पास्ता रोस्टेड सैंडविच

सामग्री

1 कप पास्ता

5-6 तुलसी के पत्ते

2 टमाटर

1 बड़ा चम्मच औलिव औयल

3-4 लहसुन की कलियां

1 छोटा चम्मच ओरिगैनो

1 बड़ा चम्मच चिली फ्लैक्स

1 बड़ा चम्मच टोमैटो कैचअप

1 बड़ा चम्मच मेयोनीज

1 बड़ा चम्मच परमेसन चीज

50 ग्राम कद्दूकस किया चीज

थोड़ी सी व्हाइट पैपर

नमक स्वादानुसार.

Roasted Pasta Sandwich

सौस बनाने की विधि

सब से पहले नमक के पानी में टमाटरों को ब्लांच करें. फिर छिलका उतार कर बीज अलग करें और टमाटर के गूदे को बारीक काट लें. अब एक पैन में औलिव औयल को गरम कर के उस में कटा लहसुन डाल कर सुनहरा होने तक चलाएं. अब इस में टोमैटो पल्प, साल्ट पैपर सीजनिंग डाल कर तब तक पकाएं जब तक टमाटरों का सारा पानी सूख न जाए. अब इस में थोड़ा सा ओरिगैनो, चिली फ्लैक्स, तुलसी के पत्ते व चीज डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. सौस तैयार है. Monsoon Recipes in Hindi

पास्ता की विधि

एक पैन में पानी, नमक और औयल डाल कर उस में पास्ता उबालें. जब पास्ता उबल हो जाए तो उसे छलनी में डाल कर पानी निकाल दें. फिर पास्ता में टोमैटो सौस ऐड करें. फिलिंग तैयार है.

विधि

ब्रैडस्लाइसेज पर मेयोनीज लगाएं. अब इस पर टोमैटो पास्ता फिलिंग अप्लाई करें. फिर इस पर कद्दूकस किया चीज, बचा ओरिगैनो व चिली फ्लैक्स डालें. अब इस पर दूसरा ब्रैडस्लाइस रख कर उस पर पास्ता फिलिंग व चीज डालें. फिर इसे पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सैल्सियस पर तब तक पकाएं जब तक चीज पिघल न जाए व सैंडविच गोल्डन ब्राउन न हो जाए. अब सैंडविच को आधा काट कर टोमैटो कैचअप व मेयोनीज के साथ सर्व करें.

‘कौर्न की टौपिंग वाला पिज्जा बच्चों को पसंद आएगा.’

कौर्न पिज्जा

सामग्री

9 इंच का एक पिज्जा द्य  60 ग्राम उबले कौर्न

1/2 कप प्याज कटा द्य  1/2 कप टमाटर कटे

1/2 कप शिमलामिर्च कटी द्य  1 बड़ा चम्मच चाटमसाला द्य  1 छोटा चम्मच ओरिगैनो

1 बड़ा चम्मच चिली फ्लैक्स द्य  2 बड़े चम्मच मेयोनीज द्य  1 बड़ा चम्मच पिज्जा पास्ता सौस

1 बड़ा चम्मच कैचअप द्य  साल्ट पैपर सीजनिंग स्वादानुसार.

पनीर फिलिंग की तैयारी

एक बाउल में उबले कौर्न, प्याज, टमाटर, शिमलामिर्च, साल्ट पैपर सीजनिंग, ओरिगैनो, चिली फ्लैक्स व चाटमसाला डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. फिलिंग तैयार है.

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

पिज्जा की विधि

पिज्जाबेस ले कर उस पर पिज्जा पास्ता सौस लगाएं. फिर उस पर अच्छी तरह मेयोनीज लगाएं. अब पिज्जा बेस पर कौर्न फिलिंग रखें. फिर उस पर मोजरेला चीज डालें. अब पहले से गरम ओवन में इसे सुनहरा होने तक बेक करें. तैयार पिज्जा को मेयोनीज व कैचअप के साथ सर्व करें.

‘मसाला सैंडविच बच्चे टिफिन में भी ल  जा सकते हैं.’

मसाला रोस्टेड सैंडविच

Masala roasted sandwich

सामग्री

1 मीडियम प्याज कटा द्य  1 टमाटर कटा

1 शिमलामिर्च कटी द्य  100 ग्राम चीज कद्दूकस किया

2 ग्राम ओरिगैनो द्य  थोड़े से चिली फ्लैक्स

1 ग्राम गार्लिक पाउडर द्य 10 ग्राम मक्खन

1 बड़ा चम्मच औलिव औयल

2 पीस सैंडविच ब्रैड द्य  थोड़ी सी पिज्जा सौस

थोड़ी सी व्हाइट पैपर द्य  नमक स्वादानुसार.

