोलन कर रहे हैं. अब इसे क्या कहेंगे?’’ हरमन व्यंग्यात्मक मुसकान के साथ बोला.

सुभा चुप ही रही. वह विद्यार्थियों को अपना मत रखने देना चाहती थी.

नवल ने दुखी हो कर कहा, ‘‘इस से कुछ भी नहीं बदला, स्थिति आज भी सोचनीय है. हां, कभीकभी शोषक और शोषित की जाति बदल जाती है. किसी विभाग में उच्च अधिकारी निम्न वर्ग का होता है, तो वह सवर्ण जाति के अपने मातहतों का तिरस्कार करता है जैसे ऐसा करने से वह अपने पूर्वजों के अपमान का बदला ले रहा हो अथवा समाज में व्याप्त वर्ण व्यवस्था को चोट पहुंचा रहा हो,’’ गौतम उस की बात का जवाब देते हुए तुरंत बोल पड़ा, ‘‘अंधकार में यदि भूतों के भय से नेत्र बंद कर यदि तुम आराम पाते हो तो ऐसा ही सही, मैं तुम्हें नेत्र खोलने को नहीं कहूंगा. अपने मातहतों का अपमान करने वाला निम्नवर्ग का हो न हो दंभी अवश्य होता है. दफ्तरों में, विद्यालयों में यहां तक कि पूजास्थलों में भी दलितवर्ग को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है.

‘‘मैं बड़े शहरों की बात नहीं कर रहा. वहां शायद स्थिति अपेक्षाकृत संतोषजनक है. इस का कारण लोगों की सोच में बदलाव हो, यह ठीकठीक तो नहीं कह सकता, परंतु मीडिया का सशक्त होना अवश्य है. परंतु छोटे शहरों खासकर गांवों में स्थिति आज भी चिंतनीय है. आज भी पुकारने के लिए हम निम्न और उच्चवर्ग शब्द का इस्तेमाल करते हैं, आज भी हमारे फार्म में जाति का एक कालम है. आज भी इस देश के चुनाव जाति और धर्म के नाम पर लड़े और जीते भी जाते हैं. यही साबित करता हैं कि असमानता की यह खाई कितनी चौड़ी है.

‘‘अनुत्तरित नवल ने उस की बात का अनुमोदन करते हुए चुपचाप सिर हिला दिया.

अब तक शांत खड़ी सुभा ने हाथ के पन्नों को ठीक स्थान पर रख कर बोलना शुरू  किया, ‘‘चाहे वह तथाकथित उच्चवर्ण हो अथवा तथाकथित निम्नवर्ण, प्रभुता की लड़ाई में पलड़ा जिस ओर ज्यादा झकेगा, विद्रोह होगा. शोषक और शोषित वर्ग की भूमिकाएं बदलती रहेंगी. यह विद्रोह विनाश लाएगा, प्रत्युत इस विनाश में ही नवजीवन का विकास निहित है.

‘‘इस संगति की उन्नति किसी एक वर्ग की समृद्धि में नहीं वरन सभी वर्गों की सम्मिलित विकासन में है. कोई भी वर्ग किसी दूसरे वर्ग का शोषण कर समानता नहीं ला सकता, समानता के लिए बौद्धिक विकास अनिवार्य है,’’ इतना कह झक कर नवल के कंधे को सहसा हलका सा दबा कर हौल के बाहर चली गई. नवल मंत्रमुग्ध सा देखता रह गया.

यों ही अचानक: भाग 2- अकेले पड़ गए मुकुंद की जिंदगी में सारिका को क्या जगह मिली

अच्छी कदकाठी और तीखे नैननक्श वाली सारिका उन के इतना नजदीक आ  खड़ी हुई तो वे घबरा गए. स्वभाव से अंतर्मुखी और अपनेआप में सिमटे हुए से डाक्टर साहब, ‘‘नहीं… नहीं… बिलकुल भी नहीं, मैं अभी जल्दी में हूं,’’ आदि कह कर उसे जाने का विचलित सा संदेश देते रहे.

मगर सारिका ने कहा, ‘‘मैं अकेला रहना बिलकुल पसंद नहीं करती. मगर क्या बताऊं हमेशा अब अकेले रहना होगा. क्या हुआ जो अगर हम आपस में कभी थोड़ी बात कर लिया करें?’’

‘‘कर लेंगे पर आज मुझे देर हो रही है,’’ मुकुंदजी अब भी टका सा जवाब दे कर हटने के प्रयास में थे.

‘‘आप को देर नहीं होगी, आप बस तैयार हो कर मेरे घर आ जाइए… अपना टिफिन मुझे दे दीजिए… इस में मैं ‘न’ नहीं सुनूंगी.’’

डाक्टर साहब ने आखिर हार मानी और मुसकरा कर बोल पड़े, ‘‘बड़ी जिद्दी हो.’’

‘‘लाइए पहले टिफिन दीजिए,’’ और इस तरह सारिका को दीवारों से बेहतर सुनने वाला मिल गया था.

‘‘आज बाजार में दुकानदार ने मुझे ढंग लिया, आज स्कूल में टीचर को खूब खरीखरी सुना आई. मेरा पति तो इधर पटक कर मुझे भूल ही गया, आप ही बताएं क्या मैं अकेले उम्र बिताने को ब्याही गई?’’

डाक्टर साहब अपने बेटे को शाम को पढ़ा रहे होते या फिर उस की पढ़ाई के वक्त पास बैठते, सारिका इन दिनों अपने बच्चे को उस की पढ़ाई के लिए मुकुंदजी के घर ले आती. दोनों बच्चे पढ़ते और वे दोनों थोड़ी दूरी पर बैठे होते. मुकुंदजी तो कई तरह की किताबें और अखबार पढ़ते और सारिका ताबड़तोड़ अपने दिल की बात मुकुंदजी को बताती. उम्र का फासला सारिका में जरा भी झिझक पैदा नहीं कर पाता.

मुकुंदजी अब सारिका की बातों के आदी हो रहे थे. उन की झिझक कुछ कम हो रही थी. अब संग वे थोड़ा हंसते, थोड़ा मजाक भी कर लेते जैसेकि नहीं, उम्र बिताने की अब फिक्र कहां. अब तो सिलसिला चल ही पड़ा है.

