किसी से नहीं कहना: भाग 1- उर्वशी के साथ उसके टीचर ने क्या किया?

मध्यवर्ग के विवेक और विनीता अपनी इकलौती बेटी उर्वशी और वृद्ध मातापिता के साथ बहुत ही सुकून के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे. परिवार छोटा ही था, घर में जरूरत की सभी सुखसुविधाएं उपलब्ध थीं. ज्यादा की लालसा उन के मन में बिलकुल नहीं थी. यदि कोई चाहत थी तो केवल इतनी कि अपनी बेटी को खूब पढ़ालिखा कर बहुत ही अच्छा भविष्य दे पाएं.

उर्वशी भी अपने मातापिता की इस चाह पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रही थी. 10 वर्ष की उर्वशी पढ़ने में होशियार होने के साथ ही खेलकूद में भी बहुत अच्छी थी और जीत भी हासिल करती थी. वह स्कूल में सभी टीचर्स की चहेती बन गई थी.

विनीता अपनी बेटी की पढ़ाई की तरफ बहुत ध्यान देती थी. उसे रोज पढ़ाना उस की दिनचर्या का सब से महत्त्वपूर्ण कार्य था. विवेक औफिस से आने के बाद उसे खेलने बगीचे में ले जाते थे. रात को अपने दादादादी के साथ कहानियां सुन कर उस के दिन का अंत होता था. इस तरह से उस की इतने अच्छे संस्कारों के बीच परवरिश हो रही थी.

उर्वशी 5वीं कक्षा में थी, वह प्रतिदिन बस से ही स्कूल आतीजाती थी. विनीता रोज उसे बस में बैठाने और लेने आती थी. यदि किसी दिन बस आने में थोड़ी भी देर हो जाए तो विनीता बस के ड्राइवर को फोन लगा देती थी.

बस से उतरते ही उर्वशी अपनी मां को समझती, ‘‘अरे मम्मी कभीकभी किसी बच्चों की मांएं आने में देर कर देती हैं, इसलिए देर हो जाती है. जब तक बच्चों की मांएं नहीं आतीं तब तक छोटे बच्चों को बस से नीचे भी नहीं उतरने देते. आप क्यों चिंता करती हो? हमारी बस में और स्कूल में सब लोग बहुत अच्छे हैं.’’

‘‘अच्छा मेरी मां मैं समझ गई.’’

उर्वशी के स्कूल में हफ्ते में 2 दिन खेलकूद का पीरियड होता था. इस पीरियड का बच्चे बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते थे. उर्वशी को भी इंतजार रहता था. वह बहुत तेज दौड़ती थी. खेलकूद के टीचर महेश सर जिन की उम्र लगभग 26-27 वर्ष होगी, हमेशा उर्वशी की तरफ सब से ज्यादा ध्यान देते थे और उस की पीठ थपथपाना, उस की तारीफ करना सर की आदत में शामिल हो चुका था. छोटी उर्वशी भी उन के साथ बहुत घुलमिल गई थी.

महेश की नीयत इस बच्ची के लिए खराब हो चुकी थी. हवस दिनबदिन उस के ऊपर हावी होती जा रही थी. अब वह मौके की तलाश में था कि किस तरह अपनी हवस को शांत करे. चंचल और सुंदर उर्वशी को अपना शिकार बना कर स्वयं कैसे बच निकलना है, यह पूरी योजना एक षड्यंत्र के तहत महेश के मनमस्तिष्क में चल रही थी.

एक दिन उर्वशी को अपने पास बुला कर उस ने कहा, ‘‘उर्वशी बेटा अभी एक इंटर स्कूल कंपीटिशन होने वाला है और तुम तो कितना तेज दौड़ती हो. मैं ने उस के लिए तुम्हारा नाम लिखवा दिया है. अब तुम्हें और ज्यादा प्रैक्टिस करनी होगी. तुम यह बात अपने घर पर बता देना.’’

उर्वशी सर के मुंह से यह सुन कर बहुत खुश हो गई, ‘‘जी सर मैं बहुत मेहनत करूंगी और जीतूंगी भी. मैं आज ही मम्मीपापा को यह बता दूंगी. मेरे घर में सब बहुत खुश हो जाएंगे. सर हमें कब जाना है?’’

‘‘वह मैं तुम्हें बता दूंगा और यह बात अपनी क्लास में अभी किसी को भी मत बताना वरना सब ईर्ष्या करने लगेंगे.’’

‘‘ठीक है सर, मैं किसी को भी नहीं बताऊंगी… हम जीतने के बाद ही सब को बताएंगे.’’

‘‘हां बिलकुल,’’ महेश ने उत्तर दिया.

‘‘उर्वशी लो चौकलेट खाओगी?’’

‘‘नहीं सर मेरी मम्मी ने कहा है, किसी से भी खाने की कोई चीज नहीं लेना.’’

‘‘अरे लेकिन मैं तो तुम्हारा सर हूं, मुझ से लेने के लिए तुम्हारी मम्मी कभी मना नहीं करेंगी. अच्छा बोलो, तुम्हें क्या पसंद है, मैं तुम्हारे लिए वही चीज ले कर आऊंगा?’’

‘‘नहीं सर मुझे कुछ नहीं चाहिए,’’ उर्वशी इतना कह कर वहां से चली गई.

उर्वशी ने अपने घर जा कर जब इंटर स्कूल कंपीटिशन की बात बताई तो घर में सभी लोग बहुत खुश गए.

अब महेश की बेचैनी बढ़ने लगी थी, वह जल्दीसेजल्दी अपनी कामेच्छा पूरी करना चाहता था.

