Uttarakhand Tourist Places : वैसे तो उत्तराखंड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, नैनीताल, मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश आदि कुछ सब से आम आकर्षण हैं जहां सैलानियों की भीड़ लगी रहती है. लेकिन उत्तराखंड में कुछ ऐसे औफबीट पर्यटन स्थल भी हैं जिन के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. कम एक्सप्लोर होने का कारण यह नहीं कि ये खूबसूरत नहीं हैं. ये जगह भी उतने ही खूबसूरत हैं जितने यहां के दूसरे फेमस प्लेसेस हैं. ज्यादा भीड़ न होने की वजह से यहां आप को बेहद सुकून मिलेगा. चिलचिलाती गरमी और शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर ये स्थल आप के दिल को लुभावने नजारों और सुखद अहसास से भर देंगे. बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखलाएं, खूबसूरत झीलें, झरने, घाटियां और हरेभरे जंगल वाले इन अनोखे स्थलों की सैर कर आप का दिल नई ताजगी के साथ खिल उठेगा.

आइए जानते हैं उत्तराखंड के ऐसे ही कुछ औफबीट डैस्टिनेशंस के बारे में:

मुक्तेश्वर

अगर आप उत्तराखंड में कम प्रसिद्ध जगहों या सब से अनोखी जगहों की तलाश में हैं तो मुक्तेश्वर पर विचार करें. यह छोटा पहाड़ी गांव छुट्टियां बिताने के लिए आदर्श है. उत्तराखण्ड की जमीं पर बसा यह डैस्टिनेशन घास के मैदानों, झरनों और फलों के बागों का परफैक्ट कौम्बिनेशन है. जिम कॉर्बेट जो एक ब्रिटिश लेखक थे उन्होंने अपनी बुक ‘द मैन ईटर्स औफ कुमाऊं’ को यहीं पर रह कर लिखा था. दिल्ली से यहां पहुचने में सिर्फ 5-7 घंटे का समय लगता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...