सारिका भौचक उन की ओर ताकती, फिर कहती, ‘‘मैं चलती हूं. आप के बेटे को पढ़ने में दिक्कत हो रही होगी, मेरी बातों की वजह से.’’

डाक्टर साहब कहते, ‘‘चलो दूसरे कमरे में बैठें.’’

सारिका अवाक होती. पहले तो मुकुंदजी भगाने की फिराक में रहते, अब क्या? मुकुंदजी वाकई उसे ले कर अपने बैडरूम में आते. उसे बिस्तर पर बैठने का इशारा कर के खुद बगल में रखे चेयर पर बैठ जाते.

सारिका को फिर से इतिहास के खंडहरों से ले कर भविष्य के टाइम मशीन में सवार यों ही बोलतेबतियाते छोड़ देते.

सात 17 बोलते वह जब कभी मुकुंदजी से कोईर् जवाब मांगती तो वे भौचक से उस की ओर ताकते.

कई दिनों से मुकुंदजी को ले कर सारिका के दिल में एक  कचोट पैदा हो रही थी. एक दिन वह इस तरह विफर पड़ी कि डाक्टर साहब अवाक उसे देखते रह गए.

‘‘फिर क्या फर्क रह गया आप में और सुदेश में? मैं तो अपने घर में बैठी अकेली इसी तरह बकबक कर सकती हूं. सुदेश जब भी घर आते पैसा पकड़ाने और देह की भूख मिटाने के सिवा मुझ से कोई वास्ता न रखते और आजकल तो वह रस्म भी जाने कैसे खत्म हो गई. मैं हूं या नहीं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता ठीक इसी तरह जैसे आप…’’

डाक्टर साहब शर्म से सिहर उठे. अवाक हो पहले तो सारिका को देखते रहे, फिर शर्म से गड़ने लगे.

अनर्गल बोलती सी सारिका अचानक ठिठक गई. महीना भर ही तो  हुआ है डाक्टर साहब से घुलतेमिलते, जाने क्याक्या वह बोल जाती है. उसे बहुत बुरा लग रहा था, वह चुप हो गई. डाक्टर साहब ऐसे ही शरमीले, इन बातों से वे शर्म से गड़ कर अखबार में ही धंस गए. उन दोनों की चुप्पी अब न जाने क्याक्या बोल उठी. डाक्टर साहब भी सुन रहे थे और सारिका भी. सारिका धीरे से उठी, नींद से बोझिल अपने बेटे को स्कूल बैग के साथ लिया और घर चली गई. 2 दिन वह नहीं आई. डाक्टर साहब ने भी कोई खबर नहीं ली.

चौथे दिन सारिका शाम 7 बजे उन के घर आई. कुछ ज्यादा ही अस्तव्यस्त, आंखें रोरो कर सूजी हुईं.

सारिका आते ही बोली, ‘‘कोई खोजखबर नहीं… मैं मुसीबत में पड़ूं तो क्या करूं. घर वाले इतनी दूर.’’

नर्मदिल डाक्टर साहब चिंतित से बोल पड़े, ‘‘क्यों क्या हुआ?’’

‘‘सुदेश बनारस गए हुए हैं, वहीं अचानक उन की तबीयत बहुत बिगड़ी… वे अस्पताल में हैं.’’

‘‘अरे क्या हुआ अचानक?’’

‘‘शायद लिवर में तकलीफ थी और अब तो बताया गया… और सारिका ने आंखें झका लीं, फिर तुरंत आगे कहने को उतावली सी डाक्टर साहब की ओर अपनी नजरें टिका दीं.

डाक्टर साहब ने उसे प्रेरित किया, ‘‘हां कहो और क्या बताया गया?’’

‘‘सैक्सट्रांसमिटेड डिजीज.’’

सारिका के कहते ही डाक्टर साहब की नजरें झक गईं. उन्हें सारिका पर बड़ा तरस आया कि बाकई दुखी स्त्री है.

डाक्टर साहब के साथ तो नीलिमा का प्यार और भरोसा हमेशा कायम है, लेकिन यह तो पति के रहते भी आज बहुत गरीब है.

डाक्टर साहब ने उसे अंदर ले जा कर कमरे में बैठाया. पूछा, ‘‘बनारस जाओगी?’’

‘‘मैं जाना चाहती हूं, मेरी जिंदगी यों मंझधार में…’’

सारिका को आंसू पोंछते देख डाक्टर साहब खुद को रोक नहीं पाए और आगे बढ़ उस के कंधे पर हाथ रखा. कहा, ‘‘ मैं ले जाऊंगा बनारस तुम्हें. अपने बेटे निलय को उस की बूआ के घर छोड़ दूंगा. तुम अंकित को…’’

सारिका उत्साहित सी बोल पड़ी, ‘‘मायके से कोई आ कर ले जाएगा, कहा था उन्होंने, अगर मैं बनारस जाऊं तो…’’

3 दिन बाद वे बनारस के एक होटल में थे. दोनों ने अगलबगल 2 कमरे लिए थे. तय हुआ दूसरे दिन वे अस्पताल सुदेश को देखने चलेंगे.

रात वे दोनों अपनेअपने कमरे में रहे. सुबह सारिका की  नींद खुली तो उसे बड़ी घबराहट हुई. वह तैयार हो कर मुकुंदजी के कमरे के दरवाजे पर गई. आवाज दी, सन्नाटे के सिवा कुछ भी हासिल नहीं हुआ उसे. फोन लगाया उस ने मुकुंदजी को. पता चला वे अलसुबह ही बनारस के घाट चले गए हैं.

सारिका उन्हें वहां अपने आने की इत्तला दे कर जल्दी बनारस घाट पहुंची. दूर से ही एकाकी कोने में बैठे मुकुंदजी सारिका को दिख गए. उगते सूरज को एकटक देख रहे थे वे.

सारिका कुछ देर उन के सामने खड़ी रही, फिर खुद ही बोल पड़ी, ‘‘आप मुझे छोड़ कर क्यों चल आए? अनजाने शहर में मेरी फिक्र नहीं की?’’

