Online Reviews : सोशल मीडिया पर प्रीति के एक बौडी क्रीम रिव्यु रील को 2 महीने में 11हजार लाइक मिल चुके है और 30 हजार लोग उसे देख भी चुके हैं. मगर जिस रील्स पर प्रीति को लाइक किया जा रहा है वहीं उसी रील पर रिव्यु किए प्रोडक्ट्स को नपसंद. क्योंकि इस रिव्यु में प्रीति ने प्रोडक्ट की आलोचना की है. प्रीति ने रील में बताया कि यह क्रीम ड्राई स्किन के लिए अच्छी नहीं है, क्रीम में एक फ्रेग्रेंस भी है जो उसे पसंद नहीं आई. उसे लिए यह प्रोडक्ट वेस्ट ओफ मनी निकला. जिस पर बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी, “अच्छा हुआ तुम ने बता दिया मैं इसे लेने वाला था,” “इस प्रोडक्ट को बंद कर देना चाहिए,” “मेरे पैसे बच गए,” “ब्रांड ऐसे बेकार प्रोडक्ट बना हमे ठगती है.”

अब यहां देखने की बात तो यह यहां है कि प्रोडक्ट किसी एक ने इस्तेमाल किया लेकिन उस की आलोचना कर ने हजारों आ गए और वह भी वह जिन्होंने प्रोडक्ट इस्तेमाल किया भी नहीं. अब इस तरह की हजारों आलोचना अपने आप ही उस प्रोडक्ट के हजारों फ्यूचर बायर अर्थात खरीदार कम कर देगी.

 रिव्यू और बिक्री का सीधा रिश्ता

आज लगभग 95% खरीदार कुछ भी खरीदने से पहले औनलाइन रिव्यू पढ़ते और देखते हैं. चाहे वह प्रोडक्ट एक छोटा सा खिलौना ही क्यों न हो. आज गूगल सर्च, सोशल मीडिया, शोपिंग एप और वेबसाइट पर दूसरों के दिए फीडबैक पर एक बेस्ट फ्रेंड की कही बात जैसा भरोसा किया जाता है. और यह भरोसा ही प्रोडक्ट और ब्रांड की इमेज और सेल को तय कर देती है. आज सिर्फ कुछ रिव्यू होने से प्रोडक्ट के खरीदे जाने की संभावना कई प्रतिशत जाती है. 4.0 और 4.7 स्टार के बीच की रेटिंग से खरीदे जाने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है. वहीं 2 स्टार की रेटिंग प्रोडक्ट की सेल गिरा देती है. साथ ही यदि प्रोडक्ट महंगा हो तो उस पर मिले अच्छे रिव्यु और रेटिंग उस पर पैसे खर्च कर ने के डर को कम कर देते हैं और खरीदार पैसे खर्च करने में सुरक्षित महसूस करता है.

लेकिन क्या जितने भी ख़राब रिव्यु दिए जाते वह सभी सही होते हैं? शायद नहीं. क्योंकि यह ख़राब रिव्यु उपभोगता की नाराजगी और पर्सनल ओपिनियन पर टिके होते हैं. मान लीजिए कि आप ने एक फेस वाश आर्डर किया लेकिन उसे इस्तेमाल कर ने के बाद आप को कोई खास रिजल्ट नहीं मिले तो क्या आप सीधा सीधा यह कहेगे कि प्रोडक्ट अच्छा नहीं. क्या यह कहने से पहले आप यह नहीं देखगे कि वह आप की स्किन के टाइप से मेल खा रहा है या नहीं, क्या उस के इनग्रेडिएंट आप की स्किन को सूट होते है या नहीं? क्या आप को खुशबू वाला प्रोडक्ट पसंद है भी की नहीं. जैसे बहुत से लोग ओयली स्किन के लिए लेमन बेस्ड फेस वाश खरीद लेते हैं लेकिन उसे इस्तेमाल करते ही उन की स्किन ड्राई हो जाती है.

मगर ऐसा क्यों! क्योंकि हर ओयली स्किन को लेमन बेस्ड प्रोडक्ट सूट नहीं होते तो वहां आप को कोई और विटामिन सी का प्रोडक्ट्स देखना चाहिए. बहुत लोगों को खुशबू पसंद नहीं तो पहले ही बिना खुशबू वाला प्रोडक्ट देखना चाहिए. अपनी जरूरत को देख कर, उसे जान कर प्रोडक्ट यूज़ करना चाहिए. न कि प्रोडक्ट के अच्छे रिजल्ट न मिलने पर नाराज हो उसे खराब बोलना चाहिए. इसलिए किसी भी प्रोडक्ट या ब्रांड को गलत रिव्यु से डीफेम मत करें.

साथ ही आप को किसी प्रोडक्ट या ब्रांड को जानबूझ कर खराब, बेकार और बदनाम कर ने वाले रिव्यु भी नहीं देने चाहिए. आप के झूठे रिव्यु के चलते उस प्रोडक्ट और ब्रांड को भरी क्षति झेलनी पड़ सकती है.

