Boho long skirt : लौंग  बोहो स्कर्ट बोहेमियन स्टाइल की लंबी, ढीली और बहुत आरामदायक स्कर्ट होती है, जिस की लंबाई टखनों तक या फिर फ्लोर तक होती है. कभी 70 के दशक की पहचान रही और फिर 2000 के दशक के स्टाइल का हिस्सा रही लंबी बोहो स्कर्ट ने एक बार फिर वापसी की है. यह एक आउटफिट ही नहीं बल्कि फ्री स्पिरेडटेड, कंफर्टेबल और बहुत ही ख़ूबसूरत फैशन मूड है जो आप को भीड़ में भी सब से अलग बना देता है. लौंग बोहो स्कर्ट में एक ऐफर्टलैस फ्लो होता है जो हर बौडी टाइप पर ख़ूबसूरत लगता है.

इस की सब से बड़ी खूबी यह है कि यह  स्टाइल के साथ कंफर्ट भी देती है. आमतौर पर लिनेन, कौटन और रेयान जैसे फ्लोई फैब्रिक से बनाई जाने वाली इस स्कर्ट की खासीयत है कि इसे किसी भी उम्र की महिला अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती है. औफिस, कैफे डेट, वीकैंड, ट्रैवल या किसी भी शादी में आप खुद को फ्यूजन लुक देना चाहती हैं तो लौंग बोहो स्कर्ट आप के लिए एकदम परफैक्ट है.

स्टाइल करें कुछ इस तरह

विंटर शीक स्टाइल: फिटेड टर्टल नैक टौप, फ्लोई बोहो स्कर्ट के साथ नी हाई लैंथ बूट्स पहन कर आप विंटर शीक लुक दे सकती हैं. आप चाहें तो इस के साथ लंबा वूल कोट या लैदर जैकेट पेयर कर के लुक को और स्टाइलिश बना सकती हैं.

मौडर्न मिनमलिस्ट स्टाइल: सौलिड कलर की बोहो स्कर्ट को क्रिस्प व्हाइट शर्ट या बौडी हगिंग निटेड स्वैटर के साथ पहनें. यह स्टाइल औफिस से ले कर कैजुअल ब्रंच सभी में परफैक्ट रहता है.

क्लासिक बोहेमियन स्टाइल: यदि आप ख़ुद को परफैक्ट बोहेमियन लुक देना चाहती हैं तो प्रिंटेड स्कर्ट के साथ लूज ब्लाउज और लेयर्ड ज्वैलरी कैरी करें. लुक में आप ओवरसाइज कार्डिगन पेयर कर सकती हैं.

पार्टी रैडी ग्लो स्टाइल: शिमरी या मेटैलिक ऐक्सैंट बोहो स्कर्ट को सिल्की टैंक टौप और लंबे ईयररिंग्स के साथ पहनें. इस के साथ आप हील्ड बूट्स भी पहन सकती हैं.

ट्रेंडी स्टाइल: क्रौप या औफशोल्डर लूज टौप के साथ आप सिंपल बोहो स्कर्ट कैरी कर के परफैक्ट ट्रेंडी लुक पा सकती हैं.

लौंग बोहो स्कर्ट कैरी करते समय कुछ बातों का ध्यान रख कर आप लुक को और भी परफैक्ट बना सकती हैं:

बोहो स्कर्ट पहनते समय स्कर्ट के नीचे शौर्ट्स या स्टाकिंग्स अवश्य पहनें ताकि बैठने पर शरीर का हिस्सा न दिखे.

बोहो स्कर्ट को लंबे कुरते के साथ पहन कर आप खुद को किसी भी अवसर पर इंडोवैस्टर्न स्टाइल दे सकती हैं.

साधारण लुक के लिए सिंपल स्कर्ट और कुरता और पार्टी फंक्शन के लिए हैवी स्कर्ट और कुरते को चुनें.

विंटर में इस के ऊपर आप एक लौंग कोट पहनें या फिर शौल कैरी करें.

आप सिल्क, कौटन और सिंथैटिक साडि़यों  से भी प्लीटेड बोहो स्कर्ट बनवा सकती हैं. ओरेव और कलियों वाली स्कर्ट की जगह ढेर सारी छोटीछोटी प्लेट्स डलवा कर आप मनचाही बोहो स्कर्ट बनवा सकती हैं.

आप कोई भी फ्लोई फैब्रिक खरीद कर भी मनचाहे रंग और डिजाइन में स्कर्ट बनवा सकती हैं.

बोहो स्कर्ट के साथ बूट्स और गले में स्कार्फ लपेट कर आप ख़ुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं.

हैवी ज्वैलरी की जगह सिंपल लेकिन स्टाइलिश ज्वैलरी पहनें. बोहो स्कर्ट पर लेयर्ड ज्वैलरी बहुत फबती है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...