रिलेशनशिप में जैसेजैसे समय बीतता जाता है वैसेवैसे रिश्ता और गहरा होता जाता है और प्यार में पड़ कर जब लोग छोटीछोटी हरकतें करते हैं, तो उस से उन की पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है.

अगर आप को पता करना है कि आप का रिश्ता कितना गहरा और अटूट है तो आप यह तरीका अपना सकते हैं.

जब शब्द हमारी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते, तो लोग अलगअलग तरीके से अपने प्यार को जाहिर करने की कोशिश करते हैं. अपने प्यारभरे संदेश को पार्टनर तक पहुंचाने के लिए किस से बेहतर तरीका और क्या हो सकता है. किसिंग किसी भी रिश्ते का अहम हिस्सा है और इस में कोई शक नहीं कि लोग दुनियाभर में अलगअलग तरीके से किस करते हैं.

आइए, जानते हैं कि आप के किस करने  का तरीका आप की पर्सनैलिटी के बारे में क्या कहता है:

रुकरुक कर किस करना: क्या आप भी किस करने के दौरान बीचबीच में रुक जाते हैं? अगर आप का जवाब हां है, तो इस का मतलब है कि आप थिंकर यानी विचारक हैं. आप धीरेधीरे सोचविचार कर और पक्षविपक्ष के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद ही कोई कदम उठाते हैं. वैसे तो यह आप की खासियत है, लेकिन अगर आप का पार्टनर जरूरत से ज्यादा ऐक्टिव है, तो आप की खासियत आप की सब से बड़ी कमी साबित हो सकती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...