बुधवार को खेलकूद के पीरियड के दौरान महेश ने उर्वशी को बुला कर कहा, ‘‘उर्वशी, शनिवार को कंपीटिशन है. तुम सुबह 9 बजे स्कूल यूनिफौर्म पहन कर तैयार रहना. मेरे साथ2 बच्चे और भी होंगे, जो हमारे साथ ही चलेंगे.’’

‘‘जी सर,’’ कह कर उर्वशी जाने लगी.

तभी महेश ने उस का हाथ पकड़ कर कहा, ‘‘बेटा जीतना है, अपने सर की इच्छा पूरी करोगी न?’’

‘‘जी सर मैं बहुत तेज दौड़ूंगी.’’

उर्वशी ने घर पहुंच कर अपनी मम्मी से कहा, ‘‘मम्मी शनिवार को मेरी रेस है, मुझे यूनिफौर्म पहन कर जाना है, सुबह 9 बजे सर आएंगे और खेलकूद खत्म होने पर सर ही मुझे वापस भी छोड़ देंगे.’’

‘‘ठीक है उर्वशी बेटा, तुम हिम्मत से दौड़ना, डरना नहीं.’’

‘‘हां मम्मी.’’

आज शनिवार का दिन था, सुबह 9 बजे महेश कार में 2 बच्चों को बैठा कर उर्वशी को लेने उस के घर आ गया. उर्वशी के मम्मीपापा उसे नीचे ले कर खड़े महेश का इंतजार कर रहे थे. महेश ने कार में बैठेबैठे ही विवेक और विनीता को गुडमौर्निंग कहा.

वे कुछ पूछते उस से पहले ही महेश ने कहा, ‘‘उर्वशी बेटा जल्दी चलो देर हो रही है.’’

‘‘जी सर,’’ कह कर उर्वशी कार में बैठ गई.

तभी विनीता बोली, ‘‘सर ध्यान रखना उर्वशी का.’’

‘‘जी मैडम, आप चिंता न करें, मैं खुद उर्वशी को वापस छोड़ने भी आ जाऊंगा,’’ कह कर महेश ने कार चला दी.

कुछ दूर जा कर उस ने उन दोनों बच्चों को जो उस की पहचान के थे, उतार दिया.

इन बच्चों को वह यों ही घुमाने के लिए ले आया था ताकि उर्वशी के मातापिता ऐसा समझें कि दूसरे बच्चे भी साथ हैं.

अब कार में महेश और उर्वशी ही थे. उर्वशी ने पूछा, ‘‘सर वे दोनों बच्चे कहां गए?’’

‘‘उर्वशी, पहले कह रहे थे कि हमें भी चलना है खेलकूद देखने पर फिर पता नहीं क्यों कहने लगे हमें नहीं चलना, इसीलिए उन्हें छोड़ दिया.’’

महेश ने कार को काफी तेज रफ्तार से चला कर एक सुनसान रास्ते पर डाल दिया. नन्ही उर्वशी महेश के मन में चल रहे पाप से अनजान थी. इतना सोचनेसमझने की उस में बुद्धि ही नहीं थी. वह तो बाहर की तरफ देख कर खुश हो रही थी. उसे महेश सर पर विश्वास था, इसलिए डर का एहसास नहीं था. कुछ दूर जा कर महेश ने झडि़यों के बीच अपनी कार को रोक दिया.

यह देख उर्वशी ने कहा, ‘‘क्या हो गया सर? यहां तो जंगल जैसा दिख रहा है, हम यहां क्यों आए हैं?’’

‘‘उर्वशी लगता है, कार खराब हो गई है, तुम पीछे की सीट पर बैठ जाओ, मैं कार ठीक करता हूं.’’

उर्वशी बात मान कर पीछे की सीट पर जा कर बैठ गई. महेश इसी मौके की तलाश में था. वह भी जल्दी से पीछे आ कर बैठ गया.

महेश ने कहा, ‘‘उर्वशी, तुम मुझे बहुत प्यारी लगती हो, आओ मेरे पास आओ, मेरी गोदी में आ कर बैठ जाओ.’’

‘‘नहीं सर मुझे गोदी में नहीं बैठना,’’ उर्वशी ने जवाब दिया.

‘‘क्यों उर्वशी, क्या तुम अपने सर से प्यार नहीं करती? आ जाओ, मैं तुम्हें आज एक नया खेल सिखाऊंगा.’’

‘‘नहीं मैं गोदी में नहीं आऊंगी, मेरी मम्मी मना करती हैं.’’

उर्वशी के इनकार करने पर महेश उसे जबरदस्ती अपनी बांहों में भरने लगा.

उर्वशी चिल्लाई, ‘‘सर, मेरी मम्मी मना करती हैं… आप ने मुझे किस क्यों किया?’’

‘‘उर्वशी वह तो तुम्हारी मम्मा गंदे लोगों के लिए बोलती हैं, मैं तो तुम्हारा सर हूं न.’’ इतना कहतेकहते महेश आवेश में आ गया, छोटी सी उर्वशी और कुछ भी न कर सके, इसलिए अपने हाथों से उस के मुंह को बंद कर दिया. 6 फुट के ऊंचे पूरे जवान ने नन्ही सी बच्ची के कमजोर शरीर को अपने आगोश में भर लिया और जी भर कर उस के कमसिन नाजुक शरीर के साथ मनमानी कर अपनी महीनों की हवस को शांत करने लगा. उर्वशी दर्द से कराहती रही, छटपटाती रही, लेकिन कुछ कर नहीं पाई और कुछ कह भी नहीं पाई.

