गट्टे का पुलाव

सामग्री

2 कप बेसन

थोड़ा सा दही

1/2 छोटा चम्मच अजवाइन

1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च

1 बड़ा चम्मच प्याज चौकोर कटा

2 प्याज पिसे

4-5 कलियां लहसुन पिसा?

1 इंच टुकड़ा अदरक का कसा हुआ

4-5 बड़ी इलायची

4-5 छोटी इलायची

2 छोटे टुकड़े दालचीनी

4-5 लौंग

5-6 साबूत कालीमिर्च

चुटकीभर हींग

2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

1/2 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

थोड़ी सी धनियापत्ती कटी

थोड़ी सी हरीमिर्च कटी हुई

2-3 तेजपत्ते

घी या तेल आवश्यकतानुसार

1/4 कप घी

1 कप चावल

नमक स्वादानुसार.

 

विधि

बेसन को छान कर उस में नमक, लालमिर्च, अजवाइन और इच्छानुसार चौकोर कटा प्याज डाल कर पानी की मदद से बेसन का रोल बना कर भाप में पकाएं. पानी से निकाल कर अलग रखें व ठंडा होने पर गोलगोल कतले काटें. घी गरम करें व सुनहरा लाल होने तक तल कर अलग रखें. घी गरम करें व लालमिर्च व साबूत खड़ा गरममसाला डाल कर चटकाएं. दही में सारा पाउडर मसाला व नमक डालें. पिसा प्याज, लहसुन व अदरक डाल कर अच्छी तरह भूनें. दही में मिला मसाला डाल कर अच्छी तरह भूनें. गट्टों वाला उबला पानी लगभगn21/2 प्याले डाल कर उबालें व गट्टे गलाएं. 1 बड़ा चम्मच तेल या घी गरम करें. तेजपत्ते डाल कर करारे करें फिर चावल और गट्टे डाल कर ढक कर पुलाव तैयार करें. हरीमिर्चों व धनियापत्ती से सजा कर परोसें.

‘कोल्हापुरी स्टाइल पनीर डिनर का स्वाद बढ़ा देगा.’

पनीर कोल्हापुरी

सामग्री

200 ग्राम पनीर टुकड़ों में कटा

2 टमाटर , 1-2 हरीमिर्चें

थोड़ी सी धनियापत्ती कटी

8-10 काजू द्य 1/4 कप सूखा नारियल कद्दूकस किया, 1 छोटा चम्मच तिल

1 टुकड़ा अदरक , 1 टुकड़ा दालचीनी

1-2 हरी इलायची , 4-5 काली मिर्च

1-2 लौंग, 2 बड़े चम्मच घी

1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

चुटकीभर हींग, 1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर , 1 छोटा चम्मच जीरा

1 छोटा चम्मच सौंफ , नमक स्वादानुसार.

विधि

जीरा, सौंफ, तिल, दालचीनी, लौंग, कालीमिर्चें, इलायची, सूखा नारियल ड्राई रोस्ट कर पीस लें. टमाटर, अदरक, हरीमिर्चें और काजू पीस कर पेस्ट बना लें. एक पैन में घी गरम कर हींग, हलदी, मिर्चपाउडर, धनिया पाउडर व सूखे मसालों का पाउडर, टमाटर व काजू का पेस्ट डाल कर भूनें. मसाला घी छोड़ने तक धीमी आंच पर भूनें. पानी डालें व सिमर होने दें. उबाल आने पर नमक व पनीर के टुकड़े डाल धीमी आंच पर पकाएं और सर्व करें.

‘प्रोटीन रिच सोया कीमा परांठों के साथ बेहतरीन लगेगा.’

सोया कीमा

soya keema

सामग्री

1 कप सोया ग्रैनुअल्स गरम पानी में भीगे

1/2 कप मटर के दाने स्टीम किए 1 बड़ा चम्मच अदरकलहसुन का पेस्ट

1-2 हरीमिर्चें कटी

1 प्याज बारीक कटा

2 टमाटर बारीक कटे

1/2 छोटा चम्मच गरममसाला

1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

1/2 छोटा चम्मच जीरा

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

थोड़ी सी धनियापत्ती कटी

11/2 बड़ा चम्मच घी

नमक स्वादानुसार.

विधि

कड़ाही में घी गरम कर जीरा व प्याज भूनें. अब टमाटर, सभी मसाले, नमक, मटर, अदरकलहसुन का पेस्ट, हरीमिर्चें और सोया ग्रैनुअल्स डाल कर धीमी आंच पर पकने दें. पानी डाल कर 2-3 मिनट और पकाएं. धनियापत्ती से सजा कर परोसें.

‘लच्छा परांठा के साथ यह मिक्स वैज ट्राई करना तो बनता है.’

मिक्स वैजिटेबल

mix vegitable

सामग्री

250 ग्राम आटा

25 ग्राम सूजी

1 बड़ा चम्मच अजवाइन

1/2 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

1 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

1/2 छोटा चम्मच तिल

पानी जरूरतानुसार

15 एमएल गरम किया कैरोटिनो औयल

नमक स्वादानुसार.

विधि

पानी के अतिरिक्त बाकी सारी सामग्री को मिला लें. अब इस मिश्रण में धीरेधीरे पानी डालें और सख्त मांड़ तैयार कर लें. इसे 20 मिनट तक ढक कर फ्रिज में रख दें. उस के बाद छोटीछोटी लोइयां ले कर पूरियां बेल लें. फिर कड़ाही में तेल गरम कर पूरियों को सुनहरा होने तक तल लें. अचार या चटनी के साथ गरमगरम सर्व करें.

‘भिंडी इस तरह बनाएंगी तो कोई खाने को न नहीं कह पाएगा.’

शाही भिंडी

सामग्री

250 ग्राम भिंडी लंबे टुकड़ों में कटी

1-2 हरीमिर्चें

1 प्याज कटा

1 टमाटर कटा

1 चम्मच काजू का पाउडर

1 बड़ा चम्मच क्रीम

1/2 छोटा चम्मच अजवाइन

चुटकीभर हींग

1/4 छोटा चम्मच हलदी पाउडर

1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

1/4 छोटा चम्मच लालमिर्च पाउडर

1/4 छोटा चम्मच गरममसाला पाउडर

तलने के लिए पर्याप्त तेल

थोड़ी सी धनियापत्ती कटी

थोड़ा सा बारीक अदरक कटा

3-4 कलियां लहसुन

नमक स्वादानुसार.

विधि

कड़ाही में तेल गरम कर के भिंडी तल कर निकाल लें. इसी तेल में प्याज भून लें. तले हुए प्याज को टमाटर, अदरक, लहसुन व हरीमिर्चों के साथ पीस लें. कड़ाही में तेल गरम कर के अजवायन डालें. फिर सारे मसाले डाल कर भून लें. मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब नमक, काजू का पाउडर डाल कर तली भिंडी मिला कर अच्छी तरह भून कर धनियापत्ती से सजा कर परोसें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...