Crime genre in Indian cinema : मुंबई में सिनेमा और कहानी कहने की दुनिया का एक प्रभावशाली संगम देखने को मिला, जब वरिष्ठ पत्रकार और लेखक एस. हुसैन ज़ैदी की नई पुस्तक Mafia Queens of India, जिसे उन्होंने वैली थेवर के साथ सह-लेखन किया है, का अनावरण रैडिसन ब्लू मुंबई, अंधेरी ईस्ट स्थित मैन्शन में किया गया. फिल्म और साहित्य जगत की कई प्रभावशाली लोग एक साथ जुड़े है , जिनमें राम गोपाल वर्मा, विशाल भारद्वाज, जयदीप अहलावत और कीर्ति कुल्हारी शामिल है. इन सभी ने लेखकों के साथ मिलकर एक रोचक चर्चा की, जिसमें अपराध, शक्ति और मानवीय भावनाओं की जटिल परतों को समझने की कोशिश की गई.

Mafia Queens of India के जरिए ज़ैदी और थेवर उन महिलाओं की अनकही, रोमांचक कहानियों को सामने लाते हैं, जिन्होंने अपने-अपने तरीके से अंडरवर्ल्ड को आकार दिया है. संगठित अपराध पर भारत की सबसे प्रामाणिक आवाज़ माने जाने वाले ज़ैदी ने दशकों तक मुंबई के अंधेरे पक्ष को गहराई और विश्वसनीयता के साथ दर्ज किया है, वहीं थेवर अपनी संवेदनशील और कहानी-प्रधान दृष्टि के साथ इसे और जीवंत बनाते हैं.

इन कहानियों के सार पर बात करते हुए ज़ैदी ने कहा, अपराध की कहानियां हमें इसलिए आकर्षित करती हैं क्योंकि वे गहराई से मानवीय होती हैं. हम केवल किए गए काम से नहीं, बल्कि उसके पीछे की मानसिकता से भी जुड़ते हैं. लेकिन एक कहानीकार के रूप में हमारी जिम्मेदारी अपराध का महिमामंडन करना नहीं, बल्कि उसे समझना और सच्चाई के साथ प्रस्तुत करना है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...