Monsoon Special: आंखों की सुरक्षा है जरुरी

अगर मौनसून में आंखों का ठीक प्रकार से ध्यान न रखा जाए तो उन में कई समस्याएं हो जाती हैं. मसलन, आंखों का सूजना, लाल होना, आंखों का संक्रमण भी हो सकता है. कंजक्टिवाइटिस, आई स्टाई, ड्राई आईज के साथसाथ कौर्नियल अल्सर होने का भी खतरा बढ़ जाता है.

मौनसून में होने वाली आंखों की प्रमुख समस्याएं हैं:

  1. कंजक्टिवाइटिस: कंजक्टिवाइटिस में आंखों के कंजक्टाइवा में सूजन आ जाती है. उन में जलन महसूस होती है. आंखों से पानी जैसा पदार्थ निकलने लगता है.

कारण: फंगस या वायरस का संक्रमण, हवा में मौजूद धूल या परागकण, मेकअप प्रोडक्ट्स.

उपचार: अगर आप कंजक्टिवाइटिस के शिकार हो जाएं तो हमेशा अपनी आंखों को ठंडा रखने के लिए गहरे रंग के ग्लासेज पहनें. अपनी आंखों को साफ रखें. दिन में कम से कम 3-4 बार ठंडे पानी के आंखों को छींटे दें. ठंडे पानी से आंखें धोने से रोगाणु निकल जाते हैं. अपनी निजी चीजें जैसे टौवेल, रूमाल आदि किसी से साझा न करें. अगर पूरी सावधानी बरतने के बाद भी आंखें संक्रमण की चपेट में आ जाएं तो स्विमिंग के लिए न जाएं. कंजक्टिवाइटिस को ठीक होने में कुछ दिन लगते हैं. बेहतर है कि किसी अच्छे नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिखाया जाए और उचित उपचार कराया जाए.

2. कौर्नियल अल्सर: आंखों की पुतलियों के ऊपर जो पतली झिल्ली या परत होती है उसे कौर्निया कहते हैं. जब इस पर खुला फफोला हो जाता है, तो उसे कौर्नियल अल्सर कहते हैं. कौर्नियल अल्सर होने पर आंखों में बहुत दर्द होता है, पस निकलने लगता है, धुंधला दिखाई देने लगता है.

कारण: बैक्टीरिया, फंगस या वायरस का संक्रमण.

उपचार: यह आंखों से संबंधित एक गंभीर समस्या है. इस में डाक्टर से मिल कर तुरंत उपचार की आवश्यकता होती है.

3. ड्राई आईज: इस में आंखें लगातार आंसुओं का निर्माण करती हैं ताकि उन में नमी बनी रहे और ठीक प्रकार से दिखाई दे. इस के कारण अंतत: आंसुओं का प्रवाह असंतुलित हो जाता है, जिस के कारण आंखें ड्राई हो जाती हैं. ड्राई आईज की समस्या हर मौसम में होती है, लेकिन बरसात में यह समस्या अधिक बढ़ जाती है.

कारण: हवा, धूल और ठंडी हवा के संपर्क में अधिक रहना.

उपचार: इस का सब से बेहतर उपचार डाक्टर द्वारा सुझाए आई ड्रौप्स का इस्तेमाल करना है. अगर समस्या तब भी बनी रहे तो तुरंत किसी अच्छे नेत्ररोग विशेषज्ञ को दिखाएं.

4. आई स्टाई: आई स्टाई को सामान्य बोलचाल की भाषा में आंख में फुंसी होना कहते हैं. यह मौनसून में आंखों में होने वाली एक प्रमुख समस्या है. यह समस्या पलकों पर एक छोटे उभार के रूप में होती है. आमतौर पर यह समस्या आंखों को गंदे हाथों से रगड़ने से होती है या फिर नाक के बाद तुरंत आंखों को छूने से भी होती है. कुछ बैक्टीरिया जो नाक में पाए जाते हैं वे भी आई स्टाई का कारण बनते हैं.

कारण: मौनसून में बैक्टीरिया का संक्रमण.

उपचार: आईड्रौप्स और दूसरी दवाएं

मौनसून में आंखों की सुरक्षा

  1. आंखों को छूने से पहले हमेशा अपने हाथ धोएं.
  2. जब भी बाहर जाएं अपने साथ ऐंटीबैक्टीरियल लोशन जरूर रखें.
  3.  अगर कौंटैक्ट लैंस लगाते हैं, तो किसी के भी साथ अपना लैंस सौल्यूशन साझा न करें.
  4. नाखून छोटे रखें, क्योंकि बड़े नाखूनों में धूल जमा हो जाती है, जो फिर जब आंखें सीधे हाथों के संपर्क में आती हैं, तो धूल उन में जा सकती है.
  5.  ऐक्सपाइरी डेट के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें.
  6. आंखों के संक्रमण के दौरान मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें.
  7.  इस दौरान कौंटैक्ट लैंस न लगाएं.
  8.  धूल भरी आंधी, बारिश और तेज हवाओं से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए ग्लासेज का इस्तेमाल करें.

Bigg Boss Ott 2: आकांक्षा पुरी-जद हदीद ने किया फ्रेंच किस, जद ने उठाए उनके किसिंग स्किल पर सवाल

Bigg Boss Ott 2 सीजन का अगाज तो हो चुका है. कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो होने की वजह से इस शो की खासी पॉपुलैरिटी है. बिग बॉस ओटीटी 2 फैंस के बीच धमाल मचा रहा है. शो सिर्फ जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है, इसके बावजूद दर्शकों का शो के भर-भरकर प्यार मिल रहा है.

