Bollywood : जिंदगी में अगला पल क्या होने वाला है, किसी को पता नहीं होता लेकिन भविष्य बताने का, भविष्य संवारने का वादा करने वाले हर गली, नुक्कड़ और बड़ेबड़े फ्लैटों में बैठे तथाकथित महान ज्योतिष न सिर्फ भविष्य को सुरक्षित करने का दावा करते हैं, बल्कि भविष्य और वर्तमान को सुरक्षित करने के लिए, सही समय लाने के लिए, बुरे वक्त से बचाने के लिए अपने द्वारा किए गए उपायों को ले कर लोगों से हजारोंलाखों और करोड़ों रुपए वसूलते हैं.

लोगों का भविष्य और वर्तमान सुरक्षित करने वाले ये तथाकथित ज्योतिष हाल ही में पहलगाम में आए मौत के सौदागरों द्वारा नए शादीशुदा जोड़े, बेगुनाह पुरुषों, बच्चों व स्त्रियों को मौत के घाट उतारने से क्यों नहीं बचा सके? कोविड जैसी जानलेवा बीमारी के आने के बाद देश में आई तबाही से देश को बचाने के लिए क्या ये ज्योतिष कोई उपाय कर सके? दूसरों की तो छोड़िए, वे इस से क्या खुद को भी बचाने में कामयाब हो सके? बावजूद इस के भारत की अधिकांश जनता इन ज्योतिषों के मायाजाल में फंसी हुई है.

जिस तरह बीमार होने पर इंसान डाक्टर के पास भागता है, ठीक उसी तरह जब वक्त खराब चल रहा होता है या जिंदगी में तकलीफों का आगमन होता है, तो लोग उस का हल ढूंढ़ने के लिए ज्योतिष के पास दौड़ पड़ते हैं.

ऐसे लोगों में सिर्फ अशिक्षित ही नहीं बल्कि शिक्षित लोग भी ज्योतिषों के मायाजाल में अपना भविष्य सुरक्षित करने पहुंच जाते हैं. इस सचाई से मुकरते हुए कि जिस तरह अंधेरा, उजाला, रातदिन, सुबहशाम को कोई नहीं बदल सकता, ठीक उसी तरह जिंदगी में आए सुखदुख को भी कोई नहीं मिटा सकता. इस कड़वी सचाई को जाननेसमझने के बाद भी सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि आम लोगों के अलावा बौलीवुड भी इन ज्योतिष के मायाजाल में फंसा हुआ है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • गृहशोभा मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 2000+ फूड रेसिपीज
  • 6000+ कहानियां
  • 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल एक्सेस
  • फ्री गृहशोभा ऐप
  • सभी गृहशोभा इवेंट्स के फ्री इन्विटेशन
(नाश्ता + लंच + ₹1000 तक गिफ्ट हैम्पर + लकी विनर को मिलेगा किसना डायमंड पेंडेंट जीतने का मौका)
  • डिजिटल कवरेज का मौका (Women Achievers & Influencers)
  • 2000+ फूड रेसिपीज | 6000+ कहानियां | 2000+ ब्यूटी, फैशन टिप्स
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...