Gel manicure : अगर  आप अपने नेल्स को सुंदर बनाए रखना पसंद करती हैं तो जैल नेलपौलिश आप के लिए बैस्ट है. आजकल घर पर ही जैल मैनीक्योर करना ट्रेंड में है लेकिन अगर आप पहली बार इसे इस्तेमाल करने जा रही हैं तो मन में कई सवाल आते हैं जैसे जैल नेलपौलिश क्या होती है और यह सामान्य नेलपौलिश से कैसे अलग है. आइए, जानते हैं जैल नेलपौलिश के बारे में:

जैल नेलपौलिश

जैल नेलपौलिश एक खास तरह की नेलपौलिश है जो हवा में सूखने के बजाय एलईडी या यूवी लैंप की मदद से सैट होती है. इसी वजह से इस की फिनिश ज्यादा चमकदार होती है और यह लंबे समय तक बिना खराब हुए टिकती है. यदि इसे सही तरीके से यूज किया जाए तो जैल मैनीक्योर लगभग 2-3 हफ्ते तक आसानी से चल सकता है.

नेलपौलिश और जैल पौलिश में अंतर

जहां साधारण नेलपौलिश हवा में सूखती है और कुछ दिनों बाद उखड़ने लगती है वहीं जैल पौलिश यूवी लैंप के नीचे सैट होती है इसलिए यह ज्यादा टिकाऊ होती है और जल्दी खराब भी नहीं होती. यही नहीं यह नेलपौलिश से कहीं बेहतर और चमकदार फिनिश भी देती है.

जैल पौलिश के लिए लैंप बेहद जरूरी है क्योंकि यह बिना एलईडी या यूवी लैंप के कभी पूरी तरह सैट नहीं होती. यदि लैंप का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो पौलिश चिपचिपी ही रहेगी और लंबे समय तक नहीं टिकेगी.

कितनी तरह की

यदि आप सिर्फ रंग ही नहीं बल्कि नेल ऐक्सटैंशन या मजबूत नाखून चाहती हैं तो कई तरह के जैल उपलब्ध हैं :

बिल्डर जैल: नाखूनों को मजबूत बनाने और छोटे ऐक्सटैंशन के लिए.

ऐक्सटेंडर जैल: नेल ऐक्सटैंशन के लिए.

सौफ्ट जैल टिप्स: पहले से तैयार टिप्स जिन्हें आसानी से लगाया जा सकता है.

जैल नेल रैप्स: तैयार जैल नेल्स जिन्हें तुरंत लगाया जा सकता है.

कितनी सेफ

इसे सही तरीके से लगाया और हटाया जाए तो जैल पौलिश सुरक्षित मानी जाती है. यह आप के असली नाखूनों को एक सुरक्षा परत देती है, जिस से वे आसानी से ग्रो कर सकते हैं खासकर उन के लिए यह फायदेमंद हो सकती है जिन्हें नाखून चबाने की आदत होती है.

ध्यान रखें

सब से जरूरी बात यह कि जैल को कभी खुरच कर या जबरदस्ती निकालने की कोशिश न करें क्योंकि इस से आप के नाखून कमजोर हो सकते हैं.

जैल हटाने में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है. पहले जैल की ऊपरी चमकदार परत को हलका फाइल करें फिर कौटन पर जैल रिमूवर लगा कर नाखून पर रखें और रैप कर लगभग 15 मिनट इंतजार करें.

जैल थोड़ा नर्म हो जाने पर उसे धीरेधीरे हटाएं. आखिर में हाथ धो कर क्यूटिकल

औयल लगाएं. अगर जैल आसानी से नहीं

निकल रहा तो उसे दोबारा कुछ मिनटों के लिए भिगो दें लेकिन जबरदस्ती हटाने की गलती बिलकुल न करें.

क्या है इनफिल

जब आप के असली नाखून बढ़ते हैं तो क्यूटिकल के पास खाली जगह दिखाई देने लगती है. उस हिस्से को दोबारा भरने की प्रक्रिया को इनफिल कहा जाता है. इस से पूरा सैट हटाने की जरूरत नहीं पड़ती और आप के नाखून फिर से नए जैसे दिखने लगते हैं.

कैसे करें देखभाल

अगर आप चाहती हैं कि आप की जैल पौलिश ज्यादा समय तक टिके तो ये आसान टिप्स जरूर अपनाएं:

रोजाना क्यूटिकल औयल लगाएं.

धुलाई या सफाई करते समय ग्लव्स पहनें.

जैल को कभी जबरदस्ती न उखाड़ें.

हर 2-3 हफ्ते में मैनीक्योर रिफ्रैश कराएं.

हाथों और नाखूनों को हमेशा मौइस्चराइज रखें.

क्या जैल से ब्रेक देना जरूरी है

यह एक आम मिथक है कि नाखूनों को ब्रीद कराने के लिए जैल हटाना जरूरी होता है. असल में नाखून सांस नहीं लेते. यदि जैल सही तरीके से लगाया और हटाया जाए तो इसे

लगातार इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है. हालांकि अगर आप के नाखून कमजोर हैं तो कुछ समय का ब्रेक लेना फायदेमंद रहता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...