वैसे तो बिग बॉस के कार्य आसान नहीं हैं और उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है. हालाँकि, आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने अपनी टीम को हार से बचाने की चुनौती ली, और उन्होंने टास्क जीतने के लिए कड़ी मेहनत की.

गुरुवार को, टास्कमास्टर ने एक नए कार्य की घोषणा की, जिसमें घर को दो टीमों, टीम ए और टीम बी में विभाजित किया गया. प्रत्येक टीम को अन्य टीम के सदस्यों को कठिन कार्य देने होंगे, और उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि टीम के अन्य सदस्य इसमें विफल रहे. उन्हें डेयर दिया जाए.

टीम ए में पूजा भट्ट, फलक नाज़, अविनाश सचदेव, साइरस ब्रोचा और बेबिका धुर्वे शामिल हैं। टीम बी में अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, मनीषा रानी, ​​जद हदीद और जिया शंकर हैं.

टीम ए ने आकांक्षा और जद को किस करने के लिए कहा तो उन्हें लगा कि वो मना कर देंगे. हालाँकि, जब आकांक्षा और जद ने कुछ सेकंड के लिए होंठ मिलाए और हिम्मत पूरी की तो सभी घरवाले दंग रह गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by celebrity updates 🎥 (@celebonit)

जद हदीद ने कहा- आकांक्षा पुरी को Bad Kisser

जद और आकांक्षा के किस करने के तुरंत बाद, जद ने आकांक्षा के किसिंग स्किल का मज़ाक उड़ाते हुए लाइव फीड कैमरे पर कैद किया गया और यहां तक ​​कि उन्हें ‘खराब किसर’ भी कहा गया.

जद हदीद हुए ट्रोल

बीबी हाउस का ये वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया और नेटिज़न्स ने आकांक्षा पुरी का मजाक उड़ाने के लिए जद को ट्रोल किया. एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, “ठरकी इंसान है ये जद लाइन मारता रहता है और बेशक आकांक्षा पुरी असहज महसूस कर रही थी है इस डेयर के लिए उन्होंने ये किया. मुंह पर अच्छा बोलकर पीछे बुरा कर रहा ये ठरकी.” एक अन्य नेटीजन ने लिखा, “जद खराब किसर है..आकांक्षा नहीं. मुंह धो कर आता पहले.” एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, “मुझे जद से नफरत है. वह सबसे बड़ा पाखंडी है!” एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, “और वह बार-बार आकांक्षा से कह रहा है कि वह एक अच्छी किसर है. भाई उस पल को खत्म कर देना चाहिए अब इस विषय को क्यों जारी रखें? शर्मनाक.”

जद ने कहा- 15 साल बाद की फ्रेंच किस

टास्क के कॉम्पटीशन के बाद जद ने कहा कि उन्होंने 15 साल बाद फ्रेंच किस किया है और वह ये कहकर खुद को सही ठहराने की कोशिश कर रहे थे कि आकांक्षा बुरी किसर नहीं हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें समझ नहीं आ रहा है.

Anupmaa: शाह परिवार ने दी शानदार बिदाई, बीबी की याद में तड़पा अनुज

अनुपमा धारावाहिक जबसे स्टार प्लास पर टेलीकस्ट हुआ है तभी से टीआरपी की लिस्ट में धूम मचा रहा है. इस सीरियल को धांसू बनाने के लिए मेकर्स आए दिन नया ट्विस्ट लेकर आते ही रहते हैं. रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर इस सीरियल में अनुपमा के अमेरिका जाने से पहले शो में बवाल होने लगता है. जहां एक तरफ माया ड्रामा करती है वहीं अनुज अमेरिका जाने की सोचता है.

अनुपमा शाह परिवार से रोते हुए विदा लेगी

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि बा के साथ-साथ घर का हर सदस्य अनुपमा को गिफ्ट देता है. वनराज भी अनुपमा को घूंघरू देता है, जिसे देख अनुपमा हैरान रह जाती है. अनुपमा भी हर किसी के लिए चिट्ठी लिखकर लाती है, जिसमें उसकी दिल की बात लिखी होती है. वहीं जाते समय बा के साथ-साथ घर का हर सदस्य अनुपमा को नम आंखों से विदा करता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupama💕 (@anupa_maa2k23)

अंकुश छोटी अनु को समझाता है

‘अनुपमा’ सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि अंकुश छोटी अनु को समझाता है वह अनुपमा को मुस्करातो हुए विदा करें. अंकुश अनु से कहेगा कि जब वह जा रही थी तो अनुपमा ने उसे अच्छे से विदा किया था. ऐसे में छोटी अनु को भी मुस्कुराते हुए अपनी मां को भेजना चाहिए. माया अंकुश और अनु की सारी बातें सुन लेती. माया का फिर पारा सांतवे आसमान पर पहुंच जाता है.

अनुपमा के इंतजार में तड़पेगा अनुज

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता. शो में आगे देखने को मिलेगा कि अनुज अनुपमा के आने का इंतजार करता है. वह बार-बार घड़ी देखेगा और कहेगा कि यह एक घंटा आज 26 साल के इंतजार से भी ज्यादा लंबा लग रहा है. अनुज की बेचैनी अनुपमा के लिए ये देखकर माया के तन-बदन में आग लगा देगी. अनुपमा की एंट्री से पहले ही कपाड़िया हाउस की लाइट्स जलने-बुझने लगेगी. यहां तक कि अनुपमा के लिए रखा गिफ्ट भी गिर जाएगा.

औकात: भाग 2- जब तन्वी के सामने आई पति की असलियत

उस दिन कमर दर्द की वजह से तन्वी की तबीयत कुछ ढीली थी. सो औफिस से लौट कर उस ने पदम से कहा, ‘‘पदम, आज मेरी कमर बहुत दुख रही है. आज जरा खाना बाहर से मंगवा लेते हैं.’’