मुकुंदजी ने शांत भाव से सारिका को देखा और बोले, ‘‘फिक्र करता हूं तभी तो अनुमति लेने आया था.’’

‘‘मतलब?’’

‘‘आगे की जिंदगी में न जाने कहां तक तुम्हारी फिक्र करनी पड़े, नीलिमा से कहे बिना कैसे तुम्हारा साथ दूं? मेरा मन कचोट रहा था, आज नीलिमा से अकेले में अपने मन की ऊहापोह…’’

एक बच्चे सी जिज्ञासा लिए सारिका पूछ बैठी, ‘‘नीलिमा दीदी से अनुमति मिल गई न?’’

डाक्टर साहब सिर झकाए बैठे रहे. क्या सारिका के प्रति वे दुर्बल हो रहे हैं? क्या उन के मन में सारिका को ले कर मोह और आकर्षण पैदा हो गया है?

और सारिका? क्या वह सिर्फ अपने हालात से जूझ रही या छोटी सी दूब उस की भी अनुभूतियों और कामनाओं की जमीन पर उग आईर् है? मुकुंदजी सारी असमंजस को एकतरफ ढकेल उठ खड़े हुए, ‘‘चलो तुम्हें अस्पताल चलना है न?’’ सारिका भी बिन कुछ कहे उठ खड़ी हुई. एक संतोष था कि शायद मुकुंदजी उस की परेशानी में साथ निभाएंगे.

सुदेश लंबा, स्मार्ट, गोराचिट्टा युवक जिसे अपने पैसे, औकात और व्यक्तित्व पर बड़ा घमंड था, जो किसी की सुनना अपनी तौहीन समझता था. अपने ऊंचे कांटेक्ट के बल पर वक्त को मुट्ठी में बांध सकता है, वह सोचता.

सुदेश जिस की पहली बीवी ने दुख झेला, बिन सहे चली गई, मगर दुख ले कर. दूसरी बीवी सहने की हद से गुजर गई तड़पती हुई. अनजाने ही दोनों की आहें लग गईं थी उसे. उस की बिंदास लापरवाह जिंदगी जीने के अंदाज ने उसे इस मरणखाट पर ला पटका था.

सुदेश से मिलने के बाद नर्स उन्हें अपने चैंबर में ले गईं. बोली, ‘‘मैं ने सुदेशजी से आप का फोन नंबर ले कर आप को फोन किया था. इन के दोस्त का नंबर मेरे पास है, वही इन का सबकुछ देख रहे हैं. कुछ देर में वे आ जाएंगे, इन के बिजनैस पार्टनर भी हैं. आप लोग उन से सारी बातें कर लें. सुदेशजी का लिवर सत्तर फीसदी खराब हो चुका है. साथ ही ट्रांसमिटेड डिजीज भी बहुत बढ़ा हुआ है, इन्फैक्शन अंदर तक फैल चुका है.’’

इस पूरे हालात में सारिका बहुत कमजोर सी पा रही थी खुद को. मुकुंदजी साथ न होते तो क्या होता… रहरह उस के दिमाग में यही खयाल आते.

नथनी: क्या खत्म हुई जेनी की सेरोगेट मदर की तलाश

मैं परेशान हूं क्योंकि सर्दियों में स्किन बहुत ड्राई हो जाती है, मैं क्या करुं?

सवाल-

सर्दियां शुरू हो गई हैं, मैं परेशान हूं क्योंकि सर्दियों में मेरी स्किन बहुत ड्राई हो जाती है. मौइस्चराइजर लगाने के बाद कुछ समय तक ठीक लगती है पर फिर ड्राई होने लगती है. बताएं क्या करूं?

जवाब-

सर्दियों में स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है. ऐसे में सामान्य मौइश्चराइजर लगाने से फायदा नहीं होता क्योंकि इस में पानी ज्यादा और औयल कम होता है. अत: आप को कोई औयल बेस्ड मौइश्चराइजर लगाना चाहिए. नहाने के बाद बौडी को पोंछ कर आमंड औयल या शिया बटर से भी पूरी बौडी की मसाज कर सकती हैं. वैसे भी हफ्ते में एक बार बौडी मसाज करना अच्छा रहता है.

ये भी पढ़ें- 

जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं वैसे ही ड्राई व रफ स्किन की समस्या भी शुरू हो जाती है. सर्दियों में स्किन की ऊपरी परत में पानी कम हो जाता है और इसलिए आप की स्किन बाहर से बहुत इरिटेट हो जाती है व बहुत ड्राई व बेजान लगने लगती है. यदि आप अपनी स्किन को हेल्दी बनाना चाहतीं हैं तो आप को अपनी डाइट भी हेल्दी रखनी होगी.

अपनी डाइट मे नट्स, एवोकाडो व सीड्स आदि को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें. आप को हरी सब्जियां भी ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए. स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप को स्किन केयर की भी आवश्यकता होती है. इसलिए पपीता पल्प का प्रयोग कर सकते हैं. यह आप की स्किन को हाइड्रेट करता है और आप इस को मिल्क क्रीम में मिला कर भी स्किन पर प्रयोग कर सकतीं हैं.

यदि आप की बहुत ज्यादा ड्राई स्किन है तो आप को उसे हाइड्रेट करने के लिए कई लेयर्स लगानी पड़ेगीं. स्किन केयर के पहले स्टेप के लिए आप को हर सुबह व शाम किसी अच्छे क्लींजर की मदद से अपने फेस को धोना पड़ेगा.

इसके बाद आप एक माइल्ड हाइड्रेटिंग क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं. इसके ऊपर विटामिन सी सीरम को अप्लाई करे. सर्दियों में यह सब चीजें आप की स्किन के लिए बहुत अच्छी रहती हैं.

