Parenting Tips : 6 साल का रुद्र पहली कक्षा का छात्र है. वह हमेशा अपने पेरैंट्स से ?ाठ बोलता है जैसेकि होमवर्क पूरा न होने और टीचर द्वारा इस की वजह पूछने पर हर दिन कुछ न कुछ ?ाठ बोल कर खुद को बचा लेता है. स्कूल में पढ़ाए गए विषय को वह बताता नहीं. कहता है कि टीचर ने कुछ पढ़ाया नहीं. ऐसे में परीक्षा होने पर लिख नहीं पाता क्योंकि उस ने कुछ पढ़ा ही नहीं होता.
ऐसे करीब 6 महीने बीत गए स्कूल से शिकायत आने लगी. उस की मां मीना जब स्कूल गई तो पता चला कि वह स्कूल में कुछ भी नोटडाउन नहीं करता. पीछे बैठ कर खेलता रहता है. बारबार टीचर के कहने पर भी सुनता नहीं, इसलिए उस की टीचर ने मां को बुला कर सारी बात बताई.
मीना समझ नहीं पा रही थी कि वह बच्चे को कैसे सही रास्ते पर लाए क्योंकि वह स्कूल में ही नहीं घर पर भी हमेशा झूठी बात को ऐसे बताता है कि कोई पकड़ नहीं पाता कि वह झूठ बोल रहा है. वर्किंग मीना परेशान है कि आखिर इस का समाधान क्या है क्योंकि उस की इस आदत को सुधारना जरूरी था और मातापिता दोनों ऐसा कर नहीं पा रहे थे.