‘‘यह क्या मजाक है तन्वी? यह रोजरोज तुम खाना नहीं बनाने के बहाने बना कर बैठ जाती हो. मैं आए दिन होटलों का खाना नहीं खा सकता. चलो, उठो और खाना बनाओ.’’

पदम की बातें सुन कर तन्वी को बहुत जोर से गुस्सा आ गया और वह झंझलाते हुए बोली, ‘‘तुम्हें क्या लगता है, मैं खाना बनाने से बचने के लिए बहाना बना रही हूं? मेरी कमर में असहनीय दर्द हो रहा है. मैं ने आज बैंक में कैसे ड्यूटी दी है, मैं ही जानती हूं. और हां, ये रोज रोज की चिकचिक मुझे बिलकुल पसंद नहीं. मैं बाहर

से खाना मंगा रही हूं. तुम मुझ पर यों अपनी मरजी नहीं थोप सकते. मैं तुम्हारी कोई जरखरीद गुलाम नहीं.’’

मगर पदम एक बेहद निरंकुश स्वाभाव का रोबीला इंसान था जो अपनी पत्नी से हर वक्त हुक्मउदूली की अपेक्षा रखता था. सो तन्वी के खाना बनाने से इनकार पर वह बुरी तरह से

भड़क गया और उस पर गुस्से में बरसने लगा, ‘‘अपनी ड्यूटी की धौंस तो दो मत. तुम्हारे जैसे 10 क्लर्क मेरे अंडर काम करते हैं. हो क्या तुम? आखिर तुम्हारी औकात क्या है? तुम लोगों का काम कोई काम है? मेरे ऊपर पूरी ब्रांच की जिम्मेदारी है. मुझे पूरे स्टाफ से काम लेना होता है. एक दिन भी मेरी तरह मैनेजरी करनी पड़े तो नानी याद आ जाए.’’

दोनों में खूब बहस हुई और आखिरकार तन्वी को रात का खाना बनाना ही पड़ा.

वक्त के साथ दोनों के मतभेद गहराने लगे. आए दिन पदम उस से उल?ाता और घर में कलहकलेश करता. उसे नीचा दिखाता. बातबात पर अपने ऊंचे पद का रोब गांठता और उस की नौकरी का मजाक उड़ाता. बेबस तन्वी को यह सबकुछ झेलना पड़ता. उसे समझ न आता कि क्या करे.

उस दिन छुट्टी का दिन था. पिछले कई दिनों से तन्वी पदम के साथ ऊनी कपड़ों की

शौपिंग के लिए बाजार जाने का प्रोग्राम बना रही थी. सो उस ने पदम से कहा, ‘‘मेरे ऊनी कपड़ों का स्टौक एकदम खत्म हो गया है. आज शाम को बाहर चलते हैं.’’

इस पर पदम ने उसी समय अपने एक घनिष्ठ मित्र के परिवार को घर पर डिनर के

लिए यह कहते हुए इन्वाइट कर लिया कि वह फ्रैंड बहुत दिनों से उस के घर डिनर पर आने

के लिए पीछे पड़ा हुआ है. उस ने तन्वी से कहा कि वह उसे अगले संडे शौपिंग पर जरूर ले जाएगा.

जाहिर है, पदम की इस बात से तन्वी बहुत आहत हुई और वह उस पर यों अचानक बिना किसी प्लानिंग के उस के दोस्त को घर पर आमंत्रित करने पर बहुत ?ाल्लाई. उस दिन उस

ने बहुत ?ांकते खाना बनाया और मेहमानों को अटैंड किया.

आगंतुकों के जाने के बाद मन का असंतोष आंखों की राह बह निकला.

रोतेसुबकते उस ने पदम को खूब सुनाया

कि उसे उस की बिलकुल परवाह नहीं और वह एक बेहद इंसैंसिटिव हसबैंड साबित हो रहा है, जिस के साथ हंसीखुशी जिंदगी बिताना लगभग असंभव है. उस दिन उस ने पदम को पहली बार चेतावनी दी कि यदि उस ने उस के प्रति अपना रवैया नहीं बदला तो मजबूरन उसे उस से अलग हो कर जिंदगी बिताने के बारे में सोचना पड़ेगा, लेकिन पौरुषवादी तानाशाह स्वाभाव वाले पदम पर इस बात का कोई असर नहीं हुआ.

अगले संडे शौपिंग पर जाने पर एक मौल में गरम कपड़ों की शौपिंग करते वक्त उन में मामूली सी ?ाड़प हुई और दोनों के मध्य उस मामूली सी बहस ने देखतेदेखते उग्र रूप धारण कर लिया, जिस की परिणति पदम के तन्वी को मौल में अकेला छोड़ कर आने में हुई. रात के 9 बजे तन्वी बड़ी मुश्किल से अकेली घर पहुंची.

इस बार तन्वी की सहनशक्ति जवाब दे

गई और उस ने भी पदम को कस कर खरीखोटी सुनाई.

रात का 1 बज रहा था, लेकिन आज उस की आंखों में नींद नहीं थी. आज पदम के इस

रवैये ने उस के जेहन में खतरे की घंटी बजा दी. वह बैड पर करवटें बदल रही थी. पछता रही थी क्यों उस ने पदम जैसे बड़बोले, बातबात पर रोब जमाने वाले इंसान को अपनी शौपिंग में शामिल किया? उस के स्वाभाव को जानतेबूझते उसे अपना लाइफपार्टनर बनाया. इस से तो अच्छा होता सजल के शादी से इनकार करने पर वह कुंआरी ही रह जाती.