स्टफिंग की तैयारी

एक बाउल में प्याज, टमाटर, शिमलामिर्च, ओरिगैनो, चिली फ्लैक्स, गार्लिक पाउडर, नमक, व्हाइट पैपर व औलिव औयल डाल कर अच्छी तरह मिलाएं. सैंडविच के लिए स्टफिंग तैयार है.े

विधि

सब से पहले ब्रैड के एक पीस पर बटर व दूसरे पर पिज्जा सौस लगाएं. फिर पिज्जा सौस वाले ब्रैडस्लाइस पर स्टफिंग रख कर उस पर कद्दूकस किया चीज डालें. अब उस पर बटर वाला ब्रैडस्लाइस रख कर उस पर दोबारा कद्दूकस किया चीज डालें. फिर इसे ओवन में 170-180 डिग्री सैंटीग्रेड पर तब तक बेक करें जब तक चीज पिघल न जाए और सैंडविच गोल्डन ब्राउन न हो जाए. अब सैंडविच को बीच से काट कर के टोमैटो कैचअप व पोटैटो वेफर्स के साथ सर्व करें.

‘घर पर जूसी ढोकला आसानी से बना सकती हैं.’

ढोकला

सामग्री

1 कप बेसन

2 बड़े चम्मच सूजी

1 छोटा चम्मच चीनी

1/2 शिमलामिर्च कटी

1 ईनो का पैकेट

नमक स्वादानुसार.

विधि ढोकला बैटर की

एक बाउल में बेसन और सूजी को मिलाएं.

फिर एक अलग बाउल में 1 कप पानी में

1/2 चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच चीनी और 1/2 नीबू का रस डाल कर तब तक मिलाएं जब तक सारी चीजें एकदूसरे में मिल न जाएं. फिर इसे पहले वाले बाउल में डाल कर बैटर तैयार करें. बैटर को अच्छी तरह चलाएं ताकि उस में गांठें न पड़ें. अब बैटर को 1 घंटे के लिए ढक कर एक तरफ रख दें. इस से ढोकला काफी अच्छा बनता है.

सामग्री

1 कप पानी

1 छोटा चम्मच वैजिटेबल औयल

3 छोटे चम्मच चीनी

2 बड़े चम्मच नीबू का रस

1 छोटा चम्मच सरसों

7-8 करीपत्ते

4-5 हरीमिर्चें बीच से कटी

नमक स्वादानुसार.

विधि

एक पैन को मीडियम आंच पर रख कर उस में औयल डालें. फिर इस में सरसों और करीपत्ते डाल कर थोड़ा चलाएं. अब इस में कटी हरीमिर्चें डाल कर उन्हें भी फ्राई करें. जब फ्राई हो जाएं तो उन में 1 कप पानी के साथ नमक व चीनी डालें. लगातार चलाती रहें. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो आंच बंद कर दें.

ढोेकला की विधि

ढोकला बैटर को अच्छी तरह मिलाते हुए उस में ईनो ऐड करें. फिर इस बैटर को तब तक चलाती रहें, जब तक उस में से बुलबुले न आने लगें. अब ऐल्यूमिनियम का मोल्ड ले कर उस में बैटर डालें. इस के बाद एक खुली कड़ाही में 3-4 कप पानी डाल कर उस में छोटा स्टैंड रखें, जिस पर आप ऐल्यूमीनियम मोल्ड को रख सकें. फिर आंच को बंद कर दें. अब बैटर अच्छी तरह से पका है, इसे देखने के लिए टूथपिक को बैटर में डालें. अगर टूथपिक बिलकुल साफ निकलती है तो इस का मतलब बैटर अच्छी तरह पक गया है वरना आप 5 मिनट उसे और पकाएं. जब बैटर पक जाए तो मोल्ड को कड़ाई से निकाल कर ठंडा होने के लिए रखें.

अब ढोकले को मोल्ड से निकाल कर टुकड़ों में काट कर प्लेट में रखें और ऊपर से ढोकला सीरप डाल कर कुछ मिनटों के लिए रख दें ताकि चीनी ढोकले में अच्छी तरह चली जाए. अब फ्राइड चिली से गार्निश कर के सर्व करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...