वैसे भी आज के डिजिटल दौर में रिव्यु का पर्चसिंग पावर यानि खरीदारी पर सीधा असर है. हर कोई किसी भी तरह के प्रोडक्ट और ब्रांड चाहे वह इलेक्ट्रौनिक हो या कास्मेटिक या ग्रोसरी ही सब उन का रिव्यु, उन की रेटिंग देख कर ही खरीदते हैं. तो यदि आप के प्रोडक्ट्स या ब्रांड के रिव्यु रेटिंग अच्छी होगी तो सेल्स और इमेज दोनों ऊंचा जाएगा और यदि रेटिंग रिव्यु ख़राब है तो सेल्स और इमेज नीचे गिरेगा.

झूठे या नकली रिव्यू से नुकसान:

  • ब्रांड इमेज खराब होना: इस तरह के नकली और झूठे रिव्यु एक ब्रांड की सोशल इमेज खराब कर देता है. मार्केट में उस ब्रांड या प्रोडक्ट पर लोगों की विश्वसनियता कम या प्रश्न के घेरे में जाती है. जिस का सीधा असर उसी इमेज पर पड़ता है. लोग उस प्रोडक्ट या ब्रांड को खरीदने से बचते है, मार्किट में उस का विरोध हो जाता है और मार्केट में वह बुरी तरह से पीट जाता है और अपने प्रतियोगी ब्रांड से हार जाता है.
  • ग्राहकों का भरोसा खत्म: आजकल हर खरीदारी सोशल मीडिया पर फैली दूसरों के फीडबैक पर टिकी हुई है. जब ग्राहक नकली या खराब शिकायतों की अधिकता देखते हैं, तो वह ब्रांड की ईमानदारी पर भरोसा करना छोड़ देते हैं और उस का त्याग कर देते हैं.
  • रैंकिंग कम होना: आजकल किसी भी ब्रांड की इमेज उस की रैंकिंग पर है और यदि सोशल मीडिया पर खासकर गूगल रैंकिंग जैसे सर्च इंजन रिव्यू कम मिले तो वह पूरी दुनिया में प्रोडक्ट और ब्रांड की इमेज खराब कर देगा. जिस का सीधा असर सेल पर होगा. हर शौपिंग वेबसाइट पर वह ब्रांड सबसे पीछे और कम आंका जाएगा.
  • बिक्री में गिरावट: नकली नेगेटिव रिव्यू संभावित खरीदारों को एक पल में ही दूर कर देते हैं. जिस से भविष्य में सेल में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होती. उल्टा मौजूदा खरीदार भी पीछे हटने लगते हैं.
  • सही आंकड़े नहीं मिलते: नकली फीडबैक ब्रांड के लिए असली ग्राहकों की संतुष्ट को देखने समझने में मुश्किल पैदा करती है. जिससे असली फीडबैक में दिए असली रिव्यु और सुझाव पीछे रह जाते हैं. जो ब्रांड और प्रोडक्ट के डेवलपमेंट में बांधा बनाए रखते हैं.
  • कानूनी दंड का कारण: इस तरह से ब्रांड को नकली रिव्यू के चलते कानूनी दंड यानि की पेनालिटी और भारी जुर्माना लग सकता है.

साथ ही इस तरह के नकली रिव्यु की अति यानि अधिकता होने से यह रिव्यु सिस्टम को ही खत्म कर देगी. तो जब रिव्यु सिस्टम ही नहीं रहेगा तो किसी भी प्रोडक्ट और ब्रांड की सही जानकारी मिलेगी ही नहीं और लोग खराब प्रोडक्ट को भी खरीदने से बचेंगे नहीं और अपना पैसा डुबोते फिरेंगे.

यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ग्राहकों रिव्यु पर ज्यादा आश्रित भी नहीं होना चाहिए. यदि आप किसी प्रोडक्ट के 10 रिव्यु देखेंगे तो 5 उसे अच्छा ठहराएंगे और 4 उसे ख़राब. तो तब आप क्या करेंगे! 4 पर विश्वास करेंगे या 5 पर. इसलिए दूसरों के दिए फीडबैक को एक सलाह की तरह ही ले न कि आखिरी निर्णय की तरह. अपनी रिसर्च स्वयं करे, अपनी आवश्यकता को जाने फिर उस के अनुसार प्रोडक्ट्स का चयन कर, प्रोडक्ट्स की हर बारीकी को पढ़कर जानकार अपनी खरीदारी करे.

साथ ही नकली या फेक रिव्यु कर ने वाले भी इस बात की गंभीरता समझे कि इस तरह का व्यवहार सर्वथा अनुचित है जिस का परिणाम उन को भी उठाना पड़ सकता है. यदि आप हर जगह फेक रिव्यु की डाल रहे हैं और कभी इस की भनक भी किसी को लग गई या किसी ने आप की शिकायत कर दी तो आप की हर जगह जांच होगी, आप को भी कानूनी दंड मिलेगा और पब्लिक और सोशल इमेज खराब होने का खतरा आप को भी उठाना पड़ेगा.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...