आज तन्वी को सजल के साथ बीता वक्त शिद्दत से याद आ रहा था. कितना केयरिंग था वह. उस की हर ख्वाहिश को पूरा करने में

जीजान लगा देता था. उस ने कभी उसे भूल कर भी अपमानित नहीं किया. सदैव उस का मान किया. उस की कद्र की. पदम की तरह कभी

उसे नीचा नहीं दिखाया और न कभी उस पर पदम की तरह रोब जमाया. सजल के बारे में सोचतेविचारते कब उस की आंख लग गई, उसे पता न चला.

पदम के साथ इस रोजरोज की अशांति से तन्वी बेहद परेशान रहने लगी. आए दिन के ?ागड़े उस की मानसिक शांति भंग करने लगे और इस का प्रभाव उस के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा. वह अवसाद से घिरने लगी.

एक दिन तो हद ही हो गई. वे दोनों बैंक के किसी बड़े फंक्शन में गए हुए थे. खानेपीने का दौर चल रहा था. उन के बैंक के एक उच्च पदाधिकारी बहुत शौकीन मिजाज इंसान थे. पदम और बैंक के कुछ अन्य उच्च पदाधिकारियों के साथ पैग पर पैग चढ़ाए जा रहे थे. तभी उन की नजर एक कोने में बैठी तन्वी पर पड़ी. सुरुचिपूर्ण सोबर सजधज में वह बेहद खूबसूरत और कमनीय लग रही थी. अपनी रंगीनमिजाजी से मजबूर उन्होंने तन्वी से पूछा, ‘‘मैडम आप का परिचय?’’

‘‘जी मैं बैंक में कार्यरत हूं.’’

‘‘ओह, तब तो आप अपनी ही बिरादरी

की हैं.’’

अपने बौस को तन्वी से बात करते देख पदम दौड़ादौड़ा उन के पास गया और उस ने पत्नी का परिचय उन से कराया, ‘‘सर, यह मेरी वाइफ है.’’

‘‘ओह, ये आप की बैटरहाफ हैं? आई मस्ट से, यू आर इंडीड वैरी लकी तो हैव सच अ ब्यूटीफुल वाइफ यंग मैन.’’

फिर तन्वी की ओर मुखातिब होते हुए उन्होंने उस से कहा, ‘‘आप यहां अकेली कोने में बैठीबैठी क्या कर रही हैं… आइए हमारे साथ बैठिए. ड्रिंक्स बगैरा लीजिए. कुछ अपनी कहिए, कुछ हमारी सुनिए.’’

 

Monsoon Special: बारिश के मौसम में अपनी त्वचा की देखभाल कैसे करें?

मानसून के मौसम में अपनी त्वचा की देखभाल करना महत्वपूर्ण है. मानसून के मौसम में त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में आपकी मदद के लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते है.

  1. अपना चेहरा नियमित रूप से साफ करें

फेस पर मौजूद तेल, गंदगी और पसीने को हटाने के लिए किसी सौम्य क्लींजर से दिन में दो बार अपना चेहरा धोएं. ऐसे क्लीन्ज़र का इस्तेमाल करें जो आपकी त्वचा के प्रकार के अनुरूप हो और ड्राई न हो.

2. एक्सफोलिएट करें

त्वचा की मृत कोशिकाओं से छुटकारा पाने और रोमछिद्रों हटाने के लिए सप्ताह में एक या दो बार हल्के एक्सफोलिएटर का उपयोग करें. यह ब्रेकआउट को रोकने और आपकी त्वचा को ताज़ा रखने में मदद करेगा.

3. पर्याप्त रूप से मॉइस्चराइज़ करें 

बरसात के मौसम में नमी अधिक होती है, भले ही नमी हो, फिर भी अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करना न छोड़ें. एक हल्का, तेल-मुक्त मॉइस्चराइज़र चुनें जो आपकी त्वचा को चिकना महसूस कराए बिना हाइड्रेशन प्रदान करें. उन जगहों पर मॉइस्चराइज़र अप्लाई करें जो जल्दी ड्राई हो जाते हैं, जैसे गाल और कोहनी.

4. सनस्क्रीन है जरूरी

Monsoon सीजन में अक्सर बादल छाए रहते है, बादल वाले दिनों में भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें. सूरज की हानिकारक किरणें बादलों के माध्यम से प्रवेश कर सकती हैं और आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. कम से कम 30 एसपीएफ वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन चुनें और इसे अपने शरीर के सभी खुले जगहों पर लगाएं.

5. अत्यधिक ऑयली स्किन को नियंत्रित करें

यदि आपकी त्वचा ऑयली है, तो आप मौनसून के दौरान ऑयली स्किन में वृद्धि देख सकते हैं. अपनी त्वचा को पूरे दिन जवां बनाए रखने के लिए तेल सोखने वाले फेस वाइप्स या ब्लॉटिंग पेपर का उपयोग करें. अधिक, ऑयली-आधारित ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बचें और इसके बजाय वाटर-बेस्ड या पाउडर-बेस्ड उत्पादों का चयन करें.

6. अपना चेहरा छूने से बचें

आपके हाथ विभिन्न सतहों के संपर्क में आते हैं और उनमें कीटाणु और बैक्टीरिया हो सकते हैं. इन सूक्ष्मजीवों के स्थानांतरण को रोकने के लिए अपने चेहरे को बार-बार छूने से बचें, जिससे ब्रेकआउट या इंफेक्शन हो सकता है.