आप अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए रोसेहिप ऑयल व एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल का प्रयोग कर सकती हैं. यह एंटी आक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं जो आप की स्किन को नरिश करते हैं.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz   सब्जेक्ट में लिखे…  गृहशोभा-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

Winter Special: जाड़े में भी स्वस्थ रहेंगे अस्थमा के रोगी

15 साल की अनुरिमा अस्थमा की शिकार है. बचपन से ही उसे अस्थमा के अटैक आते थे, जो बाद में उम्र के हिसाब से ओर बढ़ते गए. इस के लिए उसे नियमित दवा लेनी पड़ती है. दरअसल, यह बीमारी सर्दी के दिनों में और अधिक बढ़ जाती है, क्योंकि सर्द मौसम की वजह से श्वासनली में बलगम जल्दी जमा हो जाता है, जो श्वासनली को अवरुद्ध कर देता है, जिस से मरीज को सांस लेने में कठिनाई होने लगती है. फलस्वरूप सांस फूलने लगती है. कुछ लोगों को यह बीमारी उन्हें ठंड की ऐलर्जी होने की वजह से भी बढ़ जाती है.

इस बारें में मुंबई के एसआरवी हौस्पिटल की चैस्ट फिजिशियन डा. इंदु बूबना बताती है, ‘‘स्ट्रैस और धूम्रपान अस्थमा के ट्रिगर पौइंट हैं. इन से सब से अधिक अस्थमा बढ़ती है. इस के अलावा नींद की कमी व प्रदूषण भी इस के जिम्मेदार हैं. जाड़े के मौसम में इस बीमारी के बढ़ने का खतरा अधिक रहता है. लेकिन सही लाइफस्टाइल से इस खतरे को कम किया जा सकता है. मेरे पास कई मरीज ऐसे आते हैं, जो अस्थमा रोग का नाम सुन कर ही घबरा जाते हैं, जबकि यह बीमारी जानलेवा नहीं है.’’

डा. इंदु के अनुसार ये सावधानियां जाड़े  के मौसम में अस्थमा के रोगियों को अवश्य रखनी चाहिए:

– सब से पहले घर को साफसुथरा रखें. वैंटिलेशन सही हो.

–  सांस हमेशा नाक से लें इस से हवा गरम हो कर छाती तक पहुंचती है, जिस से ठंड कम लगती है. मुंह से सांस लेने की कोशिश कम करें.

–  फ्लू का वैक्सिन अवश्य लगा लें. इस से 70% व्यक्ति ठंड की ऐलर्जी से बच सकता है.

–  घर में अगर रूमहीटर का प्रयोग करते हैं, तो समयसमय पर उस के फिल्टर की सफाई अवश्य करें, ताकि उस पर धूलमिट्टी न जमें.

–  घर के पैट्स, टैडी बियर, फर वाले खिलौने, प्लांट्स आदि को बैड से दूर रखें.

–  ठंड से बचने के लिए अधिकतर लोग आग या रूमहीटर के पास बैठते हैं, जो ठीक नहीं, क्योंकि इस से ऊनी कपड़े के रेशे जल जाते हैं. उन से निकलने वाला धुआं अस्थमा के रोगी के लिए खतरनाक होता है. इसलिए रूमहीटर से घर को गरम जरूर करें, पर दूरी बनाए रखें. साथ ही घर की नमी को भी बनाए रखें.

–  पुराने सामान को घर में न रखें. डस्टिंग के वक्त धूल न उड़ाएं. घर की सफाई गीले कपड़े से  करें.

–  खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें. इस से किसी भी प्रकार के वायरस से आप दूर रहेंगे.

–  सर्दियों में भी वर्कआउट अवश्य करें, लेकिन पहले अपनेआप को वार्मअप करना न भूलें.

–  ठंड में तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें. घर पर बना कम वसायुक्त खाना खाएं. ताजे फलसब्जियां अधिक लें. खट्टे पदार्थ खाने से अस्थमा नहीं बढ़ता. हां जिन्हें ऐलर्जी हो, वे न खाएं.

–  कपड़े हमेशा साफसुथरे ही पहनें. कौटन के कपड़े पहन कर ही ऊपर ऊनी कपड़े पहनें.

–  अगर छोटे बच्चे अस्थमा के शिकार हैं तो जाड़े में उन्हें हैल्दी, न्यूट्रिशन वाला भोजन दें.

–  दवा का सेवन नियमित करें.

शेयर केयर रिलेशनशिप रिपेयर

दृष्टि रावत 34 साल की है. वह फरीदाबाद में रहती है. देखने में ब्यूटीफुल और कौन्फिडैंट दृष्टि एक वौइस आर्टिस्ट है. 4 साल पहले उस ने विक्रम संवत के साथ लव मैरिज की थी. विक्रम एक बिजनेसमैन है. उस का क्रौकरी का बिजनैस है. बिजनैसमैन होने के नाते विक्रम बहुत बिजी रहता है. लेकिन इस के बावजूद वह घर और बाहर दोनों के काम में दृष्टि की हैल्प करता है.

कभीकभी तो वह खुद अकेले ही घर का सारा काम कर लेता है तो कभीकभी मार्केट जा कर राशन ले आता है. इतना ही नहीं विक्रम कई बार अकेले ही लंच और डिनर भी बना लेता है क्योंकि वह सम?ाता है कि असल माने में पार्टनर की यही परिभाषा है कि वह अपने पार्टनर की हर समय सपोर्ट करे.

दृष्टि और विक्रम दोनों हाउस होल्ड प्रौडक्ट भी साथ जा कर लाते हैं. चाहे घर के कामों से जुड़े टूल्स हों या फिर होम गैजेट हों दृष्टि और विक्रम उन्हें खरीदने साथ ही जाते हैं. इस का एक फायदा यह रहता है कि ये टूल्स और गैजेट कैसे काम करते हैं यह वे दोनों एकसाथ जान लेते हैं. ऐसे में जब दृष्टि घर में नहीं होती या अपने औफिस के काम में बिजी होती है तो विक्रम इन  टूल्स और गैजेट की हैल्प से घर को अच्छी तरह मैनेज कर लेता है.

