Marriage surname tradition : भारत में हर साल लाखों लड़कियां शादी के बाद सरनेम बदलती हैं. किसी का प्यार से, किसी का ससुराल के दबाव से, किसी का ससुराल में सब का एकजैसा सरनेम हो इस सोच के साथ सरनेम बदल दिया जाता है. पर यह एक शब्द यानी सरनेम बदलना मसलन खत्री से शर्मा, गुप्ता से अग्रवाल बनना इतना आसान भी नहीं. इस के पीछे 6 महीने की भागदौड़, हजारों का खर्च और 25 से ज्यादा औफिसों के चक्कर काटने शामिल हैं.
सरनेम बदलने का लीगल प्रोसैस
सरकार इसे नाम चेंज नहीं आइडेंटिटी चेंज मानती है इसलिए सिर्फ शादी का कार्ड दिखाने से कुछ नहीं होगा.
स्टैप 1: ऐफिडैविट बनवाना
सब से पहले नोटरी के पास जा कर ऐफिडैविट बनता है. इस में लिखना होता है कि मेरा पुराना नाम ऐक्स था, शादी के बाद नया नाम वाई रख रही हूं. इस के लिए चाहिए- शादी का सर्टिफिकेट, पति की आईडी, आप की पुराना आईडी वगैरह. खर्च 500 से 1500 रुपए. कई जगह वकील 2500 तक ले लेते हैं.
स्टैप 2: अखबार में विज्ञापन
2 अखबारों में (एक लोकल भाषा का और एक इंग्लिश का) नाम बदलने का विज्ञापन देना पड़ता है. फौर्मेट तय है, ‘‘मैं ने अपना नाम फलाना से बदल कर फलाना कर लिया है. अब मु?ो इसी नाम से जाना जाए.’’ इस में खर्च करीब 800 से 2000 रुपए तक आ जाता है.
स्टैप 3: गैजेट नोटिफिकेशन
यह भारत सरकार का राजपत्र है. इस के बिना आप का नया नाम कानूनी नहीं माना जाता. इस के लिए दिल्ली में डिपार्टमैंट औफ पब्लिकेशन में जाना पड़ता है या औनलाइन द्ग-द्दड्ड5द्गह्लह्लद्ग पोर्टल पर. इस के लिए डौक्यूमैंट के रूप में कई चीजें चाहिए मसलन ऐफिडैविट, अखबार की कटिंग, शादी सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ, 2 फोटो आदि. इस की फीस 1100 से 1700 रुपए तक होती है. इस में टाइम करीब 30 से 60 दिन तक का लग जाता है. अगर आप किसी एजेंट से करवाते हैं तो वह 4-5 हजार रुपए ले लेता है.
कुल मिला कर सिर्फ नाम को कानूनी बनाने में ही 4-7 हजार रुपए और 2 महीने का समय लग जाते हैं.
गैजेट के बाद अब असली भागदौड़ शुरू होती है यानी इसे कहांकहां बदलना पड़ेगा. गैजेट सिर्फ शुरुआत है. अब आप को हर डौक्यूमैंट में अलगअलग जा कर नाम बदलना है.
जहां बदलना 100% जरूरी है नहीं तो पैसा अटकेगा
आधार कार्ड: अपना नाम सब से पहले आधार कार्ड में बदलना जरूरी है. यूआईडीएआई सैंटर पर गैजेट के साथ शादी का सर्टिफिकेट और पति का आधार ले कर जाना होगा. यह काम फ्री में या 50 रुपए में हो जाता है. पर नाम बदलने के बाद नया आधार 15 दिन में आता है.
पैन कार्ड: एनएसडीएल वैबसाइट पर ष्टद्धड्डठ्ठद्दद्ग द्बठ्ठ क्क्नहृ फार्म भरना होगा. गैजेट, नया आधार और शादी सर्टिफिकेट चाहिए होगा. फीस 107 रुपए लगेगी. पैन न बदला तो आईटीआर फाइल नहीं होगा क्योंकि पैन और आधार लिंक होना जरूरी है.
पासपोर्ट: यह सब से महंगा और टाइम लेने वाला डौक्यूमैंट है. पासपोर्ट रीइशू कराना पड़ता है. फीस 1500 रुपए लग जाते हैं. पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पुराना पासपोर्ट, नया आधार, गैजेट, शादी सर्टिफिकेट और पति का पासपोर्ट ले कर जाना होगा. पुलिस वैरिफिकेशन फिर से होगा. करीब 15-20 दिन लग जाते हैं. पुलिस वाला कुछ लिए बिना नहीं जाएगा.
बैंक, डीमैट, म्यूचुअल फंड: हर बैंक में अलग फौर्म भरना होगा. एसबीआई में जाओ तो ब्रांच मैनेजर गैजेट मांगेगा. जौइंट अकाउंट है तो पति को भी आना पड़ेगा. केवाईसी फिर से होगा. अगर पैन नहीं बदला तो अकाउंट फ्रीज हो सकता है. एक बैंक में 3-4 चक्कर लग जाते हैं.
प्रौपर्टी, रजिस्ट्री, लोन: अगर आप के नाम पर फ्लैट है तो रजिस्ट्री में नाम चेंज कराने के लिए रजिस्ट्रार औफिस में डीड बनवानी पड़ती है. खर्च करीब 5000 से 10,000 रुपए लगते हैं. होम लोन चल रहा है तो बैंक एनओसी मांगेगा. यहां हर स्टैप पर ऊपर का पैसा देना होता है, डीड राइटर या वकील की फीस अलग होती है.
इंश्योरैंस, पीएफ, ग्रैच्युटी: एलआईसी और ईपीएफ में नौमिनी और अपना नाम दोनों बदलने पड़ते हैं. ईपीएफओ में जौइंट डिक्लेरेशन फौर्म भरना पड़ता है, कंपनी के एचआर से साइन करवाने पड़ते हैं.
कुल खर्च- अगर एक प्रौपर्टी भी है तो 15 हजार से 25 हजार रुपए तक पहुंच जाता है.
कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां सरनेम न बदलें तो भी चलता है पर दिक्कत आ सकती है
10वीं-12वीं की मार्कशीट, डिगरी: ये कभी नहीं बदलतीं. यूजीसी और सीबीएसई नाम नहीं बदलते. इसलिए नौकरी में हमेशा 2 नाम का ऐफिडैविट साथ रखना पड़ता है.
वोटर आईडी: इस में नाम बदलना अच्छा है पर न बदलो तो वोट देने से कोई नहीं रोकेगा. औनलाइन 2 मिनट में हो जाता है.
ड्राइविंग लाइसैंस: आरटीओ में बदलता है पर पुलिस कभी पुराने नाम पर चालान नहीं काटती.
इमीग्रेशन में प्रौब्लम
भारत का कानून: सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि शादी के बाद सरनेम बदलना कानूनी रूप से जरूरी नहीं है. आप का जन्म वाला नाम ही आप की स्थायी पहचान है. पासपोर्ट, आधार, पैन में शादी से पहले वाला नाम ही चल सकता है. सरकार आप को नाम बदलने के लिए मजबूर नहीं कर सकती.
तो फिर प्रौब्लम कहां आती है
पासपोर्ट में पति का नाम ऐड न होना: अगर आप ने सरनेम नहीं बदला पर पासपोर्ट में स्पाउस नेम ऐड नहीं कराया तो कई देशों का स्पाउस वीजा अटकेगा. जैसे यूएई, सऊदी में
शादी सर्टिफिकेट के साथ स्पाउस नेम पासपोर्ट पर चाहिए.
बच्चे का पासपोर्ट: बच्चे के पासपोर्ट में मां का नाम वही होना चाहिए जो मां के पासपोर्ट में है. अगर आप का पासपोर्ट खत्री पर है और बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट में आप शर्मा लिखवा देती हैं तो पासपोर्ट औफिस औब्जैक्शन लगा देता है. इसलिए अगर सरनेम नहीं बदलना तो बच्चे के हर डौक्यूमैंट में अपना पुराने वाला सरनेम ही लिखवाएं.
इमीग्रेशन पर सवाल: अमेरिका, कनाडा, यूके में सरनेम अलग होने से रोका नहीं जाता. वहां फर्स्ट नेम और डेट औफ बर्थ मिलाते हैं. पर अपने पास शादी सर्टिफिकेट की कौपी रखें. कई बार इमीग्रेशन औफिसर पूछ लेता है कि आप के पति का सरनेम अलग है इस का प्रूफ क्या है? ऐसे में मैरिज सर्टिफिकेट दिखाना पड़ता है.
क्या करें
अगर कैरियर वाली महिला हैं जैसे डाक्टर, वकील, प्रोफैसर, ऐथलीट, ऐक्ट्रैस तो सरनेम मत बदलिए. आप का नाम आप का ब्रैंड है. सानिया मिर्जा, पीवी सिंधु, तनिष्का खत्री- सब ने अपना ही नाम रखा. पासपोर्ट में सिर्फ स्पाउस नेम ऐड करा लीजिए.
अगर बदलना ही है तो शादी के 3 महीने के अंदर बदल लें. जितना लेट करेंगे डौक्यूमैंट्स उतने बढ़ते जाएंगे और खर्च दोगुना हो जाएगा.
एक मास्टर फाइल बनाएं जिस में गैजेट, ऐफिडैविट, मैरिज सर्टिफिकेट, अखबार की कटिंग की 10-10 फोटोकौपी और एक
पीडीएफ गूगल ड्राइव पर हमेशा रखें. हर औफिस यही मांगेगा.
इमीग्रेशन के लिए: अगर आप बाहर जा रही हैं और सरनेम नहीं बदला तो साथ में हमेशा अपने पास रखें-
मैरिज सर्टिफिकेट अपौस्टिल किया हुआ.
पति के पासपोर्ट की कौपी.
एक ही पते पर दोनों का कोई प्रूफ (बैंक स्टेटमैंट).
एक सैल्फ डिक्लेरेशन- मैं ऐक्स उर्फ वाई एक ही व्यक्ति हैं.
कुल खर्च और टाइम का हिसाब
ऐफिडैविट+अखबार+गैजेट 4000-7000 रुपए, 45-60 दिन समय.
आधार+पैन+वोटर 200 रुपए 15 दिन समय.
पासपोर्ट रिइश्यू 1500 रुपए, 20 दिन समय.
2 बैंक+इंश्योरैंस+पीएफ 0 रुपए पर 5-6 चक्कर 30 दिन समय.
प्रौपर्टी है तो 5000-10000 रुपए, 60 दिन समय.
यानी कुल- 10,000 से 25,000 रुपए खर्च और 4 से 6 महीने का समय.
दरअसल, नाम बदलना प्यार का सुबूत नहीं है और न बदलना बगावत नहीं. यह आप की सुविधा का फैसला है. कानून आप के साथ है. बदलना चाहें तो पूरा प्रोसैस करिए नहीं बदलना चाहें तो कोई आप को रोक नहीं सकता न एअरपोर्ट पर, न बैंक में. बस एक बात याद रखिए जो भी फैसला लें सारे डौक्यूमैंट्स में एक ही नाम रखिए. आधा बदला हुआ और आधा पुराना रखने से मुसीबत होती है.