एक डाली के फूल: किसके आने से बदली हमशक्ल ज्योति और नलिनी की जिंदगी?

Monsoon Special: मौनसून में रखें डाइजेशन का खास ख्याल

बरसात का मौसम दस्तक दे चुका है. बदलते मौसम के प्रभाव से बौडी इफेक्टअप्रभावित हुए बिना नहीं रहता. मौसम में बदलाव के साथ इम्यून सिस्टम और डाइजेशन में बदलाव होने लगता है. इस दौरान अपच से लेकर फूड पौइजनिंग, डायरिया जैसी कई हेल्थ प्रौब्लम का सामना करना पड़ता है. बरसात में सेहतमंद रहने के लिए विशेष सावधानियां रखनी चाहिए.

हेल्थ पाचन प्रणाली वही है, जो खाना को पचाए, पोषक पदार्थों को बौडी में अवशोषित करे और अवांछित पदार्थों को बौडी से बाहर निकाले. तभी बौडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

हमारे पेट में मौजूद पाचक एंजाइम्स और एसिड खाए गए खाना को तोड़ते हैं. तभी पोषक पदार्थ बौडी में अवशोषित हो पाते हैं जो खाना पेट में पूरी तरह नहीं पचता है वह बौडी के लिए बेकार होता है. खाने के अच्छी तरह पचने की शुरुआत मुंह से होती है. जी हां, सही ढ़ंग से चबाया गया खाना ही अच्छे से पच पाता है, क्योंकि इससे खाना छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट कर लार में मिल जाता है. फिर पेट में ये छोटे-छोटे लार मिले टुकड़े अच्छी तरह टूट जाते हैं और बौडी को पोषण देने के लिए छोटी आंत में पहुंचते हैं.

अत: आपको न केवल सही खाना चुनना होगा, उसे अच्छी तरह चबाना भी होगा और आप का पाचनतंत्र भी इस काबिल होना चाहिए कि वह उसे अच्छी तरह तोड़ कर पोषक पदार्थों को अवशोषित कर सके. अगर हम जल्दीजल्दी में खाना निगलते हैं, हम खाने के साथ पानी भी पीते हैं तो ऐसा करना खाना को पेट में ठीक से टूटने नहीं देगा. ऐसे में बेहतर यही है कि खाना खाने से कम से कम 30 मिनट पहले व 30 मिनट बाद में ही पानी पीएं.

1. डाइजेशन धीमा होना

मौनसून में जठराग्नि मंद पड़ जाती है, जिससे डाइजेशन प्रोसेस प्रभावित होती है. बरसात के पानी और कीचड़ से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहते हैं जिससे शारीरिक सक्रियता कम हो हो जाती है. यह भी पाचनतंत्र को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है. इससे बचने के लिए हल्के संतुलित और पोषक खाना का सेवन करें. शारीरिक रूप से सक्रिय रहें. अगर बारिश के कारण आप टहलने नहीं जा पा रहे हैं या जिम जाने में परेशानी हो रही है तो घर पर ही वर्कआउट करें.

2. मौनसून में इनडाइजेशन होना आम बात

बरसात में डाइजेशन एंजाइमों की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है. इससे भी खाना ठीक प्रकार से नहीं पचता. बरसात में औयली, मसालेदार खाना और कैफीन का सेवन भी बढ़ जाता है. इससे भी इनडाइजेशन की प्रौब्लम हो जाती है. नम मौसम में सूक्ष्म जीव ज्यादा मात्रा में पनपते हैं. इनसे होने वाले संक्रमण से भी अपच की प्रौब्लम अधिक होती है.

 3. खराब पानी से होने वाली बिमारी है डायरिया

डायरिया एक खराब पानी से होने वाली बिमारी है. यह दूषित खाद्य पदार्थों और जल पीने से होता है. वैसे तो यह किसी को कभी भी हो सकता है, लेकिन बरसात में इसके मामले काफी बढ़ जाते हैं. दस्त लगना इस का सब से प्रमुख लक्षण है. पेट में दर्द और मरोड़, बुखार, मल में रक्त आना, पेट फूलना जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं. फूड पौइजनिंग के कारण भी डायरिया हो जाता है.

4. मौनसून में फूड पौइजनिंग में रखें खास ध्यान

फूड पौइजनिंग तब होती है जब हम ऐसे खाना का सेवन करते हैं जो बैक्टीरिया, वाइरस, दूसरे रोगाणुओं या विषैले तत्त्वों से संक्रमित होता है. बरसात के मौसम में आर्द्रता और कम टैम्प्रेचर के कारण रोगाणुओं को पनपने के लिए उपयुक्त वातावरण मिल जाता है. इसके अलावा बरसात में कीचड़ और कचरे के कारण जगह-जगह गंदगी फैल जाती है, इस से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. यही कारण है कि बरसात में फूड पौइजनिंग के मामले भी बढ़ जाते हैं. इस मौसम में बाहर का खाना खाने या फिर अधिक ठंडे पदार्थों के सेवन से भी फूड पौइजनिंग की आशंका बढ़ जाती है.

5. खानपान का रखें खास ध्यान

बरसात में डाइजेशन को दुरुस्त रखने और बीमारियों से बचने के लिए इन बातों का खयाल रखें:

– संतुलित, पोषक और सुपाच्य खाना कासेवन करें.

– कच्चे खा-पदार्थ नमी को बहुत शीघ्रता से अवशोषित कर लेते हैं, इसलिए ये बैक्टीरिया के पनपने के लिए आदर्श स्थान होते हैं. अत: बेहतर यही रहेगा कि कच्ची सब्जियां इत्यादि न खाएं. सलाद के रूप में भी नहीं. इस मौसम में फफूंद जल्दी पनपती है, इसलिए ब्रैड, पाव आदि खाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनमें कहीं फफूंद तो नहीं लगी है.