एक लड़की क्या चाहती है

एक अच्छे हसबैंड की सारी खूबी विक्रम के अंदर है. किस तरह पार्टनर को खुश रखा जा सकता है, किस तरह अपने काम और मैरिड लाइफ को बैलेंस किया जाता है. इन सब बातों से विक्रम पूरी तरह अवगत है. तभी तो उस की मैरिड लाइफ में वे दिक्कतें नहीं हैं जो उन कपल्स के बीच होती हैं जहां घर के कामों को वाइफ या हसबैंड में से सिर्फ कोई एक संभाल रहा होता है.

जब विक्रम दृष्टि की हैल्प करता है तो वह बहुत खुश हो जाती है. यह सच भी है कि एक लड़की यही चाहती है कि उस का पार्टनर उस के सभी कामों में मदद करे. वह सही मानों में उस का हमसफर हो न सिर्फ कहने भर को.

क्लाउड किचन चलाने वाली रति अग्निहोत्री रिलेशनशिप पर अपनी राय देते हुए कहती है, कोई भी रिलेशन बिना केयर के नहीं चलता. ‘‘आप का पार्टनर भी आप से यही केयर चाहता है. आजकल हसबैंडवाइफ दोनों ही वर्किंग हैं. ऐसे में उन्हें अपने लिए बिलकुल समय नहीं मिलता है क्योंकि वाइफ औफिस के साथसाथ घर भी संभालती है. इस की वजह से वह हर वक्त थकान में चूर रहती है. ऐसे में उस में चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक है. लेकिन वहीं जहां आप का पार्टनर भी काम का कुछ भार अपने ऊपर ले ले तो यह भार कुछ कम हो सकता है. मैं भी अपना बिजनैस इसलिए कर पा रही हूं क्योंकि मेरे पार्टनर मेरे घर के कामों में मेरी हैल्प करते हैं.’’

ऐसे निभाएं रिश्ता

आंकड़े भी यही बताते हैं कि हैल्पिंग पार्टनर वाली मैरिज ज्यादा समय तक टिकती है. वहीं उन की रोमांटिक लाइफ भी उन कपल्स के मुकाबले ज्यादा हैप्पी होती है जहां सिर्फ फीमेल पार्टनर ही घर के सभी कार्यों का बोझ उठाती हैं.

अगर आप भी अपनी वाइफ या पार्टनर की हैल्प करना चाहते हैं लेकिन आप के पास इन सब के लिए बहुत कम समय है तो आप कुछ स्मार्ट होम ऐप्लायंसिस और गैजेट की हैल्प ले सकते हैं. इन के इस्तेमाल से आप कम समय में ही अपने घर के कामों को जल्दी निबटा पाएंगे और अपने पार्टनर के साथ समय बिता पाएंगे. आप की छोटी सी हैल्प से आप की रिलेशनशिप खुशियों से भर जाएगी.

मार्केट में ऐसे बहुत से प्रौडक्ट्स हैं जिन की हैल्प से आप अपने काम को जल्दी से जल्दी निबटा सकते हैं. इस के बाद बाकी बचे समय में आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं. आप चाहे तो अपने रिलेटिव्स और फ्रैंड्स को उन के घर जा कर सरप्राइज भी दे सकते हैं.

अगर बात करें गैजेट की तो एक गैजेट है स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर. इस क्लीनर का इस्तेमाल फ्लोर की साफसफाई के लिए किया जाता है. इस का इस्तेमाल कर के आप चंद मिनटों में झड़ूपोंछा का काम निबटा सकते हैं. आप इसे अपने फोन से भी कनैक्ट कर सकते हैं.  इसी तरह आप ढो मेकर और रोटी मेकर का यूज कर के भी कम समय में रोटियां बना सकते हैं.

इसी तरह दही मेकर है जो आप को दही जमाने के झंझट से छुटकारा दिलाता है. इन कामों से बचे हुए टाइम को आप अपने क्वालिटी टाइम के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह से आप की फीमेल पार्टनर भी आप का साथ पा कर खुश हो जाएंगी.

सोचो अगर आप और आप की पार्टनर डिनर के बाद साथ में कुछ क्वालिटी टाइम स्पैंड करना चाहते हैं लेकिन सिंक में बरतन धोने के लिए पड़े हुए हैं. सुबह आप दोनों को औफिस जाने की जल्दी होती है ऐसे में आप डिशवौशर का इस्तेमाल कर के क्वालिटी टाइम स्पैंड कर सकते हैं.

वहीं अगर आप के रिश्ते में किसी कारणवश खटास आ गई है तो आप उसे अपने पार्टनर की हैल्प और उन की केयर कर के दूर कर सकते हैं. यही वह समय है जब आप अपने उलझे रिश्ते को शेयरिंग और केयरिंग के जरीए सुलझ सकते हैं.

जब फीमेल पार्टनर घर का बोझ उठाएं

अगर बात करें उन लोगों की मैरिड लाइफ कैसी होती है जहां सिर्फ फीमेल पार्टनर ही घर का सारा भार उठाती हैं. यह बात हम श्रेया और अंकुश की कहानी से जानेंगे.

श्रेया और अंकुश दोनों ही वर्किंग हैं. ऐसे में श्रेया घर और औफिस दोनों का काम संभालती है. वहीं अंकुश सोफे पर बैठेबैठे और्डर देता रहता है. इतना ही नहीं अंकुश खाने में भी नुक्स निकालता है. अकसर खाने में वैराइटी और घर के कामों को ले कर उन के बीच बहस होती रहती है. श्रेया इन सब से बहुत परेशान हो गई है. वह इस रिश्ते से अब थक गई है. उस का ऐसा फील करना गलत भी नहीं है. जब एक ही पर्सन जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहा हो तो वह एक समय बाद तंग हो ही जाता है. ऐसा ही अभी श्रेया के साथ हो रहा है.

असल में जब एक ही व्यक्ति घर और बाहर दोनों के ही काम करता है तो वह फ्रस्ट्रेटिंग फील करता है. उसे बातबात पर गुस्सा आता है. इस से उस की रिलेशनशिप में भी प्रौब्लम होती है. वहीं अगर दोनों पार्टनर मिल कर सारी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हैं तो उन का रिलेशन खुशनुमा रहता है.

