Newly Married  Couple : हर न्यूली मैरिड कपल अपने घर को अपनी पसंद से सजाना चाहता है यानी कौन सा सामान रखना है कौन सा हटाना है, किस सामान को कहां रखना है, कौन सी पेंटिंग टांगनी है और कहां टांगनी है आदि. मगर कई बार जब न्यूली मैरिड कपल पेरैंट्स के साथ उन के घर में जाते है तब आप को शायद कुछ भी करने से पहले उन से पूछना पड़े. ऐसे में आप ऐसा महसूस कर सकते हैं कि ये घर हमारा नहीं लेकिन तब आप उस घर के एक कमरे को एकदूसरे की पसंद से सजा सकते हैं ताकि आपस में प्यार बढ़े और उस कमरे से जुड़ाव महसूस कर सकें और उसे अपना कह सकें यानी हमारा कमरा.

एक नए शादीशुदा जोड़े के लिए अपने घर में जाना काफी ऐक्साइटिंग होता है. हर युवा कपल अपने घर या बैडरूम को अपनी पसंद से बिलकुल अलग तरीके से सजाना चाहता है ताकि एकदूसरे के बीच बौंडिंग और प्यार बढ़ सके.

जब आप जाएं अपने घर में

यदि न्यूली मैरिड कपल अपनी नई पारी की शुरुआत अपने नए घर से कर रहा होता है तो उस में एक नई ऐक्साइटमैंट होती है. वह चीजों को नया रंग रूप देने की कोशिश करता है. इस के लिए न्यूली मैरीड कपल को घर सैट करते समय शांति और सम झौते से काम लेना बहुत जरूरी है. जहां आप दोनों अकेले ही उस घर में रहने वाले हैं तो फिर आप को इस के लिए एकदूसरे से ही पूछने की जरूरत होती है. इस के लिए एकदूसरे की पसंद का खयाल रखें, दोनों मिल कर एकदूसरे की पसंद से घर को सजाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...