– सड़क किनारे के ढाबों पर न खाएं, क्योंकि इस तरह के खाना से संक्रमण का खतरा अधिक होता है.

– ऐसा खाना खाएं, जिससे ऐसिडिटी कम से कम हो.

– बारिश के मौसम में मांस, मछली, मीट खाने से फूड पौइजनिंग की आशंका बढ़ जाती है. इस मौसम में कच्चा अंडा और मशरूम खाने सेभी बचें.

– बरसात में तला खाना खाने को मन तो बहुत करता है लेकिन उस से दूर रहना ही बेहतर है, क्योंकि इस से पाचन क्षमता कम होती है. कम मसाले और तेल वाला खाना पाचन प्रौब्लमओं से बचाता है.

– अधिक नमक वाले खा-पदार्थ जैसे अचार, सौस आदि न खाएं या फिर कम खाएं, क्योंकि ये बौडी में पानी को रोकते हैं जिस से पेट फूलता है.

– फलों और सब्जियों के जूस का भी कम मात्रा में सेवन करें.

– ओवर ईटिंग से बचें. तभी खाएं जब भूख महसूस करें.

– ठंडे और कच्चे खाना के बजाय गरम खाना जैसे सूप, पका खाना खाएं.

Monsoon Special: फैमिली के लिए बनाएं स्टफ्ड भिंडी

बरसात का मौसम दस्तक दे चुका है. इस मौसम में चटपटा खाने का बहुत मन करता है. बरसात के दौरान घर आप स्टफ्ड भिंडी बना सकते है. इन दिनों मार्केट में भिंडी आसानी से मिलने वाली सब्जी है. लेकिन अगर आप एक ही तरह की भिंडी की सब्जी बनाने की बजाय आज हम आपको स्टफ्ड भिंडी की रेसिपी के बारे में बताएंगे. आप के परिवार को स्टफ्ड भिंडी की रेसिपी बहुत पसंद आएगी. Monsoon सीजन में स्टफ्ड भिंडी रेसिपी बनाकर इस Monsoon में एन्जॉय कर सकते.

सामग्री

  1.  250 ग्राम ताजी मुलायम भिंडी
  2. 2 बड़े चम्मच प्याज का पेस्ट
  3. 1 छोटा चम्मच अदरक व लहसुन पेस्ट
  4. 2 बड़े चम्मच भुने चने का आटा
  5. लालमिर्च पाउडर
  6. 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  7. 1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर
  8. 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  9. 2 बड़े
  10. चम्मच मस्टर्ड औयल
  11. नमक स्वादानुसार.

विधि

भिंडी को धो व पोंछ कर ऊपर व नीचे का हिस्सा थोड़ा सा काट दें. प्रत्येक भिंडी में लंबाई में चीरा लगाएं व हलके हाथों से अंदर के सारे बीज निकाल दें. 1 चम्मच तेल गरम कर के प्याज, लहसुन व अदरक भूनें और फिर सभी सूखे मसाले मिला कर 1 मिनट और भूनें. भुने चने का आटा मिलाएं व नमक डालें. मसाले को ठंडा कर के प्रत्येक भिंडी में भर दें. नौनस्टिक तवे पर बचा तेल गरम कर के भिंडियों को गलने और लाल होने तक पकाएं.

GHKKPM: शो छोड़ने के बाद इमोशनल हुई Ayesha Singh

स्टार प्लास का टॉप सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दर्शको में काफी फेमस है. शो के मेकर्स ने कई कोशिशे कर लीं टीआरपी में नंबर वन बनने की लेकिन ऐसा कुछ धमाल कर नहीं पाए. यहां तक कि अब ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई और विराट की कहानी को खत्म करके सवि की कहानी को भी शुरू करने का फैसला कर दिया है. जल्द ही ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में लीप आने वाला है. जिसके बाद सवि की प्रेम कहानी शुरु होगी. लीप के चलते आखिरी एपिसोड में सई और विराट एक-दूसरे की बाहों में दम तोड़ देते है.

इसी के चलते शो से अब नील भट्ट और आयशा सिंह का सफर खत्म हो गया है. इसके बाद ही आयशा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha Singh (@ayesha.singh19)

आयशा ने इंस्टाग्राम पर लिखा

टीवी सीरियल ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ सई का किरदार निभाने वाली आयशा ने शो छोड़ने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर स्टोरी साझा की है. वीडियो में सई ने सीरियल से जुड़ी तस्वीरें और यादों को वीडियो के जरिए शेयर किया है. आयशा ने पोस्ट पर लिखा है कि ढ़ेर सारा प्याप और सरहाना हर उस इंसान को जो मुझे इस खूबसूरत सफर पर मिला. क्षमा, अगर गलती से किसी को ठेस पहुंची हो. प्रार्थना, आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे. उम्मीद,  है की आपके  साथ  दोबारा  फिर  किसी  सफर  मे जुडुंगी.  तब  तक  के  लिए प्यार  भरे  दिल  और   मायूस  मन  से  अलविदा.

फैंस हुए मायूस

आयशा सिंह ने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया है उस पर उनके फैंस की काफी प्रतिक्रिया आ रही है. इस पर उनके फैंस काफी दुखी है. फैन्स अब सई और विराट यानी आयशा सिंह और नील भट्ट को एक साथ काम करते हुए देखना चाहते हैं. आयशा सिंह को अपने सई के किरदार से बहुत प्यार था, और वह इसे बहुत मिस करने वाली हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें