Homemade dinner recipes :  इरानी आलूबैंगन पुलाव

सामग्री

3 मध्यम आकार के आलू गोल

स्लाइसेस में कटे

2 लंबे बैंगन फ्राइड

1 कटोरी बासमती चावल पानी में भीगे

2 बड़े चम्मच टोमैटो प्यूरी

2 टुकड़े साबूत दालचीनी

1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

1/2 छोटा चम्मच हरी इलाइची पाउडर

1/2 छोटा चम्मच बड़ी इलाइची पाउडर

थोड़ा सा दही फेंटा हुआ

थोड़े से केसर के धागे पानी में भीगे

2 छोटा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट द्य  2 छोटा प्याज कटा

जरूरतानुसार देशी घी

नमक स्वादानुसार.

विधि

कड़ाही में घी गरम कर इस में दालचीनी और प्याज डाल कर सुनहरा होने तक फ्राई करें. इस के बाद अदरकलहसुन का पेस्ट, टोमेटो प्यूरी डाल कर अच्छे से पकाएं. साथ ही इस में थोड़ी सी क्रश की हुई काली मिर्च, लालमिर्च, ग्रीन व ब्लैक इलाइची का पाउडर ऐड करें. अब इस में आलू डालते हुए दही और पानी मिलाएं व धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक आलू 80% तक पक न जाए. फिर एक अन्य बरतन में पानी ले कर उस में नमक, दालचीनी डालें ओर इस में चावल को 80% तक पकाएं. जब चावल पक जाएं तब इन में केसर और घी डालें. फिर ऊपर से आलू व बैंगन वाला मिश्रण डाल कर 5 मिनट तक ढक कर पकाएं. कुछ देर दम दे कर रायते के साथ सर्व करें.

गोभी मुसल्लम विद चीज

सामग्री

2 फूलगोभी मीडियम साइज की

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

150 ग्राम सफेद प्याज का पेस्ट

20 ग्राम अदरकलहसुन का पेस्ट

20 ग्राम काजू का पेस्ट द्य  10 ग्राम बादाम का पेस्ट द्य  10 ग्राम चिरोंजी का पेस्ट द्य  200 ग्राम दही

100 ग्राम क्रीम द्य  थोड़ा सा धनिया पाउडर

थोड़ा सा यलो चिली पाउडर द्य  2 पीस दालचीनी द्य  4 लौंग द्य  6 हरी इलाइची

200 ग्राम प्रोसैस्ड चीज द्य  250 ग्राम देसी घी

थोड़ा सा केसर द्य  थोड़ा सा चांदी का वर्क

नमक स्वादानुसार.

विधि

फूलगोभी को पत्तियां व डंठल अलग कर के गरम पानी में 5 मिनट तक उबालें. फिर पानी निकाल कर फूलगोभी को एक तरफ रख दें. एक गहरे तले वाले पैन में घी गरम कर फूलगोभी को अच्छे से फ्राई करें. फूलगोभी निकल कर उसी पैन को धीमी आंच पर गरम कर के उस में घी डालें. फिर इस सफेद प्याज का पेस्ट, लौंग और दालचीनी डाल कर हलका गुलाबी होने तक रोस्ट करें. जब रोस्ट हो जाए तब इस में अदरकलहसुन का पेस्ट डाल कर फिर से अच्छे से भूनते हुए इस में दही, नमक, मिर्च, गरममसाला और धनिया पाउडर डाल कर 2-3 मिनट तक और भूनें. अब इस में काजू, चिरौंजी, बादाम के पेस्ट के साथ 1 कप पानी डाल कर 3-4 मिनट तक अच्छे से चलाएं. जब ग्रेवी से औयल निकलना शुरू हो जाए तब इस में क्रीम, केसर डाल कर अच्छे से मिलाएं और गैस से उतार कर ढक कर एक तरफ रख दें. अब एक ट्रे ले कर उस में फूलगोभी की खाली जगहों में चीज के छोटेछोटे टुकड़े फिल करें. बस इस बात का ध्यान रखें कि ट्रे में फूलगोभी का ऊपरी भाग प्लेट में ऊपर की तरफ ही हो. फिर ग्रेवी की लेयर और कद्दूकस की हुई चीज को फूलगोभी पर अच्छे से डालें. अब इसे माइक्रोवेव में 15 मिनट के लिए बेक करें ओर कटे हुए बादाम से गार्निश कर सर्व करें.

पनीर दो प्याजा

सामग्री

200 ग्राम पनीर टुकड़ों में कटा,  750 मिलिलिटर दूध,  10 ग्राम सफेद कालीमिर्च का पाउडर,  4 इलाइची साबूत व थोड़ा सा इलाइची पाउडर ,  1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर,  थोड़ा सा अदरकलहसुन का पेस्ट,   थोड़ा सा हरी मिर्च का पेस्ट ,  थोड़ा सा केवड़ा वाटर ,  50 ग्राम मलाई ,  2 बड़े चम्मच प्याज का पेस्ट,  30 ग्राम काजू का पेस्ट, 50 ग्राम देसी घी ,  50 ग्राम दही ,  2-3 लौंग, थोड़ी सी धनियापत्ती कटी ,  1 प्याज मध्यम आकार का ,  100 ग्राम शिमला मिर्च कटी, नमक स्वादानुसार.