ऐसे बनाएं खुशहाल जिंदगी

ऐसा नहीं है कि पार्टनर के साथ मिल कर काम करने से आप सिर्फ उन की हैल्प कर रहे हैं. पार्टनर के साथ मिल कर काम करने से आप अपनी मैरिड लाइफ को ज्यादा समय दे पाते हैं. इस से मनमुटाव भी नहीं होता है और आप की लाइफ स्मूथली मूव करती है, साथ ही आप मैंटली और फिजिकली हैप्पी भी फील करती हैं.

अगर दोनों पार्टनर मिल कर घर और बाहर दोनों के काम को संभालते हैं तो यह किसी एक पर बोझ नहीं बनता. ऐसा करने से दोनों ही अपने वर्क और स्किल्स पर ध्यान दे पाते हैं, साथ ही उन की लव लाइफ भी अच्छी और खुशहाल रहती है. दोनों पार्टनर के साथ मिल कर काम करने से आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भी ज्यादा समय दे पाते हैं. वहीं किसी एक को भी ऐसा नहीं लगता कि उसे अपना रिश्ता बचाने के लिए ऐक्स्ट्रा ऐर्फ्ट करना पड़ रहा है न ही उस का पार्टनर उसे टेक फौर गरांटेड ले रहा है.

कोई भी रिश्ता तभी बेहतर होता है जब आप अपने पार्टनर और उस की फैमिली को रिस्पैक्ट देते हैं. यहां यह बात समझनी बहुत जरूरी है कि सिर्फ मेल पार्टनर या हसबैंड के मांबाप को मांबाप न समझ जाए बल्कि फीमेल पार्टनर या वाइफ के मांबाप को भी मांबाप समझ जाए. आप अपनी फीमेल पार्टनर या वाइफ के मांबाप को भी वह सम्मान दें जो आप अपनी पार्टनर से अपने मांबाप के लिए चाहते हैं.

आखिर इज्जत का हक सिर्फ लड़के के मां बाप तक ही क्यों सीमित रहे. जब 2 लोग 1 रिश्ते में आ रहे हों तो सम्मान भी तो दोनों के मांबाप का होना चाहिए.

अगर आप भी अपने रिश्ते में शांति और सुकून चाहते हैं तो अपने पार्टनर की पूरी मदद करें, साथ ही उस के मां बाप को भी पूरा सम्मान दें. वहीं अगर आप के रिश्ते में तनाव या मनमुटाव चल रहा है तो इस बार अपने रिश्ते को केयरिंग से रिपेयर करें.

रिश्ते पर हावी कुंडली मिलान

रमा और मनोज के रोजरोज के ?ागड़े से पासपड़ोस के लोग भी तंग आने लगे थे. दोनों की शादी को महज 3 साल ही हुए हैं और इन 3 सालों में दोनों के बीच प्यार कम फालतू के मुद्दों पर बहस ज्यादा देखने को मिलती है. रमा पब्लिक स्कूल में टीचर और मनोज सरकारी बैंक में मैनेजर. दोनों को काम से जल्दी छुट्टी मिल जाती है, फिर भी दोनों साथ में समय नहीं बिता पाते.

दरअसल, मनोज जल्दी आ कर भी घर नहीं आता. अपने दोस्तों के साथ बाहर ही समय बिताता है. उस की यह आदत रमा को बिलकुल पसंद नहीं है. इसलिए रोज रात को दोनों की बीच तीखी नोकझोंक होती है. रविवार के दिन भी दोनों बाहर कम जाते हैं, जिस वजह से दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी थी. छोटीछोटी बातों से शुरू हुआ झगड़ा उन के जीवन पर हावी होता जा रहा था.

एक दिन रमा ने स्कूल से छुट्टी ले ली लेकिन मनोज के टिफिन के लिए वह सुबह जल्दी उठ गई. रमा रसोई में नाश्ता बना रही थी तभी मनोज रमा के पास आ कर कहने लगा, ‘‘मैं आज नाश्ता ले कर नहीं जाऊंगा.’’

इस बात पर रमा को बहुत गुस्सा आया. उस ने मनोज से कहा, ‘‘जब तुम बाहर ही रहते हो, बाहर ही खातेपीते हो तो मेरे साथ हो ही क्यों? मैं सुबह जल्दी उठ कर नाश्ते की तैयारी में लगी हुई हूं. अगर नाश्ता नहीं ले जाना था तो रात को ही बता देते,’’ इतना बोल कर रमा गुस्से में रसोई से अपने कमरे में चली गई.

तभी मनोज भी कमरे में आया और रमा पर चिल्लाने लगा, ‘‘तुम्हें छोटी सी बात समझ नहीं आती. पता नहीं मैं ने शादी क्यों की.’’

शादी का नाम सुनते ही रमा ने भी पलट कर जवाब देना शुरू कर दिया, ‘‘सही कहा तुम ने, न जाने वह कैसा पंडित था जिस ने हमारी कुंडली देख कर 36 में से 32 गुण मिला दिए थे. गुण तो अब देखने को मिल रहे हैं.’’

हावी रहता है अंधविश्वास

रमा आज भी उस दिन को कोसती है जब मनोज की कुंडली के साथ उस की कुंडली का मिलान हो रहा था. पंडित ने दोनों की कुंडलियां देख कर तारीफों के पुल बांध दिए थे.

पंडित ने रमा की मां से कहा था, ‘‘आप

की बेटी बहुत ही खुश रहेगी. दोनों के 32 गुण मिले हैं. इस आधार पर दोनों की आपस में

खूब बनेगी.’’

मगर क्या ऐसा हुआ कि दोनोें में से किसी ने भी कभी एकदूसरे को सम?ा ही नहीं? धर्र्म कोई भी हो शादीविवाह का एक अलग ही महत्त्व होता है. मगर हिंदू धर्म में कुंडली मिलान को ले कर जीतने पाखंड होते हैं उतने शायद ही कहीं होते हों.

