राइस सेंवईं

सामग्री

2 कप राइस सेंवईं

1 प्याज लंबाई में कटा

1/4 कप लाल,

पीली व हरी शिमलामिर्च लंबाई में कटी,

1 टमाटर कटा

1 छोटा चम्मच अदरक व हरीमिर्च कटी

1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

1 बड़ा चम्मच रिफाइंड औयल

1/2 छोटा चम्मच राई तड़के के लिए

1/2 छोटा चम्मच जीरा

7-8 करीपत्ते

नमक स्वादानुसार.

विधि

एक भगोने में 6 कप पानी उबालें. उस में सेवइयां डाल कर ढक दें और आंच बंद कर दें. 10 मिनट बाद सेवइयां गल जाएंगी. सेवइयों का छलनी से पानी अलग करें और एक बोतल ठंडा पानी उन पर डाल दें. पानी अच्छी तरह निकल जाना चाहिए. अब एक कड़ाही में तेल गरम कर के राई, जीरा व करीपत्तों का तड़का लगाएं. प्याज पारदर्शी होने तक भूनें. उस में शिमलामिर्च, टमाटर, अदरक व हरीमिर्च डाल दें. धीमी आंच पर 5 मिनट सौते करें. अब नमक व सेवइयां डाल कर 2 मिनट उलटेंपलटें. सेवइयां तैयार हैं.

‘मूंग दाल के साथ ये हैल्थ और टेस्ट का कौम्बिनेशन ट्राई जरूर करें.’

स्प्राउट दाल मूंगलेट

सामग्री

1 कप स्प्राउट दाल

2 छोटे चम्मच अदरक व हरीमिर्च पेस्ट

1/4 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

2 बड़े चम्मच प्याज कटा

2 छोटे चम्मच लाल,

पीली व हरी शिमलामिर्च लंबाई में कटी

1 बड़ा चम्मच धनियापत्ती कटी

1 बड़ा चम्मच चावल का आटा

1 छोटा चम्मच रिफाइंड औयल मूंगलेट सेंकने के लिए

नमक

मिर्च स्वादानुसार.

विधि

अंकुरित मूंग को मिक्सी में 1 या 2 बड़े चम्मच पानी के साथ बारीक पीस लें. इस में चावल का आटा, हरीमिर्च व अदरक पेस्ट, नमक, मिर्च व धनियापत्ती मिलाएं. 5 मिनट के लिए ढक कर रखें. फिर इस में बेकिंग पाउडर डाल कर मिक्स करें. एक नौनस्टिक पैन को तेल से चिकना करें और उस में सारा मिश्रण पलट दें. ऊपर से कटी सब्जियां बुरक दें. ढक कर धीमी आंच पर पकाएं. जब नीचे वाला हिस्सा सिंक जाए, तब धीरे से पलटें और 2 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं और सौस या चटनी के साथ परोसें.

‘आलू के परांठे को ये हैल्दी ट्विस्ट दें

स्टफ्ड बाजरा

आलू परांठा

सामग्री

3/4 कप बाजरे का आटा

1/4 कप आलू मैश किए

2 छोटे चम्मच अदरक व हरीमिर्च पेस्ट

थोड़ा सा कुनकुना पानी आटा गूंधने के लिए

नमक, मिर्च स्वादानुसार.

सामग्री भरावन की

1/4 कप पनीर मैश किया

1 बड़ा चम्मच लाल, पीली व हरी शिमलामिर्च बारीक कटी

1 बड़ा चम्मच रिफाइंड औयल

नमक व कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार.

विधि

बाजरे के आटे में आलू, नमक, अदरक, हरीमिर्च पेस्ट मिलाएं, फिर कुनकुने पानी से आटा गूंध लें. ढक कर 5 मिनट रख दें. पनीर में सारी सामग्री मिला लें. आटे की छोटीछोटी लोइयां बनाएं और पूरी से थोड़ा छोटा बेलें. एक लोई पर पनीर वाला मिश्रण फैलाएं और दूसरी लोई से ढक दें. अब किनारे ठीक से चिपका दें. बेलन से थोड़ा सा बेलें. गरम तवे पर मीडियम आंच पर सेंक लें. बढि़या परांठा, चटनी या अचार के साथ सर्व करें.

‘फटाफट बनने वाले ये टोस्ट आप को जरूर पसंद आएंगे.’

वैज औन टोस्ट

सामग्री

6 स्लाइस व्हाइट ब्रैड

2 बड़े चम्च पिज्जा सौस

2 छोटे चम्मच मक्खन

3 बड़े चम्मच लाल, पीली व हरी शिमलामिर्च लंबाई में कटी

2 बड़े चम्मच प्याज लंबाई में कटा

1 बड़ा चम्मच मक्खन.

विधि

मक्खन में सारी सब्जियां डाल कर 2 मिनट के लिए सौते करें. ब्रैड पर पिज्जा सौस लगाएं. ऊपर से सौते की सब्जियां डालें. इच्छानुसार टोमैटो सौस डाल सकते हैं. बढि़या वैज औन टोस्ट तैयार है.

‘कौर्नफ्लैक्स की यह नई रैसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी.’

कौर्नफ्लैक्स पोहा

सामग्री

2 कप कौर्नफ्लैक्स

1/4 कप आलू उबले व टुकड़ों में कटे

2 बड़े चम्मच हरे मटर उबले

1/4 कप लाल, पीली व हरी शिमलामिर्च कटी

2 बड़े चम्मच प्याज कटा

2 छोटे चम्मच अदरक व हरीमिर्च कटी

1/4 कप गाजर कद्दूकस की

1/4 कप टमाटर कटा

1/2 छोटा चम्मच राई

1/2 छोटा चम्मच जीरा

चुटकीभर हींग पाउडर

1/2 छोटा चम्मच नीबू का रस

1 बड़ा चम्मच रिफाइंड औयल

नमक स्वादानुसार.

विधि

एक नौनस्टिक कड़ाही में तेल गरम कर के हींग, राई, जीरे का तड़का लगाएं. फिर सभी सब्जियां, टमाटर, अदरक, हरीमिर्च व नमक डालें. धीमी आंच पर टमाटर गलने तक पकाएं. कौर्नफ्लैक्स डालें और उलटेंपलटें. बढि़या कौर्नफ्लैक्स पोहा तैयार है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...