Smart traveler tips : पर्यटन करना भी अपनेआप में एक कला है. पर्यटक का मजा उठाना हर किसी के बस की बात नहीं है. इसलिए कहीं भी घूमने जाने से पहले कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दिया जाए तो हमें पर्यटन करने में परेशानी नहीं आती और हमें पर्यटन का पूरा आनंद प्राप्त होता है. लेकिन यदि हम जरा सा भी चूके तो सारे ट्रिप का मजा खराब हो जाता है. सब से पहले तो जरूरत इस बात की है कि ऐसे कौन से तरीके अपनाए जाएं कि हमारी यात्रा हमारे बजट में हो आरामदायक हो और हमें खुशी देने वाली हो. तो चलिए जानते हैं पर्यटन के ऐसे कुछ टिप्स जिस से हमारा पर्यटन सुखद बन जाएं:

धैर्यवान बनें

सब से पहली बात यह है कि यात्रा में परेशानी होना एक आम बात है, समय का ऊपरनीचे होना, योजना के अनुसार यात्रा न हो पाना आदि बहुत सारी बातें हैं जिस से हम अकसर परेशान हो जाते हैं. ऐसे में बिना धैर्य खोए पर्यटन का आनंद लें. धैर्य रखें, फिर देखिए कि पर्यटन कैसे आप को जीवन के नए रंग दिखाता है.

सूची बनाएं

यह बात बिलकुल ठीक है कि हम हर चीज की योजना नहीं बना सकते लेकिन कुछ चीजों की सूची जरूर बनाएं क्योंकि किसी भी चीज को सिर्फ दिमाग में रखने से हम उसे भूल सकते हैं. ऐसे में पर्यटन के दौरान काम आने वाली आवश्यक चीजों की हमें सूची बना लेनी चाहिए जैसे-

पहचानपत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि. द्य रेल/ बस/ फ्लाइट के टिकट.

ड्राइविंग लाइसैंस यदि हम गाड़ी खुद चला रहे हैं तो. द्य होटल बुकिंग की कौपी. द्य नक्द पैसे क्योंकि यह बहुत जरूरी है और साथ ही एटीएम कार्ड. द्य मौसम के अनुसार हमारे कपड़े जैसी सर्दी, गरमी और बरसात के मौसम के अनुकूल कपड़े.

पहनने में आरामदायक जूते और चप्पल. द्य सन ग्लासेज, टोपी और रूमाल. द्य रात के आरामदायक कपड़े. द्य बरसात के मौसम में रेनकोट और छतरी लेना न भूलें. द्य नियमित दवाइयां. द्य पेन किलर और बुखार की दवाई.

ऐंटीसैप्टिक क्रीम और बैंडेड. द्य मास्क और हैंड सैनिटाइजर. द्य मोबाइल फोन, चार्जर ओर पावर बैंक. द्य कैमरा और ईयरफोन आदि.

ट्रैवल इंश्योरैंस

अगर आप बहुत दूर की यात्रा पर जा रहे हैं, खर्च भी बहुत ज्यादा है तो ऐसे में कोई भी इमरजेंसी हमारा खर्चा बढ़ा सकती है तो ऐसे में ट्रैवल इंश्योरैंस करा लेना बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है. मगर यात्रा के दौरान आप बीमार पड़ जाएं या चोट लग जाए तो ऐसे में बीमा कंपनी हौस्पिटल का खर्च उठाती है. अगर आप का सामान, पासपोर्ट खो जाए तो भी यह भरपाई हमें इंश्योरैंस से मिल सकती है. फ्लाइट कैंसिल हो जाए या लेट  हो जाए तो कई बार बीमा कंपनी टिकट, होटल का नुकसान कवर कर देती है. अगर विदेश में हों और पैसे की जरूरत हो या वापस आने के लिए इमरजैंसी हो जाए तो बीमा कंपनी ऐसी स्थिति में आप की सहायता कर सकती है और सब से जरूरी बात यह है कि बीमा कराने के बाद आप मन में सुरक्षित महसूस करते हैं.

पर्यटन बीमा कैसे कराएं

इस का सब से आसान तरीका है कि आप औनलाइन वैबसाइट या मोबाइल ऐप से ट्रैवल इंश्योरैंस ले सकते हैं. इस के लिए कई कंपनियां बीमा सुविधा उपलब्ध कराती हैं जिन की जानकारी आप औनलाइन ले सकते हैं.

आप को इन चीजों की जरूरत होगी- यात्रा की तारीखें अर्थात कब से कब तक की यात्रा है.

जाने का कारण, यात्रियों के नाम व उम्र और पासपोर्ट नंबर अगर विदेश जा रहे हैं तो. इस का भुगतान औनलाइन हो सकता है और पौलिसी तुरंत ईमेल पर मिल जाती है. कई ट्रैवल ऐजेंसीज भी टिकट बुक कराती हैं तो बीमा कर देती हैं और कुछ बैंक और क्रेडिट कार्ड भी फ्री ट्रैवल इंश्योरैंस देते हैं. इस की जानकारी आप अपने बैंक से ले सकते हैं. इस की कीमत अलगअलग स्थानों में पर्यटन के अनुसार हो सकती है जैसेकि भारत में यात्रा करनी हो या विदेश में तो इस हिसाब से आप से कीमत ली जाएगी.

जरूरी कागजों की फोटोकौपी

विदेश में यात्रा के दौरान हमें पासपोर्ट जैसे जरूरी कागज दिखाने पड़ते हैं, ऐसे में जरूरी कागजों की फोटोकौपी अवश्य रखें. विदेश यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है:

पहचान पत्रों की फोटोकौपी.  हमारे टिकटों की कौपी. द्य होटल बुकिंग की कौपी ट्रैवल इंश्योरैंस की कौपी  पासपोर्ट की पहले और आखिरी पेज की फोटोकौपी, विदेश यात्रा के दौरान. द्य वीजा पेज की फोटोकौपी लेकिन असली पासपोर्ट हमेशा अपने पास रखें और उस की कौपी अलग बैग में रखें. द्य एटीएम कार्ड या क्रैडिट कार्ड के नंबर लिखी कौपी लेकिन पूरा नंबर नहीं बस आखिरी के अंक और बैंक का नाम, साथ ही बेक हैल्पलाइन नंबर की लिखित लिस्ट, इस का उपयोग यह है कि चोरी या गुम होने पर तुरंत ब्लौक कराने में काम आएगी.

स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा के लिए डाक्टर द्वारा लिखी गई जरूरी दवाइयों की परची और यदि कोई बीमारी चल रही है तो उस की मैडिकल रिपोर्ट और ब्लड ग्रुप का रिकौर्ड भी साथ में रखें.

एक अतिरिक्त सुझाव यह भी है कि सभी कागजों की एक डिजिटल कौपी पीडीए या फोटो के रूप में अपने मोबाइल और ई मेल में भी रखें और फोटोकौपी को पारदर्शी फाइलें जिप बैग में रखें ताकि पानी या फटने से बचें.

मौसम के अनुसार कपड़े पहनें: जैसेकि गरमी में हलके सूती कपड़े आरामदायक टीशर्ट और पैंट या फिर कुरतापाजामा, लोअर, जींस या स्कर्ट, टोपी/सन ग्लासेज और हलके जूते.

सर्दी में गर्म स्वैटर, जैकेट, ऊनी शाल, फुलस्लीव टीशर्ट, मफलर, दस्ताने, टोपी, थर्मल इनर पहनें और बंद जूते या बूट्स का प्रयोग करें. बरसात के मौसम में जल्दी सूखने वाले कपड़े, रेनकोट और छतरी, वाटरपू्रफ जूते या सैंडल और प्लास्टिक के बैक जीतने के कपड़े रखी जा सके का प्रयोग करें.

दिन के हिसाब से कपड़े पहनने की योजना बनाएं: जैसे पहले दिन हलके और आरामदायक कपड़े पहनेंगे और दूसरे दिन सुंदर ड्रैस पहनेंगे तो तीसरे दिन हम हैवी ड्रैसेस यूज करेंगे और चौथे दिन पारा पर कपड़े पहनेंगे ताकि अच्छे फोटो लिए जा सके. बाकी सब आप की आवश्यकता पर निर्भर करता है.

अन्य आवश्यक वस्त्र: जैसे अंडरगारमैंट्स, नाइटसूट, छोटे टोली और स्लिपर्स.

होटल, यात्रा टिकट की पूर्व में बुकिंग

पर्यटन पर जाने से पहले ही अपना होटल, यात्रा के टिकट बुक करा लेने चाहिए नहीं तो परेशानियों से दोचार होना पड़ सकता है. मान लीजिए आप पर्यटन के लिए निकल गए और ट्रेन के टिकट ही नहीं मिले या होटल में आप को कमरा ही नहीं मिला तो आप की सारी यात्रा व्यर्थ चली जाएगी. पूर्व बुकिंग कई रूप में आप के काम आती है:

द्य जगह की गारंटी मिलती है. द्य पैसे की बचत होती है क्योंकि पूर्व बुकिंग करने पर डिस्काउंट का औफर मिल सकता है और अंतिम समय में कमरे महंगे मिलते हैं. द्य समय की बचत होती है. बेकार में होटल ढूंढ़ने में टाइम वेस्ट नहीं होता है. द्य औनलाइन टिकट बुक कराते हैं तो हमें यात्रा टिकट और होटल बुकिंग दोनों के ही दस्तावेज प्राप्त हो जाते हैं. ये दस्तावेज हमें ईमेल के माध्यम से प्राप्त होते हैं.

होटल बुकिंग कैसे करें

आप मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से होटल बुक कर सकते हैं जिस के लिए कई लोकप्रिय वैबसाइटें हैं और उन होटल की लोकेशन, कीमत और फोटो देख कर साथ ही उन के रिव्यू देख कर आप उन्हें चुनें और औनलाइन पेमैंट के माध्यम से अपना होटल बुक कराएं. कई बार ट्रैवल ऐजेंसीज भी बुक कर देती हैं. उन का भी आप सहारा ले सकते हैं. होटल बुक करते वक्त कैंसलेशन पौलिसी को सम?ाना चाहिए. फ्री ब्रेकफास्ट, वाईफाई, पार्किंग आदि सुविधाओं को जांच लेना चाहिए और उस का रिव्यू जरूर देखना चाहिए.

सारे दस्तावेज अपने साथ रखें और पेमैंट की रसीद को मुख्य रूप से साथ में रखें. इसी तरह यात्रा टिकट भी पहले से बुक कराने से पसंदीदा सीट, वर्थ या क्लास मिल जाती है और हमें वेटिंग लिस्ट में जो दिक्कत होती है वह नहीं हो पाती है. कई बार फ्लाइट के टिकट पहले बुक कराने पर कंपनियां डिस्काउंट और औफर देती है. 3 महीने पहले कराने पर कई बार काफी सस्ता मिल जाता है. समय और ?ां?ाट से बचते हैं और यात्रा के निश्चितता सुनिश्चित होती है.

हाइड्रेटेड रहें

यात्रा में हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें. खूब पानी पीएं ताकि आप को डिहाइड्रेशन न हो. हाइड्रेटेड रहने की बहुत फायदे हैं जैसेकि आप का शरीर सक्रिय रहता है. ध्यान और मूड अच्छा रहता है और तापमान नियंत्रित रहता है, साथ ही सेहत और त्वचा बेहतरीन रहती है.

हाइड्रेटेड रहने के लिए हमेशा पानी की बोतल अपने साथ रखें और एक रिफिल करनी होगी बोतल भी रखें. जहां भी पानी दिखे, पानी भरते रहें और साफ और सुरक्षित पानी ही पीएं. समयसमय पर थोड़ाथोड़ा पानी पीएं साथ ही पानी वाले फल और पेयपदार्थ लें. डीहाइड्रेट करने वाले पदार्थों जैसे चाय, कौफी या कोल्ड ड्रिंक से बचें और उन को सीमित मात्रा में रखें. सुबह यात्रा शुरू करते टाइम पूरा गिलास पानी पीएं, स्टील या बीपीए फ्री बौतल रखें, बुजुर्गों और बच्चों को पानी पिलाते रहें और ऊंचाई या धूप वाले इलाकों में पानी की मात्रा बढ़ा दें.

होटल का पता और फोन नंबर: हमेशा ध्यान रखें कि होटल का पता और फोन नंबर अपने मोबाइल में सुरक्षित रखें. इन सब चीजों को अपने फोन में भी सुरक्षित रखें और साथ ही इन की कौपी भी रखें और कहीं एक जगह डायरी में नोट कर के रखें.

स्थानीय लोगों से बात करें: जब हम नई जगह जाते हैं तो हमें पता नहीं होता कि खाना कहां अच्छा मिलेगा, कौनकौन से रैस्टोरैंट सस्ते और बढि़या हक्े, देखने की कौन सी जगह बहुत अच्छी है? इस के लिए स्थानीय लोगों से बात कर के अच्छी जानकारी मिल सकती है क्योंकि वे उस जगह को हम से ज्यादा अच्छी तरह से जानते हैं. इस के कई फायदे हैं जैसे सही और सटीक जानकारी मिलती है, स्वाद और संस्कृति दोनों का मजा आता है ओर सस्ता सामान कहां मिलता है. इस से हमारे पैसे की बचत होती है, नए दोस्ती और रिश्ते बनते हैं लेकिन फिर भी अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर न करें, लेनदेन में सतर्क रहें, किसी को भी फोटो या औडियो न लेने दें, स्थानीय रीतिरिवाजों का सम्मान करें और उन से विनम्रता से पेश आएं, साथ ही धन्यवाद कहना न भूलें.

गाइड का चुनाव : यदि आप पर्यटनस्थल के बारे में और अच्छे से जानना चाहते हैं तो आप एक अच्छे गाइड का चुनाव भी कर सकते हैं जोकि आप को जगहों के बारे में अच्छी जानकारी उपलब्ध कराएगा. गलत गाइड आप को ठग सकता है, इसलिए गाइड का चुनाव सावधानी से करें.

फर्स्टऐड किट: फर्स्टऐड किट हमेशा अपने साथ रखें. इस के अंतर्गत बैंडेज, कफ सिरप, जुकामबुखार की दवाई, लूज मोशन और पेट दर्द जैसी दवाइयों को जरूर रखें. साथ ही थर्मामीटर, ओआरएस, ग्लूकोस पाउडर, फेसमास्क, डिस्पोजेबल दस्ताने, छोटी टौर्च, दवाइयों की ऐक्सपायरी डेट का ध्यान रखें, इन्हें रखने के लिए अलग बैग रखें.

फ्लाइट टिकट की प्री बुकिंग: यात्रा पर जाने से फ्लाइट के टिकट बहुत पहले ही बुक करा लेने चाहिए ताकि फ्लाइट के टिकट सस्ती पड़ें और बजट के अंदर आएं. फ्लाइट का टिकट बहुत महंगा पड़ जाता है अगर हम उसे देर से बुक कराते हैं. तो ऐसे में पहले ही टिकट बुक करा लेना उचित होगा ताकि हमें कुछ डिस्काउंट मिल सके. इस के लिए बहुत सारी वैबसाइट हैं जिन पर जा कर आप टिकट बुक करा सकते हैं और जानकारी हासिल कर सकते हैं.

घर पर संपूर्ण प्लान की जानकारी: आप के पर्यटन के पूरे प्लान की जानकारी आप के साथसाथ आपके घर वालों को भी होनी चाहिए. यह आप की सुरक्षा के लिए एक जरूरी आयाम है. ये हमारी सुरक्षा के लिए एक बहुत जरुरी आयाम है क्योंकि कई बार जब हम जानकारी नहीं देते हैं तो हम किसी ट्रैप में फंस सकते हैं और हमारे बचाव के लिए सिर्फ हमारे घर वाले काम आएंगे.

पैसे को अलगअलग जगह रखें: अपने साथ ले जाए जाने वाले धन को एक जगह न रख कर अलगअलग जगहों पर रखा जाए ताकि पैसे खो जाने की स्थिति में आपके पास पैसे रहें. साथ ही अपने क्रैडिट कार्ड को अलग बैग में रखें. ऐसी स्थिति में कोई बैग खो जाए तो हमारे किसी बैग में हमें पैसे मिल सकते हैं ताकि हम सुरक्षित घर लौट सकें.

टिकाऊ बैग्स ले कर जाएं: आप के बैग्स मजबूत होने चाहिए ताकि रास्ते में परेशानी से बचा जा सके. कई बार इतने बुरी स्थिति में आ जाते हैं कि सामान रखने के लिए कोई बैग नहीं बचता और सामान को समेटना तक मुश्किल हो जाता है. ऐसे में टिकाऊ बैग्स ही काम आते हैं.

पैकिंग क्यूब्स : यात्रा करते वक्त सूटकेस की पैकिंग में पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल आप के सूटकेस को व्यवस्थित करने में काफी मदद करता है, इन्हें जरूर पैकिंग में इस्तेमाल करें. पैकिंग ट्यूब सामान के वजन को नियंत्रित करते हैं, सामान सुरक्षित रखते हैं. इस से सामान भूलने की गुंजाइश कम होती है और हमारे पैसे की बचत भी होती है, सफाई और स्वच्छता रहती है, सामान सुरक्षित रहता है और समय की बचत होती है.

गंदे कपड़ों के लिए बैग: पर्यटन के दौरान कपड़े गंदे होना एक सामान्य सी बात है. इस दौरान हम उन्हें धोने में भी असक्षम होते हैं, इसलिए गंदे कपड़ों के लिए एक बैग अवश्य रखें. घर जा कर गंदे कपड़ों को धोने के लिए छांटने की आवश्यकता नहीं रहती है और यात्रा के दौरान भी हम गंदगी से बचे रहते हैं.

हैंड सैनिटाइजर: हैंड सैनिटाइजर की बोतल का यात्रा में अत्यधिक उपयोग है खासकर जहां पर हाथ धोने की सुविधा न हो.

हलका नाश्ता साथ रखें: आप के घर का बना हुआ हलकाफुल्का नाश्ता भूख लगने पर आप का बहुत साथ निभा सकता है विशेषतौर पर जब आप बच्चों के साथ होते हैं तो यह सुविधाजनक और उपयोगी है. छोटे बच्चों के साथ यह बहुत उपयोगी है कि हम घर का बना नाश्ता ले जा सकें ताकि उन्हें साफसुथरा, आहार कभी भी कहीं भी मिले. जैसाकि हम जानते हैं कि बच्चों को भूख जल्दी लगती है तो ऐसे में विभिन्न तरह के हलके नाश्ते हमारे काम आ सकते हैं. इस नाश्ते में हम परांठा, दही, इडली, नारियल चटनी, हलके स्नैक्स, सैंडविच, फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स को काम में ले सकते हैं.

सेफ्टी ऐप्स डाउनलोड: हमेशा अपने मोबाइल में सेफ्टी एप डाउनलोड कर के रखें ताकि आपातकालीन अवस्था में आप के काम आ सके. अनजान स्थानों पर हमारी सुरक्षा के लिए सेफ्टी ऐप्स होना बहुत जरूरी है खासकर महिला यात्रियों के लिए इमरजैंसी हैल्प ऐप, इन ऐप्स की मदद से पुलिस, ऐंबुलैंस या फायर ब्रिगेड से मदद मिल सकती है. हमारी लोकेशन तुरंत नजदीकी मदद के लिए पहुंच सकें. रात में चलने योग्य रास्ते, ट्रैफिक और भीड़ का विवरण भी देते हैं और एकल यात्री और महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी होते हैं. चोरी, छेड़छाड़ या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट के लिए सुरक्षित ऐप पर जाएं.

पहने जाने वाले कपड़ों का पूर्व नियोजन

अकसर हम यात्रा में पहने जाने वाले कपड़ों को ले कर थोड़े आलसी बन जाते हैं. कुछ लोग तो लास्ट मिनट पैकर होते हैं यानी अंतिम क्षण पर ही पैकिंग करते हैं, ऐसे में पहने जाने वाले कपड़ों की धुलाई और प्रैस कर के तैयार रखेंगे तो हमारे लिए काफी सुविधाजनक होगा. याद रखें कि यात्रा में कम से कम कपड़ों को पैक किया जाना चाहिए ताकि आप को सामान बो?ा न लगे. कपड़ों की पूर्व प्लानिंग या नियोजन बहुत जरूरी है.

यात्रा के उद्देश्य और स्थान के आधार पर कपड़े होने चाहिए जैसेकि यदि हम ठंडी जगह जा रहे हैं तो गरम कपड़े या किसी समुद्र किनारे या पहाड़ी पर जा रहे हैं तो उस हिसाब के कपड़े और जूते. धार्मिक स्थलों के लिए मुख्य रूप से पारंपरिक कपड़ों का चयन श्रेष्ठ रहता है और पहाड़ी स्थानों के लिए मुख्यरूप से आरामदायक कपड़े जिन में हम पहाड़ों पर चल सकें और चढ़ सकें वैसे ही कपडे़ पहनने चाहिए.

पब्लिक वाईफाई

पब्लिक वाईफाई बहुत ज्यादा सुरक्षित स्रोत नहीं होता, इसलिए बैंक अकाउंट्स जैसे उपयोग के लिए इस का उपयोग करने से बचें. यह हमारे लिए आर्थिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है.

पब्लिक वाईफाई का यूज करने से इसलिए बचना चाहिए क्योंकि रेलवे स्टेशन, एअरपोर्ट, होटल, मौल, कैफे आदि में ये फ्री में मिलता है लेकिन इस का प्रयोग कई लोग एकसाथ करते हैं जिस से हैकिंग का खतरा होता है, बैंकिंग औनलाइन पेमैंट में खतरा पैदा होता है, साथ ही आप का डेटा ट्रैक किया जा सकता है, लोग नकली नैटवर्क भी बना देते हैं जिस से डेटा हैक हो सकता है.

यदि पब्लिक वाईफाई का उपयोग करना जरूरी भी हो तो ये सावधानियां रखें-

केवल पढ़ने या सामान्य ब्राउडिंग के लिए इस्तेमाल करें जैसे मौसम, नक्शा या समाचार बैंकिंग, पेमैंट या पासवर्ड लागिन बिलकुल न करें

यात्रा में अपना नैटवर्क का पासवर्ड किसी को न दे नेटवर्क का नाम अधिकृत है या नहीं है होटल या कैफे से पूछ कर ही कनैक्ट करें.

काम पूरा होते ही वाईफाई और औटो कनैक्ट दोनों को बंद कर दें.

अपने फोन में ऐंटीवायरस या सुरक्षा ऐप रखें.

अपनेआप मोबाइल डेटा उपयोग करें. अगर ज्यादा डेटा चाहिए तो पर्सनल हौट स्पौट या ट्रैवल वाईफाई डिवाइस का उपयोग करें.

रितु प्रिया शर्मा

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...