दरअसल, जब 2 परिवार रिश्ते में जुड़ने वाले होते हैं तो सिर्फ बात करने से ही रिश्ते नहीं जुड़ जाते. इस में अंधविश्वास भी हावी रहता है, ऐसा कहा जाता है कि यदि ज्योतिष या पंडित को लड़के या लड़की की कुंडली नहीं दिखाई गई, दोनों के गुण नहीं मिलते तो उन्हें आगे चल कर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, यह सब पंडितों का फैलाया हुआ भ्रमजाल है, जिस में फांस कर वे जजमान और मेजबान दोनों ही की जेबें ढीली करते हैं.

कुंडली की आड़ में टूटते रिश्ते

पंडितों के अनुसार कुंडली दिखाने से रिश्ते जुड़ते हैं, 2 परिवारोें का मिलान होता है. लेकिन क्या कुंडली दिखाने से सच में रिश्ते जुड़ते हैं? कुंडली मिलाने पर रिश्ते टूट जाते हैं, 2 परिवारों का मिलन अधूरा भी तो रह जाता है. एक लड़कालड़की दोनों ही कितने भी पढ़ेलिखे क्यों न होें, एकदूसरे के लिए परफैक्ट क्यों न हों, अगर उन की कुंडली में गुण नहीं मिलते या कोई दोष पाया जाता है तो वह रिश्ता वहीं टूट जाता है.

हिंदू धर्म के अनुसार, यदि किसी लड़के या लड़की के 18 से कम गुण मिलते हैं तो वे एकदूसरे के लिए परफैक्ट नहीं होते. उन के वैवाहिक जीवन में हमेशा कष्ट रहता है. इसलिए ज्योतिष और पंडित ऐसे रिश्ते में बंधने के लिए मना करते हैं या दोषों के निवारण के लिए तरहतरह के उपाय बताते हैं या यों कहें कि अपने भ्रमजाल में फंसाते हैं. दोषोें और ग्रहों के नाम पर ये पेड़पौधे से शादी करने को बोलते हैें और पूजापाठ के नाम पर मोटा पैसा वसूल कर अपनी जेबें भरते हैं.

बिग बौस के ऐक्स कंटैंस्टैंट रह चुके और राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले राहुल महाजन को तो सभी जानते हैं. राहुल तीसरी बार दूल्हा बने हैं. उन की पहली शादी 2006 में श्वेता सिंह से पूरे हिंदू रीतिरिवाज के साथ हुई थी. लेकिन उन की पहली शादी 2 साल बाद ही तलाक में बदल गई. उस के बाद राहुल ने 2010 में रिऐलिटि शो ‘राहुल दुलहनिया ले जाएंगे’ में डिंपी गांगुली से नैशनल टैलीविजन पर दूसरी शादी की थी.

लेकिन उन की यह शादी भी बस 4 साल चली. राहुल ने अब तीसरी शादी कर ली है. 20 नवंबर, 2018 को राहुल ने अपने से 18 साल छोटी कजाकिस्तानी मौडल नताल्या इलीना के साथ शादी की. नताल्या से शादी करते वक्त राहुल के पास कोई कुंडली नहीं थी. ऐसे में राहुल की यह शादी चल जाती है तो पंडितों के मुंह पर यह जोरदार तमाचा होगा. लेकिन सवाल यहां पर राहुल की तीसरी शादी से नहीें है बल्कि उन की पहले की 2 शादियों से है.

राहुल की पहली और दूसरी शादी हिंदू रीतिरिवाज से हुई, जहां पंडितों को बुलाया गया, कुंडली मिलान किया गया, मंत्र पढ़े गए. लेकिन इन सब का राहुल और उन की पूर्व पत्नियों के जीवन में कोई सकारात्मक असर नहीं पड़ सका और उन का रिश्ता कुंडली के पन्नों तक ही सीमित रह गया.

ग्रंथों के अनुसार

हिंदू धर्म मेें रामायण बहुत पढ़ा जाता है बल्कि उसे पूजा भी जाता है. लेकिन जिस रामायण को लोग पूजते हैं उसी रामायण में क्यों सीता और राम अधूरे रह गए? क्यों दोनों के जीवन में इतना कष्ट आया? जबकि राम और सीता की शादी तो ऋषिमुनियों और ब्राह्मणों के देखरेख में हुई थी. दोनों का कुंडली में 36 के

36 गुण मिल भी गए थे फिर भी सीता का जीवन शुरू से ले कर अंत तक कष्टों से भरा हुआ ही रहा. सीता को कभी पति का साथ नहीं मिल पाया. सच तो यह है कि कुंडली मिलान पंडितों और ज्योतिषों द्वारा रचाया गया एक मायाजाल है, जिस में हरकोई फंसता जा रहा है. जब मांबाप अपने बच्चों के लिए रिश्ता ढूंढ़ते हैं तो लड़कालड़की के साथ वे खुद परिवार वालों से मिलते हैं. जब रिश्ता पसंद आ जाता है तब लड़कालड़की को बात करने दी जाती है.

यहां तक तो सब ठीक है. लेकिन इस के आगे की प्रक्रिया किसी भी नए रिश्ते के लिए कठिन हो जाती है. आगे की प्रक्रिया में कुंडली मिलान के लिए पंडित को बुलाया जाता है. यदि कुंडली मिल गई, गुण मिल गए तो दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुट जाते हैं. लेकिन कुंडली नहीं मिली, कोई दोष पाया गया तो

क्या होगा?

जब लड़कालड़की और उन का परिवार एकदूसरे को पसंद कर लेता है फिर यह कुंडली का ?ामेला क्योें? जरा सोचिए, इतने दिन बात करने के बाद लड़कालड़की एकदूसरे के प्रति जुड़ाव महसूस करने लगते हैं. ऐसे में रिश्ता टूट जाए तो उन के मानसिक स्तर पर क्या असर पड़ेगा?

हालांकि पंडितों के अनुसार हर दोष का उपाय है. लेकिन गारंटी किसी चीज की नहीं है. इसी डर के कारण रिश्ते टूट जाते हैं. अगर कोई मांगलिक है तो उसे मांगलिक दोष वाले व्यक्ति से ही शादी करनी चाहिए. ऐसा करने से दोनों का जीवन सुखी रहता है. लेकिन कोई लड़की मांगलिक है और लड़का नहीं तो ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद पति की मृत्यु पहले हो जाती है. इस के लिए पंडितों ने कई उपाय बताएं हैं जैसे जानवर से शादी, केले या पीपल के पेड़ से शादी. शादी से पहले लड़की को इन से शादी करनी होती है. ऐसा करने से मांगलिक दोष दूर हो जाता है. क्या पेड़पौधे से शादी करने से सच में पति का जीवन बढ़ जाता है?

