Bridal Lingerie: शादी की तैयारी के समय दुलहन अपने गहनों और ड्रैसेज पर सब से अधिक ध्यान देती है. एक बेहतरीन फिटिंग वाली लौंजरी आप को आत्मविश्वास से भर देती है और आप सैक्सी महसूस करने लगती हैं. लेकिन कई बार उन की गलत ब्रा वैडिंग आउटफिट में उन की शेप को पूरी तरह बिगाड़ कर रख सकती है, इसलिए डिजाइनर ड्रैस की जितनी जरूरत होती है, उतनी ही जरूरी है सही ब्रा.
आइए, जानें होने वाली दुलहन के पास किस तरह की लौंजरी होनी चाहिए :
निप्पल कवर या पेस्टी खरीदें
अगर आप स्लीवलैस या बैकलेस आउटफिट पहनती हैं, तो अकसर उस में से कई बार ब्रा के स्टेप नजर आते हैं. इस से ड्रैस लुक बहुत खराब हो जाता है. आप चाहती हैं कि यह आप के साथ न हो तो इस के लिए निप्पल कवर और पेस्टी बिलकुल सही है.
गहरी वीनेक पोशाक पहन रही हों तो भी निप्पल कवर और पेस्टीज आप के लिए बैस्ट रहेंगे. आप बस अपने निपल्स को कवर करने के लिए उन पर सिलिकन निप्पल कवर या पेस्टी चिपका सकते हैं. जब आप डीप वीनेक आउटफिट पहन रही हों तो आप अपने ब्रैस्ट को लिफ्ट करने के लिए बौडी टेप का भी उपयोग कर सकती हैं.
ब्रालेट भी है गुड औप्शन