विधि

प्याज को छील कर चार टुकड़ों में काटें और फिर 250 ग्राम दूध में इसे सौफ्ट होने तक उबाल कर पेस्ट बनाएं. फिर दूसरे पैन में बचे दूध को तब तक पकाएं जब तक वह आधा न हो जाए. अब हांडी को गैस पर रख कर उस में देसी घी गरम कर लौंग और हरी इलाइची डालें. फिर इस में आधा केवड़ा वाटर डाल कर 1 मिनट तक उबालें. जब उबाल आ जाए तक इस में प्याज का पेस्ट डाल कर कालीमिर्च पाउडर, नमक, अदरकलहसुन व हरीमिर्च का पेस्ट डाल कर चलाते हुए 1 कप पानी डालें. फिर ग्रेवी को 10 मिनट के लिए हलकी आंच पर पकने दें. अब धनिया पाउडर व दही डाल कर अच्छे से 2-3 मिनट तक भूनें. अब इस में पकाए हुए दूध व मलाई को डाल कर दोबारा अच्छे से भूनें. काजू का पेस्ट, इलाइची पाउडर और बचा हुआ केवड़ा वाटर डालें. साथ ही अब इस में पनीर, प्याज और शिमला मिर्च डाल कर 10 मिनट तक अच्छे से पकाएं और गरम रोटी या नान के साथ सर्व करें.

खुबानी कबाब

सामग्री

1 किलोग्राम आलू

थोड़ा सा हरी मिर्च का पेस्ट

2 बड़े चम्मच लहसुन का पेस्ट

4 टुकड़े दालचीनी

थोड़ा सा इलाइची पाउडर

थोड़ा सा दालचीनी पाउडर

4-5 हरी इलाइची

थोड़ा सा कालीमिर्च पाउडर

2 छोटे चम्मच आटा

तलने के लिए पर्याप्त घी

250 ग्राम ब्रैड क्रंब्स

250 ग्राम सौफ्ट ऐप्रीकोट बारीक कटे

नमक स्वादानुसार.

विधि

आलुओं को दालचीनी के टुकड़ों के साथ अच्छे से उबालें और फिर उन्हें मैश करें. फिर इस में ब्रैड कं्रब्स, घी और ऐप्रीकोट को छोड़ कर बाकी सारी सामग्री डालें. अब इन्हें राउंड पैटी का आकार देते हुए सभी में ऐप्रीकोट की फिलिंग भरें और फिर ब्रैड क्रंब्स से कोट कर शैलो फ्राई करें और चटनी के साथ सर्व करें.

आलू नेजे

सामग्री

1 किलोग्राम आलू

80 ग्राम धनिया का पेस्ट

20 ग्राम हरी मिर्च का पाउडर

20 ग्राम इलाइची पाउडर

थोड़ा सा गरममसाला

5 ग्राम जावित्री का पाउडर

150 ग्राम हंग कर्ड

60 ग्राम क्रीम

100 मिलीलीटर रिफाइंड औयल

नमक स्वादानुसार.

विधि

आलुओं के छिलके उतार कर उन्हें 60% तक पकाएं. फिर इन्हें फ्राई कर टिश्यू से ड्राई करें. अब एक मिक्सिंग बाउल में हंग कर्ड के साथ औयल को छोड़ कर सारी सामग्री को डालें. आलुओं को इस पेस्ट से मैरीनेट करें. आखिर में रिफाइंड औयल डालें. इन्हें सीखों में लगा कर ग्रिल करें. ग्रीन सलाद से गार्निश कर पुदीना की चटनी के साथ सर्व करें.

क्रिस्पी चना चाट  

सामग्री  ड्रैसिंग की

100 ग्राम इमली भीगी

1 हरी मिर्च

थोड़ा सा लहसुन कटा

थोड़ी सी पुदीनापत्ती

नमक स्वादानुसार.

सामग्री सलाद की

100 ग्राम भुना हुआ काला चना

थोड़ा सा बेसन और कौर्नफ्लोर

थोड़ा सा लालमिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार.

सामग्री गार्निश की

1 प्याज कटा , थोड़ी सी शिमला मिर्च कद्दूकस की , थोड़ी सी धनियापत्ती

थोड़ी सी लैट्यूस ,  नमक स्वादानुसार.

विधि

इमली, पुदीना, हरी मिर्च, नमक और लहसुन को मिक्सी में अच्छे से ब्लैंड कर ड्रैसिंग तैयार करें. सलाद की सामग्री भी एकसाथ मिला लें. सर्विंग डिश में चने रख कर गार्निश की सामग्री से गार्निश करें और ड्रैसिंग डाल कर सर्व करें.

राजमा शामी

सामग्री

700 ग्राम राजमा

1 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

थोड़ा सा अदरकलहसुन का पेस्ट

20 ग्राम हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच गरममसाला

1/2 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर

1/2 छोटा चम्मच जावित्री पाउडर

कुछ धागे केसर पानी में भीगे

200 ग्राम भुना हुआ बेसन

20 ग्राम कौर्नफ्लोर

जरूरतानुसार घी

नमक स्वादानुसार.

विधि

कुकर में थोड़ा सा घी गरम कर राजमा को भूनें. फिर इस में 1 लिटर पानी के साथ हरी मिर्च, अदरकलहसुन डाल कर उबालें. फिर आंच से उतार कर पानी अलग कर के थोड़ा ठंडा होने के लिए रखें. इस में बाकी बचे मसाले मिला कर मिश्रण को हाथों की मदद से अच्छे से ब्लैंड करें. तैयार मिश्रण को कबाब का शेप दे कर शैलो फ्राई करें और चटनी व प्याज के साथ सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...