आज लोगों के अंदर इन सब बातों का इतना डर बैठ गया है कि उन का खुद पर से भरोसा ही उठता जा रहा है. तभी तो सब पंडितों की उंगलियों पर नाचते नजर आ रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इन बातों पर सिर्फ गांवदेहात के लोग ही भरोसा करते हैं बल्कि पढ़ेलिखे लोग भी इस अंधविश्वास को उतना ही मानते हैं.

मांगलिक दोष में कितनी सचाई

आज लोग मौडर्न तो होते जहां रहे हैं लेकिन सिर्फ पहनावे से. दिमागीरूप से लोग अभी भी अंधविश्वास के जाल में फंसे हुए हैं. तभी तो अपने दिन की शुरुआत राशिफल देखने से करते हैं. कोई भी काम करने से पहले भगवान को याद करते हैं, ज्योतिषी से हाथों की रेखा दिखाते हैें. यही कारीण है कि आज धर्म के नाम पर इन का धंधा फूलताफलता जा रहा है.

बौलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन की शादी ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थी. यह शादी भले ही 2 नामचीन हस्तियों के बीच थी पर शादी ज्यादा मशहूर इसलिए भी हुई क्योंकि शादी में अंधविश्वास ग्रहोें को ले कर चर्चाएं हुई थीं.

दरअसल, ऐश्वर्या की कुंडली में मांगलिक दोष था. दोनों की सगाई के बाद जब पंडित ने कुंडली मिलान किया तो ऐश्वर्या की कुंडली में मांगलिक दोष निकला. ऐश्वर्या का मांगलिक दोष पूरे देशभर में फैल गया था. ज्योतिषियों और पंडितों का कहना था यह शादी सफल नहीं हो सकती. इस के लिए ऐश्वर्या को मांगलिक दोष का उपाय करना होगा. अगर वे अभिषेक से शादी करना चाहती हैं तो उन्हें पीपल या केले के पेड़ से शादी रचानी होगी. ज्योतिषियों का तो यहां तक कहना था कि यदि ऐश्वर्या इन उपायों के बिना शादी करती हैं तो उन का शादीशुदा जीवन में दुर्भाग्य और अपशगुन आ जाएगा, जिस का असर अभिषेक पर पड़ेगा.

इस पूरे विषय पर फेमस ज्योतिषी चंद्रशेखर स्वामी ने एक न्यूज पेपर को बताया था, ‘‘अभिषक और ऐश्वर्या दोनों मेरे पास सलाह लेने आए थे. मैं ने दोनों को सलाह दी कि दोनों को प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करानी चाहिए.’’

इन सब विवादों के बाद ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी हो गई. हालांकि ऐश्वर्या की पेड़ से शादी होने की बात साबित नहीं हो पाई. एक इंटरव्यू में जब अमिताभ बच्चन से पूछा गया कि क्या सच में ऐश्वर्या का मांगलिक दोष हटाने के लिए पेड़ से शादी की थी का कहना था, ‘‘कहां है वह पेड़. कृपया मुझे दिखाइए. ऐश्वर्या ने एक ही बार शादी की है और वह व्यक्ति मेरा बेटा अभिषेक बच्चन है. अगर अभिषेक को एक पेड़ सम?ाते हैं तो यह बात अलग है.’’

अमिताभ के इस बयान से यह साफ हो गया था कि ऐश्वर्या ने मांगलिक दोष हटाने के लिए किसी भी प्रकार के पेड़ से शादी नहीं की थी.

इस का मतलब यह है कि मांगलिक दोष होने के बावजूद भी ऐश्वर्या और अभिषक अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं. जिस तरह ज्योतिषयों ने दोनों की शादी के समय अपशुगन होने की बात कही थी अभी तक तो ऐसा कुछ नहीं हुआ हैं.

इसका एक ही अर्थ निकलता है कि मांगलिक होना कोई दोष या अपशगुन नहीं है. यह एक ऐसा डर है जिस के तले लोग दबे जा रहे हैं और इस डर का धर्म के व्यापारी फायदा उठाने में लगे हुए हैं.

धर्म की आड़ में चलता कारोबार

एक हिंदू अपनी कुंडली पंडित या ज्योतिषी को दिखाता है. लेकिन जरा सोचिए वह पंडित किसी दूसरे मजहब को मानने वाला हुआ तो? धर्म के नाम पर धंधा इतना बढ़ता जा रहा है कि लोग अपनी असली पहचान छिपा कर इस धंधे में घुस रहे हैं. आज लोग इतने अंधविश्वासी होते जा रहे हैं कि जिंदगी को बेहतर और सरल बनाने के लालच में ऐसे लालची पाखंडियों का सहारा ले रहे हैं.

कुछ साल पहले दिल्ली के हौजखास में ऐसे ही एक बाबा का धंधा चौपट हुआ. दरअसल, यह बाबा लोगों का भविष्य और कुंडली देखता था. आप को यह जान कर हैरानी होगी कि इस बाबा का असली नाम युसुफ खान था. यह आदमी नाम बदल कर कई सालों से यह धंधा चला रहा था.

ऐसे कई बाबा मिलेंगे जिन्हें पढ़नालिखना भले ही न आता होे लेकिन कुंडली और भविष्य पढ़ना बखूबी आता है.

कुंडली दिखाना और मिलाना सिर्फ हिंदू धर्म में ही होता है बाकी किसी भी धर्म, समाज, समुदाय, संगठन, जाति में ऐसा कोई रिवाज है ही नहीं. तभी दूसरे धर्म के लोग भी इस धंधे में शामिल होते जा रहे हैं. आज के समय में ऐसे नाम बदलू पंडित और कुंडली पर भरोसा करना एक बराबर है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें